एक्सप्लोरर

Human Like Animals: इंसानों जैसी हरकतें करते हैं ये 5 जानवर, जानें वे क्यों करते हैं ऐसा?

Human Like Animals: खूबसूरत प्रकृति में कुछ ऐसे जानवर भी होते हैं जो बिल्कुल मानव जैसे ही व्यवहार करते हैं. फिर चाहे वह बुद्धिमता या फिर सामाजिक बंधन, यह जानवर मानव जैसे ही गुणों से भरे होते हैं.

Human Like Animals: प्रकृति हमें हर पल आश्चर्यचकित करती है. यहां हमें मानव व्यवहार से मिलते जुलते कुछ ऐसे जानवर भी देखने को मिलते हैं जो बुद्धिमत्ता से लेकर सामाजिक बंधनों तक हमारे जैसे ही गुण को प्रदर्शित करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं. इस लेख में हम ऐसे पांच जानवरों के बारे में जानेंगे जो मनुष्य की तरह ही व्यवहार करते हैं. इसी के साथ हम यह भी पता लगाएंगे की इन व्यवहारों के पीछे आखिर क्या कारण है. 

बॉटलनोज डॉल्फिन 

बॉटलनोज डॉल्फिन मुख्य रूप से अपनी बुद्धिमत्ता और चंचल स्वभाव के लिए जानी जाती है. आपको बता दें कि यह समुद्री स्तनधारी मनुष्य की तरह ही जिज्ञासा, शरारतें और सामाजिक जुड़ाव को प्रदर्शित करते हैं. जिस तरह मनुष्य संवाद के लिए अपनी बोली का इस्तेमाल करते हैं, इस तरह यह भी जटिल सीटियों और चीखों का इस्तेमाल करके आपस में संवाद करते हैं. 

आपको बता दें कि जैसे मनुष्यों द्वारा एक दूसरे को संबोधित करने के लिए नाम रखे जाते हैं, उसी तरह  हर डॉल्फिन के पास एक दूसरे को पहचानने और संबोधित करने के लिए एक विशिष्ट नाम वाली सीटी होती है. इतना ही नहीं बल्कि उनकी नींद के पैटर्न भी मनुष्य के जैसे ही होते हैं. एक समय में मस्तिष्क के आधे हिस्से को आराम देते हैं जबकि दूसरे हिस्से को सतर्क रखते हैं. 

चिम्पांजी

चिम्पांजी के डीएनए का लगभग 98.8% हिस्सा मनुष्य के डीएनए से मेल खाता है. इस तरह वें हमारे सबसे करीबी जीवित रिश्तेदार बन जाते हैं. चिम्पांजी खुशी, दुख और करुणा जैसी जटिल भावनाओं का भी प्रदर्शन करते हैं. आपको बता दें कि चिम्पांजी मनुष्य की तरह ही मजबूत सामाजिक बंधन को प्रदर्शित करते हैं और अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं, बिल्कुल इन्सानों की तरह.

हाथी 

हाथी अपने गहरे पारिवारिक बंधनों के लिए जाने जाते हैं. वें हमेशा अपने झुंड के कमजोर सदस्यों की रक्षा करते हैं. वे काफी बुद्धिमान, एक दूसरे से सीखने वाले, और समस्याओं का समाधान करके साझा लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं. वें मानव की तरह ही अपने बच्चों से संवाद करते हैं और उनका पालन पोषण करते हैं. आपको बता दें कि इंसानों की तरह ही हाथियों के डीएनए का एक बड़ा हिस्सा बाकी स्तनधारियों के साथ साझा होता है.

ऑक्टोपस 

ऑक्टोपस की बुद्धिमत्ता कई स्थलीय जानवरों को टक्कर देती है. समुद्र में रहने वाले ऑक्टोपस पाई हुई वस्तुओं का इस्तेमाल करके अपना घर बनाते हैं, बाड़ों से भागते हैं और साथ ही मुश्किलों को सुलझाने की कोशिश भी करते हैं. इतना ही नहीं बल्कि वह अलग-अलग इंसानों को पहचान सकते हैं. साथ ही वह पसंदीदा और नापसंद संचालकों में अंतर भी कर सकते हैं.

चीटियां 

यूं तो चीटियों का आकार काफी छोटा होता है, लेकिन इसके विपरीत वें असाधारण सामाजिक बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करती हैं. आपको बता दें कि चीटियां भी काम को बांटती हैं, बच्चों की देखभाल, सहकारी निर्माण और सामूहिक फैसला लेने के लिए मानवों की तरह ही काम करती हैं. इतना ही नहीं बल्कि कुछ प्रजातियां तो दूसरों को भोजन ढूंढना भी सिखाती हैं. इसी के साथ अगर इनकी कॉलोनी का कोई सदस्य घायल हो जाता है तो वह उसे वापस घोंसले में भी लेकर जाती हैं. 

क्या है इन जानवरों का इंसानों जैसा व्यवहार करने का कारण 

दरअसल ऊपर दिए गए जानवरों में से कुछ का डीएनए मुख्य रूप से मानवों से काफी ज्यादा मेल खाता है. साथ ही ऑक्टोपस और डॉल्फिन जैसी प्रजाति अपनी बुद्धिमत्ता के लिए पहचानी जाती है. यही बुद्धिमत्ता इन जानवरों को इंसानों जैसे व्यवहार के करीब ले आती है.

यह भी पढ़ें -किस देश के लोग सुबह 7 बजे से पहले छोड़ देते हैं बिस्तर, किस पायदान पर आता है भारत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिड-टर्म चुनाव जीतने के लिए ट्रंप को कितने वोट मिलने जरूरी? समझें समीकरण
मिड-टर्म चुनाव जीतने के लिए ट्रंप को कितने वोट मिलने जरूरी? समझें समीकरण
क्या केंद्र का फैसला पलट सकता है कोई भी राज्य, जानें क्या हैं नियम?
क्या केंद्र का फैसला पलट सकता है कोई भी राज्य, जानें क्या हैं नियम?
कितने दिन में करनी होती है बंदूक की सफाई, क्यों करना होता है ऐसा?
कितने दिन में करनी होती है बंदूक की सफाई, क्यों करना होता है ऐसा?
दुनिया की कितनी जमीन पर BRICS देशों का कब्जा, कितनी है आबादी?
दुनिया की कितनी जमीन पर BRICS देशों का कब्जा, कितनी है आबादी?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई', वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई', वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
अब क्या करने जा रहे सोनम वांगुचक? अभिजीत दीपके भी साथ, किया बड़ा ऐलान
अब क्या करने जा रहे सोनम वांगुचक? अभिजीत दीपके भी साथ, किया बड़ा ऐलान
हथिनी माधुरी की कोल्हापुर के नंदनी मठ में वापसी, हुआ भव्य स्वागत
हथिनी माधुरी की कोल्हापुर के नंदनी मठ में वापसी, हुआ भव्य स्वागत
गमले में उगानी है शकरकंद? इन बातों का रखें खास ध्यान
गमले में उगानी है शकरकंद? इन बातों का रखें खास ध्यान
Embed widget