एक्सप्लोरर

तंदूर कांड: जब पति ने पत्नी को गोली मारकर तंदूर में भून दिया था... श्रद्धा मर्डर ने दिलाई याद!

श्रद्धा मर्डर केस के बाद अब उन क्राइम केस की चर्चा हो रही है, जिन्होंने एक वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इसमें एक केस है तंदूर केस, जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को मारकर तंदूर में भून दिया था.

श्रद्धा मर्डर केस की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. ये वो ही केस है, जिसमें एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर को जान से मारने के बाद लाश के 35 टुकड़े कर दिए और जंगल में फेंक दिया. इस मर्डर केस के बाद उन सभी मर्डर केस की बात हो रही है, जो काफी खतरनाक थे. यानी उन केस में विभत्स तरीके से हत्या की गई थी या हत्या के बाद लाश को साथ काफी बुरा बर्ताव किया था. इन केस में एक तंदूर कांड भी है. इस केस ने तंदूर कांड की फिर से याद दिला दी है, जिसमें भी एक शख्स ने अपने पार्टनर की हत्या कर दी थी. तो जानते हैं तंदूर कांड की क्या कहानी है, जिसमें निर्ममता की सभी हदें पार कर दी गई थीं. 

क्या था तंदूर कांड?
यह बात साल 1995 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है. जब दिल्ली के रहने वाले ही एक शख्स ने अपनी पत्नी की अवैध संबंध के शक में हत्या कर दी थी. मर्डर करने वाले शख्स का नाम था सुशील शर्मा और उनकी पत्नी का नाम था नैना साहनी. सुशील को अपनी पत्नी पर शक था और उसके इसके बदले गोल मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, सुशील ने अपनी पत्नी को मारने के बाद उनकी लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की. ऐसे में लाश को ठिकाने के लिए उन्होंने एक दोस्त के होटल को चुना और उन्होंने लाश को तंदूर में जलाने की कोशिश की. कहा जाता है कि उसने तंदूर में लाश जलाने से पहले लाश को कई टुकड़ों में बांट दिया था.  

जब वो अपनी पत्नी की लाश को तंदूर में जला रहे थे, उस वक्त पुलिस को आग का शक हुआ. लेकिन, जब तहकीकात की गई तो पुलिस ने देखा कि नैना की लाश जली हुई फर्श पर पड़ी थी. फिर पत्ते खुलते गए और पूरा केस सामने आ गया. इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सुशील फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने उसे एक हफ्ते के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया. इस केस को भी क्राइम जगत के खतरनाक केसों में एक माना जाता है. इसके बाद सुशील को करीब 23 साल की सजा हुई. बता दें कि पहले सुशील शर्मा को दोषी ठहराया गया था और मौत की सजा सुनाई गई, जिसे बाद में आजीवन कारावास में बदल दिया गया और फिर 2020 में उन्हें रिहा कर दिया गया था. 

श्रद्धा मर्डर केस में क्या हुआ?
दरअसल, आफताब नाम का एक शख्स श्रद्धा के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहता था. लेकिन, बाद में दोनों में झगड़ा रहने लगा और साथ ही शादी के लिए दबाव बनाने का मामला भी सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे परेशान आफताब ने श्रद्धा का गला दबाकर हत्या कर दी. शव को 35 छोटे टुकड़ों में काटने और फ्रिज में रखने के बाद वह उन्हें फेंकने के लिए सुरक्षित स्थान खोजने लगा. उसने शरीर को टुकड़ों में काटने का विचार उसे एक अमेरिकी टेलीविजन सीरीज 'डेक्सटर' से आया.

आरोपी ने शव के कटे हुए हिस्सों को रखने के लिए 300 लीटर वाला एक फ्रिज खरीदा और शव से आने वाली बदबू को दबाने के लिए अगरबत्तियों एवं रूम फ्रेशनर का उपयोग किया. कई दिनों बाद उसने शव के टुकड़ों को महरौली के जंगल में फेंक दिया. बता दें कि आफताब के गिरफ्तार होने के बाद 6 महीने बाद इस कहानी का पता चला है.

यह भी पढ़ें- लोग बोलते हैं- Playboy हो क्या? जानिए इसका मतलब क्या होता है और किन लोगों के लिए है ये वर्ड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Election Laws: क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
DNPA ACT: क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
Dubai luxury Property: दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
Karwa Chauth 2026: देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग
देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget