एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में कहां है किराना हिल्स, क्या वाकई यहां अपने सभी परमाणु हथियार रखता है पाक?

Kirana Hills Pakistan: भारत पाक में चल रहे तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर को दौरान यह चर्चा थी कि पाक के किराना हिल्स पर भारत ने हमला किया है. लेकिन सेना ने कहा कि यह सच नहीं है. जानते हैं कि यह कहां है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस दौरान पाकिस्तान के किराना हिल्स पर हमले की बहुत चर्चा रही. खबरें थीं कि भारत ने किराना हिल्स में हमला कर दिया था, जहां पर पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार रखता है. आज (सोमवार) सेना ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि भारत ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के ठिकाने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है. इसके बाद लोगों में सोशल मीडिया पर यह सर्च करने की होड़ लगी है कि आखिर किराना हिल्स क्या है, यह कहां स्थित है और क्या सच में पाकिस्तान यहां अपने सभी परमाणु हथियार रखता है. चलिए जानें.

क्या और कहां है किराना हिल्स

ऐसा माना जाता है कि पाकिस्तान का परमाणु ठिकाना सरगोधा के किराना हिल्स पर स्थित है. दरअसल किराना हिल्स में अंडरग्राउंड फैसिलिटी सरगोधा एयरबेस से लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. यह लगभग 70 स्क्वायर किलोमीटर के दायरे में फैला है. इसके पूरे इलाके पर पाकिस्तानी सरकार का कब्जा है. कहा जाता है कि यह इलाका किसी भी संकट से पूरी तरह से सुरक्षित है. इसके जरिए सड़क, रेल और एयर ट्रांसपोर्ट सीधे जुड़ा हुआ है. स्थानीय भाषा में इसे ब्लैक माउटेन्स कहा जाता है, क्योंकि इसकी जमीन पथरीली और भूरी है. यह इलाका रब्वा कस्बा और सरगोधा शहर के बीच में है. 

क्यों अहम है किराना हिल्स

किराना हिल्स में अंडरग्राउंड फैसिलिटी है, जो कि सरगोधा एयरबेस से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित है. दुनिया ने इस जगह के बारे में तब जाना जब अमेरिकी सैटेलाइट ने 1990 के आसपास पाकिस्तान की ओर से न्यूक्लियर टेस्ट की तैयारियों को पकड़ा. हालांकि जब अमेरिका ने आपत्ति जताई तो ये टेस्ट रद्द कर दिए थे. लेकिन अभी भी ऐसी आशंका है कि पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियार यहीं छिपा रखे हैं. अगर किराना हिल्स का मैप ऑनलाइन देखा जाए तो यहां हरे और भूरे पहाड़ों के बीच कुछ कंस्ट्रक्शन नजर आएगा.

पाकिस्तान ने बनाई हैं गुप्त सुरंगें

विकिपीडिया की मानें तो साल 1983 से 1990 के बीच पाकिस्तान ने यहां किराना-I कोडनेम के तहत 24 उप गंभीर परमाणु परीक्षण किए थे. ये असली परमाणु परीक्षण नहीं थे, बल्कि उनके कंपोनेंट्स के थे. इस दौरान इस इलाके में गुप्त रूप से सुरंगे बनाई गई थीं. दिप्रिंट की रिपोर्ट की मानें तो यहां पाकिस्तान ने कम से कम 10 सुरंगें बनाई हैं. सेटेलाइट से बचने के लिए पाकिस्तान ने इस सुरंगों का निर्माण किया है. 

यह भी पढ़ें: परमाणु हमले में तबाह हो जाए दुनिया, लेकिन इन पांच देशों में कुछ नहीं होगा, माने जाते हैं सबसे सुरक्षित देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: स्मित मच्छार से पहले किन दो भारतीयों को मिला UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान?
स्मित मच्छार से पहले किन दो भारतीयों को मिला UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान?
What is Halloween: हैलोवीन क्या है, कैसे हुई इसकी शुरुआत?
हैलोवीन क्या है, कैसे हुई इसकी शुरुआत?
Cyclone Arnab: कितने हजार किमी तक होता है किसी तूफान का असर? जान लें लिमिट
कितने हजार किमी तक होता है किसी तूफान का असर? जान लें लिमिट
Midterm Elections: मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget