एक्सप्लोरर

परमाणु हमले में तबाह हो जाए दुनिया, लेकिन इन पांच देशों में कुछ नहीं होगा, माने जाते हैं सबसे सुरक्षित देश

दुनियाभर के देश परमाणु बम जैसे विनाशकारी हथियारों के इस्तेमाल को लेकर डरे हुए हैं, लेकिन हम आपको पांच ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जो परमाणु हमले में भी सुरक्षित रहेंगे. चलिए जानते हैं इनके बारे में

दुनिया में कई मोर्चों पर जंग जैसे हालात बने हुए हैं. रूस और यूक्रेन बीते तीन साल से जंग के मैदान में हैं. मिडिल ईस्ट में इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन यहां तनाव बना हुआ है. वहीं, अब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष बढ़ता जा रहा है. भले ही दोनों देश सीजफायर समझौते पर सहमत हो गए हों, लेकिन बॉर्डर पर गर्मागरमी अभी भी बनी हुई है. दुनिया जैसे-जैसे युद्ध की तरफ बढ़ रही है, वैसे-वैसे परमाणु हमले की आशंका भी बढ़ती जा रही है.

दरअसल, रूस कई बार यूक्रेन पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे चुका है. इधर, पाकिस्तान से भी बार-बार परमाणु बमों के इस्तेमाल की बातें सामने आ रही हैं. ऐसे में अगर कोई भी देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो यह काफी विनाशकारी होगा. दरअसल, दुनिया एक बार परमाणु हमले का दंश झेल चुकी है, जब अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान पर इनका इस्तेमाल किया था. भले ही दुनियाभर के देश इन विनाशकारी हथियारों के इस्तेमाल को लेकर डरे हुए हों, लेकिन हम आपको पांच ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जो परमाणु हमले में भी सुरक्षित रहेंगे. दरअसल, इन देशों की भौगोलिक स्थिति और भविष्य के खतरे से बचने के लिए तैयारियां अपने आप में मिसाल हैं. चलिए जानते हैं इन देशों क बारे में... 

भूटान

भूटान एक ऐसा देश है, जो दुनिया की राजनीति से खुद को अलग रखता है. इस देश की भौगोलिक स्थिति और संस्कृति अपने आप में ही खास है. भूटान को 1971 में संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता मिली थी. इस देश को परमाणु हमले से सबसे ज्यादा सुरक्षित देश माना गया है और इसका कारण इसकी भौगोलिक स्थिति ही है. दरअसल, यह देश पहाड़ी क्षेत्रों से घिरा हुआ है. माना जाता है कि यही वह कारण है, जो परमाणु हमले से इसे सबसे ज्यादा सुरक्षित रखेगा. 

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया की विदेश नीति स्वतंत्र है और अब तक हुए किसी भी युद्ध में इस देश ने किसी का पक्ष नहीं लिया है. यह इस देश की सुरक्षा का बड़ा कारण है. माना जाता है कि अगर तृतीय विश्व युद्ध होता है या फिर परमाणु हमला होता है तो इंडोनेशिया अपनी स्वतंत्र विदेश नीत के कारण किसी एक पक्ष में नहीं होगा, जिससे यह इस हमले से भी सुरक्षित बच सकता है. 

स्विट्जरलैंड

दुनिया घूमने का शौक रखने वालों के लिए स्विट्जरलैंड सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. इस देश को भी परमाणु हमले से सबसे ज्यादा सुरक्षित माना गया है. स्विट्जरलैंड में अपने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े स्तर पर न्यूक्लियर शेल्टर बनाए गए हैं. भविष्य की आशंकाओं को देखते हुए इस देश की तैयारी, इसे सुरक्षित रखने में काफी मदद करेगी. 

न्यूजीलैंड

ग्लोबल पीस इंडेक्स में न्यूजीलैंड की पोजीशन हमेशा बेहतर रही है. यह एक शांति प्रिय देश है और अब तक इस देश ने किसी भी युद्ध में हिस्सा नहीं लिया है. पहाड़ों से घिरा होने के कारण इसे परमाणु हमले से सुरक्षित माना जाता है. 

आइसलैंड

आइसलैंड ने भी अब तक हुए युद्धों में किसी देश का पक्ष नहीं लिया है. यह दुनिया की काफी शांत जगहों में से एक है. इस कारण इसे दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: जंग में सबसे खतरनाक हथियार कैसे बन रहे हैं ड्रोन, जानिए पहली बार कब और कहां हुआ था इनका इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस नेता ने 284 बार लड़ा था चुनाव, हर बार मिली केवल हार
इस नेता ने 284 बार लड़ा था चुनाव, हर बार मिली केवल हार
चुनाव आयुक्त को पद से कैसे हटा सकते हैं, क्या है महाभियोग का प्रोसेस?
चुनाव आयुक्त को पद से कैसे हटा सकते हैं, क्या है महाभियोग का प्रोसेस?
सौरमंडल के बाहर से आया रेडियो सिग्नल, वैज्ञानिकों का सवाल- उस ग्रह पर आखिर क्या है?
सौरमंडल के बाहर से आया रेडियो सिग्नल, वैज्ञानिकों का सवाल- उस ग्रह पर आखिर क्या है?
क्या मुख्य चुनाव आयुक्त को बाकी चुनाव आयुक्त से ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें यहां
क्या मुख्य चुनाव आयुक्त को बाकी चुनाव आयुक्त से ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें यहां

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
Embed widget