एक्सप्लोरर

Indian Embassy Security: कनाडा में भारतीय दूतावास पर कब्जे की धमकी, जानिए कैसे होती है किसी देश की एंबेसी की सुरक्षा

Indian Embassy Security: कनाडा में सिख फॉर जस्टिस संगठन ने भारत के वाणिज्य दूतावास पर कब्जा करने की धमकी दी है. आइए जानते हैं एंबेसी सुरक्षा कैसे काम करती है और कौन लेते हैं जिम्मेदारी.

Indian Embassy Security: कनाडा में खालिस्तान समर्थक एक्टिविस्ट कथित तौर पर वैंकूवर में भारत के वाणिज्य दूतावास को निशाना बना रहे हैं. सिख फॉर जस्टिस ने भारत के वाणिज्य दूतावास पर कब्जा करने की धमकी दी है और साथ ही भारतीयों को उस इलाके में जाने से मना भी किया है. हालांकि अभी तक कनाडा सरकार और भारत सरकार ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

हालांकि, इस घटना से यह सवाल जरूर खड़ा होता है कि किसी भी देश के दूतावास और वाणिज्य दूतावास विदेशी देशों में कितने सुरक्षित हैं. आइए जानते हैं कि कैसे होती है किसी देश की एंबेसी की सुरक्षा.

दूतावास सुरक्षा कैसे काम करती है?

दरअसल, एंबेसी की सुरक्षा एक दोहरी सुरक्षा प्रणाली के जरिए की जाती है. इसमें मेजबान देश और भेजने वाला देश दोनों ही शामिल होते हैं. दोनों देशों की भूमिका सुरक्षा के लिए काफी ज्यादा अहम होती है.

मेजबान देश की भूमिका

मेजबान देश बाहरी सुरक्षा को संभालता है. इसके लिए स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल एंबेसी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी लेते हैं. यह जिम्मेदारी अशांति वाली जगहों के लिए और ज्यादा बढ़ जाती है. मेजबान देश की लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी सुरक्षा को बनाए रखने के लिए और किसी भी खतरे को रोकने के लिए दूतावास के सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर काम करती है.

भेजने वाले देश की भूमिका

इसी के साथ जिस देश की एंबेसी होती है वह अपनी आंतरिक सुरक्षा टीम को तैनात करती है. इसमें सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं जो एंबेसी के अंदर जरूरी दस्तावेजों, उपकरणों और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं. इसी के साथ में एंबेसी में आने वाले सभी लोगों की जांच के लिए एडवांस्ड सर्विलेंस सिस्टम, मेटल डिटेक्टर और एक्स-रे मशीन का इस्तेमाल करते हैं. इन नियमित सुरक्षा जांच के अलावा एंबेसी का रीजनल सिक्योरिटी ऑफिसर सुरक्षा खतरों का पता लगाने और उनसे निपटने के लिए प्रशिक्षित होता है.

आपात स्थिति के लिए तैयारी और अतिरिक्त उपाय

आपातकालीन स्थितियों में जब मेजबान देश पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे पाते हैं तो एंबेसी अतिरिक्त और अस्थाई सुरक्षा उपाय लागू करने का अधिकार रखती है. इसके लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी जाती है, बैरियर्स लगा दिए जाते हैं और साथ ही लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी जाती है.

यह भी पढ़ें:चार बार गुजरात के सीएम रह चुके पीएम मोदी, क्या उन्हें मिलती है पूर्व सीएम की पेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
भारत, दुबई और फ्रांस में तापमान 40 डिग्री, कहां-कितना होगा फील? किन फैक्टर्स से होगा चेंज
भारत, दुबई और फ्रांस में तापमान 40 डिग्री, कहां-कितना होगा फील? किन फैक्टर्स से होगा चेंज
क्यों चौकोर ही होते हैं हर देश के झंडे, नेपाल क्यों है इन सबसे अलग? जानें इसका इतिहास
क्यों चौकोर ही होते हैं हर देश के झंडे, नेपाल क्यों है इन सबसे अलग? जानें इसका इतिहास
Rain Measurement Units: इंच, मिलीमीटर और सेंटीमीटर में क्यों गिनी जाती हैं बारिश की यूनिट, इनका क्या है मतलब?
इंच, मिलीमीटर और सेंटीमीटर में क्यों गिनी जाती हैं बारिश की यूनिट, इनका क्या है मतलब?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget