एक्सप्लोरर

हर साल घट रही इस देश की आबादी... क्या यहां के युवा नहीं हैं अच्छे लवर?

विशेषज्ञों की मानें तो जापान की जनसंख्या करीब दो दशकों तक कम होती रहेगी. लेकिन जनसंख्या में जो गिरावट आ रही है, वह अनुमान से कहीं ज्यादा है. एक जापानी नेता ने इसकी वजह रोमांस की कमी को बताया है.

Japan's Youth Is Not Romantic: जापान की कुल जनसंख्या करीब 12.70 करोड़ है, जिसमें करीब 27 प्रतिशत 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग शामिल हैं. अनुमान है कि 2050 तक जापान की आबादी में करीब 36 फीसदी और साल 2060 तक 40 फीसदी बूढ़े लोग शामिल होंगे. साल 2010 से लेकर 2015 के बीच जापान के आबादी में करीब 10 लाख की कमी आई थी. जिसका कारण यहां की शिशु जन्म दर में गिरावट को बताया जाता है. हाल ही में जापान के एक नेता ने दावा किया कि देश में शादी और जन्म दर में गिरावट मुख्य वजह युवाओं की रोमांस में दिलचस्पी का कम होना है. 

युवाओं में रोमांटिक क्षमता के लिए होना चाहिए सर्वेक्षण

जापानी नेता का कहना है कि लोग महंगाई के कारण नहीं, बल्कि एक अच्छा लवर न होने के कारण अपना परिवार नहीं बनाना चाहते. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंजर्वेटिव लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता नरिसे इशिदा ने 24 फरवरी को हुई एक स्थानीय सरकार की बैठक में यह कहा है. उन्होंने जापानियों की रोमांटिक क्षमता निर्धारित करने के लिए एक सर्वेक्षण कराने का सुझाव भी दिया. हालांकि, उन्होंने विस्तार से नहीं बताया कि इस सर्वेक्षण के डेटा से देश में जन्म दर को सुधारने में किस तरह की मदद मिलेगी. 

बच्चे पैदा करने पर सरकार देती है पैसा

इशिदा के मुताबिक, जापान में जन्म दर में कमी आने की वजह यह नहीं है कि बच्चे पैदा करने के लिए पैसा खर्च होता है. बल्कि देश में शादी से पहले रोमांस को वर्जित समझा जाना इसकी वजह है. हाल ही में जापानी सरकार की ओर से लोगों को बच्चा पैदा करने पर पैसा देने की घोषणा भी की गई थी. हाल के दशकों में देखा गया है कि जापान के लोग देर से शादी कर रहे हैं और वित्तीय कारणों के चलते कम ही बच्चे पैदा करने का विकल्प चुन रहे हैं.

जापान का रूढ़िवादी समाज है जिम्मेदार

देश के कुछ लोग इशिदा की बातों से असहमत हैं तो कुछ ने माना कि जन्म दर कम होने के पीछे कम रोमांस एक वजह हो सकती है. उन्होंने जापान के रूढ़िवादी समाज को इसके लिए जिम्मेदार बताया. वहीं, कुछ लोगों ने बच्चे कम पैदा होने के पीछे वित्तीय कारणों को बताया. विशेषज्ञों की मानें तो जापान की जनसंख्या करीब दो दशकों तक कम होती रहेगी. लेकिन जनसंख्या में जो गिरावट आ रही है, वह अनुमान से कहीं ज्यादा है. साल 2017 में जापान की जनसंख्या सबसे अधिक (12 करोड़ 80 लाख) थी. जो 2021 में घटकर 12 करोड़ 57 लाख हो गई.

यह भी पढ़ें - क्या Noida, Okhka, Ambala का पूरा नाम जानते हैं आप? ये हैं कुछ मशहूर शॉर्ट फॉर्म्स की फुल फॉर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
दुनिया के कितने मुस्लिम देशों में मनाई जाती है दीपावली, कहां-कहां रहती है छुट्टी?
दुनिया के कितने मुस्लिम देशों में मनाई जाती है दीपावली, कहां-कहां रहती है छुट्टी?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget