एक्सप्लोरर

Japan Tsunami: भूकंप आने के बाद क्यों होता है सूनामी आने का खतरा?

जब कभी समुद्र तल पर भूकंप आता है, ज्वालामुखी फटता या फिर भूस्खलन होता है तो उससे समुद्र में तेज हलचल होती है. इस हलचल से पानी का कॉलम खिसकने लगता है और इसके वाइब्रेशन से लहरे पैदा होने लगती हैं.

जापान के इशिकावा में साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को 7.4 तीव्रता का भयंकर भूकंप आया. इस भूकंप के बाद जापान में सुनामी का खतरा मंडराने लगा है. कुछ देर पहले तक जो खबरे आ रही हैं, उनके अनुसार जापान में 45 सेमी की सुनामी लहर गैंगवॉन प्रांत में मुखो के पूर्वी तट तक पहुंच चुकी हैं. वहीं दक्षिण कोरिया की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि ये लहरे और ऊंची हो सकती हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर भूकंप आने के बाद सुनामी क्यों आती है.

सुनामी कैसे आती है?

जब कभी समुद्र तल पर भूकंप आता है, ज्वालामुखी फटता या फिर भूस्खलन होता है तो उससे समुद्र में तेज हलचल होती है. इस हलचल से पानी का कॉलम खिसकने लगता है और इसके वाइब्रेशन से लहरे पैदा होने लगती हैं. कई बार ये लहरें 500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पैदा होती हैं और तटों से टकराती हैं. अगर भूकंप ज्यादा तेज हो तो ये लहरे और विक्राल हो जाती हैं और किनारे पर आने वाली हर चीज को अपनी चपेट में ले लेती हैं.

समुद्र के अंदर भूकंप कैसे आता है?

इसे ऐसे समझिए कि धरती की ऊपरी परत दो हिस्सों में है और आपस में एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं. जबकि, इसके भीतर पृथ्वी कई परतों से मिलकर बनी है. हालांकि, पृथ्वी की बाहरी सतह पर जो टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद हैं जब वो समुद्र तल के भीतर आपस में टकराती हैं तो इस हलचल से भूकंप पैदा होता है. फिर यही भूकंप समुद्र के पानी को तटों की ओर धकेलता है, जिससे लहरें पैदा होती हैं और बाद में यही सुनामी का रूप ले लेती हैं.

भारत भी अलर्ट पर

जापान में आए भूकंप के बाद सुनामी का खतरा भारत तक है. केंद्र सरकार ने भारत में पूर्वी तट पर सुनामी की आशंका वाले क्षेत्रों की लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में पुरी, काकीनाडा, मछलीपट्टनम, निजामपट्टनम-वेटापलेम, चेन्‍नई, कुड्डालोर-पुड्डुचेरी, रामेश्‍वरम, अलपुझा-चावरा और कोच्चि को शामिल किया गया है. आपको बता दें, भारत में आज तक की दर्ज की गई सबसे तेज सुनामी लहरें 17.30 मीटर ऊंची थीं. ये सुनामी 26 दिसंबर 2004 को आई थी, जिसका सबसे ज्‍यादा असर चेन्‍नई में देखा गया था. तब भारत में इससे मरने वालों की संख्या लगभग 18,000 थी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मिनी तेलगी घोटाला, जानिए फर्जी स्टांप बेचकर करोड़ों कमाने वाले इस स्कैम की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Most Powerful Passport: ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?
Wildfires: जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
Pakistan Terrorist Attacks: पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
World Largest Headquarters: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget