एक्सप्लोरर

पहलगाम में कहां से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, आतंकी हमले वाली जगह से कितनी है दूरी

Amarnath Yatra Route Point From Pahalgam: अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है. पहलगाम हमले के बाद यह यात्रा बहुत सेंसिटिव है. पहलगाम में हमले वाली जगह से यात्रा का स्टार्टिंग प्वाइंट कितना दूर है.

पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने 26 मासूम पर्यटकों को अपना निशाना बनाया था. इस घटना को हुए एक महीने का समय बीत गया है. दुनियाभर में इस घटना की निंदा हुई है. इस हमले के बाद से अभी भी देशभर में लोगों में गुस्से का माहौल है. इस घटना के जख्म अभी भरे नहीं हैं और शायद कभी भर भी नहीं पाएंगे. लेकिन इसके बीच चर्चा में आए पहलगाम की एक अलग कहानी है. यह वही पहलगाम है, जहां से बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होती है. चलिए आज आपको पहलगाम से अमरनाथ यात्रा का रूट बताते हैं और यहां पर किस प्वाइंट से अमरनाथ यात्रा शुरू होती है, जो कि हमले वाली जगह से कितनी दूर है. 

कब से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा

इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है. हर साल सावन के महीने में शुरू होने वाली इस यात्रा का समापन पूर्णिमा तिथि पर हो जाता है. भगवान शिव के बर्फ से ढके पवित्र शिवलिंग के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. इसके लिए श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन कराते हैं. 3 जुलाई से शुरू हो रही यह यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी. बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ गुफा समुद्र तल से करीब 13000 फीट ऊपर स्थित है. 

हमले वाली जगह से कितनी दूर है अमरनाथ यात्रा स्टार्टिंग प्वाइंट

इस गुफा तक पहुंचने के दो रास्ते हैं. पहला रास्ता साउथ कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू होता है. वहीं एक दूसरा रास्ता है जो कि अनंतनाग जिले के पहलगाम से शुरू होता है, जहां पर आतंकी हमला हुआ. पहलगाम में जिस जगह पर आतंकियों ने लोगों को अपना शिकार बनाया है, उस घाटी का नाम है बैसरन. यहां से 7-8 किलोमीटर दूर नुनवान बेस कैंप पड़ता है, जहां से अमरनाथ यात्रा शुरू होती है. पहलगाम से अमरनाथ यात्रा का पूरा रास्ता 47.3 से लगभग 48 किलोमीटर है. पहलगाम से शुरू होकर 16 किलोमीटर दूर पहले चंदनवाड़ी पड़ता है, जो कि इसका पहला पड़ाव है. यहीं से आगे की यात्रा शुरू होती है. 

अमरनाथ यात्रा रूट

चंदनवाड़ी के बाद पिस्सू टॉप, जोजी बल, नाग कोटी, शेषनाग, वारबल, महागुनस टॉप, पाबीबल, पंचतरणी और अंत में संगम पड़ाव आता है. संगम से अमरनाथ गुफा की दूरी सिर्फ तीन किलोमीटर रह जाती है. यात्रा करने वाले श्रद्धालु यहां से जगह-जगह पर आराम करते हुए अमरनाथ की गुफा तक पहुंचते हैं. इस यात्रा को पूरा करने के लिए 3-5 दिन लगते हैं. वहीं दूसरा रूट गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू होता है. बालटाल के बाद डोमाली, बरारी और फिर संगम आता है. ये रास्ता सिर्फ 14 किलोमीटर का है. इसमें तीन पड़ाव ही होते हैं. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की तरह अमेरिका में भी हो सकता है तख्तापलट? जान लीजिए ये कितना मुमकिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Lion Vs Tiger : शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
Toilet Flush Law: रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
Employee Rights in India : अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात
अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget