एक्सप्लोरर

साल में एक बार पानी पीता है ये जीव, इसके बाद मुंह में नहीं लेता एक भी बूंद!

जैकोबिन कोयल (Jacobin Cuckoo) यानी चातक एक ऐसा पक्षी है जो सिर्फ और सिर्फ बरसात का ही पानी पीता है. इसे पपीहा भी कहा जाता है. आइए इसके बारे में और अनोखी बातें जानते हैं.

Jacobin Cuckoo: पशु-पक्षियों, जानवरों और इंसानों के लिए पानी जीवन का आधार होता है. अगर आप पानी न पिएं तो 1, 2 दिन में आपकी हालत खराब हो जाए, तीन या चार दिन में आप बीमार पड़ने लगेंगे और करीब 1 हफ्ते बाद तो मौत भी हो सकती है. जिंदा रहने के लिए पानी बहुत जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसा प्राणी भी है, जो साल में सिर्फ एक बार ही पानी पीता है और वो भी एक खास मौके पर? उसके बाद यह प्राणी पानी की एक बूंद भी मुंह में नहीं लेता.

कौन-सा है ये पक्षी?

जैकोबिन कोयल (Jacobin Cuckoo) यानी चातक एक ऐसा पक्षी है जो सिर्फ और सिर्फ बरसात का ही पानी पीता है. इसे पपीहा भी कहा जाता है. भारतीय साहित्य में इसके बारे में लिखा है कि यह बारिश की पहली बूंद को पीता है. अगर चातक पक्षी को साफ पानी की झील में भी डाल दें, तो यह अपनी चोंच बंद कर लेगा और पानी नहीं पियेगा.

भारत में पाई जाती हैं 2 प्रजाति

भारत में चातक की 2 आबादी पाई जाती हैं. इनमें से एक दक्षिणी इलाकों में रहती है और दूसरी मॉनसूनी हवाओं के साथ अरब सागर को पार करते हुए अफ्रीका से उत्तर और मध्य भारत की ओर रुख करती हुई जाती है.

कीड़े और फल खाता है

चातक पक्षी का वैज्ञानिक नाम क्लैमेटर जैकोबिनस (Clamator Jacobinus) है. क्लैमेटर का हिंदी में अर्थ होता है चिल्लाना यानी एक ऐसा पक्षी जो काफी मुखर हो. मुख्य रूप से चातक पक्षी कीट खाते हैं, टिड्डे-भृंगे आदि भी इनके भोजन में शामिल होते हैं. हालांकि, कई बार इन्हें फल और जामुन खाते हुए भी देखा गया है.

दूसरे पक्षियों के घोसले में देता है अंडे

इस पक्षी से जुड़ी एक अनोखी बात यह है कि ये अपने अंडे दूसरे पक्षियों के घोंसले में देता है. दरअसल, चातक अपने मेजबान के तौर पर बब्बलर और बुलबुल जैसे आकार के पक्षियों को देखता है. ऐसे में चातक अपने रंगीन अंडे उनके घोंसलों में रख देते हैं.

मानसून आने का देता है संकेत

मानसून आने से पहले चातक पक्षी उत्तरी भारत के हिस्सों में पहले ही पहुंच जाता है. यानी जिस जगह मानसून आने वाला होता है, चातक पक्षी उस जगह पर पहले ही पहुंच जाता है. 

यह भी पढ़ें - गर्मी से राहत देने वाली Coca Cola के नाम की क्या है कहानी? नाम में छुपी ये खास बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां अमीर भुगतते हैं रईसी की सजा, जानें क्या है वजह?
यहां अमीर भुगतते हैं रईसी की सजा, जानें क्या है वजह?
भारत के इस राज्य में टूटते हैं सबसे कम रिश्ते, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
भारत के इस राज्य में टूटते हैं सबसे कम रिश्ते, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
बंगालियों को क्यों पसंद है हिल्सा मछली, जिसके एक्सपोर्ट पर लगा बैन?
बंगालियों को क्यों पसंद है हिल्सा मछली, जिसके एक्सपोर्ट पर लगा बैन?
कब और कैसे शुरू हुआ लंच बॉक्स का चलन? जानें इतिहास
कब और कैसे शुरू हुआ लंच बॉक्स का चलन? जानें इतिहास

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget