एक्सप्लोरर

ईरान के खिलाफ साथ लड़े इजरायल और अमेरिका तो कितने दिन में खत्म हो जाएगी जंग?

Israel Iran War: ईरान और इजराइल के युद्ध में अब अमेरिका भी शामिल हो सकता है. लेकिन अगर सच में ऐसा हुआ तो इजराइल और अमेरिका साथ मिलकर आखिर कितने दिन में इस युद्ध को पूरी तरह से खत्म कर देंगे.

ईरान ने तो जंग का एलान कर दिया है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि ईरान, इजराइल के प्रति किसी भी तरह की दया दिखाने के मूड में नहीं है. वहीं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांतिदूत बनकर सामने आए तो ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो ईरान ने कहा कि वो ऐसा कभी नहीं करेगा. साथ ही ईरान के सुप्रीम लीडर ने अमेरिका को इस बात के लिए भी आगाह किया है कि अगर अमेरिका इस जंग में कूदा तो उसे अपूरणीय क्षति होगी. वहीं ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप गंभीर नजर आ रहे हैं. बीते दिन अमेरिका का डूम्सडे प्लेन भी वाशिंगटन में देखा गया है, जो कि बहुत हैरानी की बात है. 

ऐसे में हो सकता है कि अमेरिका, इजराइल का समर्थन करने के लिए जंग में उतर आए और ईरान पर वार करना शुरू कर दे. लेकिन क्या दिमाग में कभी यह ख्याल आया है कि अगर इजराइल और ईरान दोनों साथ मिलकर लड़ने लग तो जंग कितने दिन में खत्म हो सकती है. चलिए जानते हैं. 

अमेरिका की सैन्य शक्ति

इसके लिए सबसे पहले अमेरिका की सैन्य शक्ति के बारे में जानना होगा. क्योंकि इस मामले में अमेरिका इतना ताकतवर है कि अगर वो चाहे तो किसी भी देश की सत्ता अकेले पलट के रख सकता है. अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है. अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका की सेना में कुल 21.22 लाख से ज्यादा जवान हैं. इसमें 13.28 लाख सक्रिय है और 7.94 लाख रिजर्व सैनिक हैं. इस सेना में 9.98 लाख जवान शामिल हैं, इसमें नेशनल और रिजर्व गार्ड भी शामिल हैं. वहीं अमेरिकी एयरफोर्स में पांच लाख से ज्यादा और नेवी में चार लाख से ज्यादा जवान शामिल हैं. अमेरिका का रक्षा बजट 66 लाख करोड़ से ज्यादा का होता है. 

अमेरिका के हथियार

अमेरिकी रक्षा विभाग की मानें तो दुनिया के 160 देशों में अमेरिका के जवान तैनात हैं. इसके अलावा अमेरिकी रक्षा उपकरण दुनिया में सबसे ज्यादा बिकते हैं. ग्लोबर फायरपावर इंडेक्स की रिपोर्ट की मानें तो सबसे ताकतवर देशों में अमेरिका का नाम टॉप पर शामिल है. अमेरिका के पास सारे अत्याधुनिक टेक्निक से लैस हथियार हैं जो कि दुश्मन का खात्मा आसानी से कर सकते हैं. 

अमेरिका और इजराइल कितने दिन में खत्म कर सकते हैं जंग

ईरान के खिलाफ जंग खत्म करने की बात करें तो अगर अमेरिका इजराइल के साथ मिल जाता है तो ईरान को बहुत परेशानी हो सकती है. क्योंकि इजराइल की सेना मिडिल ईस्ट में सबसे ताकतवर मानी जाती है. भले ही वह छोटा सा देश हो, लेकिन उसके पास सारे अत्याधुनिक तकनीक से लैस हथियार हैं. ऐसे में अमेरिका और इजराइल अगर मिल जाते हैं तो 3-6 दिन में युद्ध खत्म होने की स्थिति बन सकती है, लेकिन इस बारे में कोई सटीक बात नहीं कही जा सकती है.

यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के टॉप-5 सबसे खतरनाक ड्रोन, ताकत इतनी कि 50 हजार फीट से भी ढेर हो जाएगा दुश्मन

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget