एक्सप्लोरर

स्विजरलैंड में रात में टॉयलेट फ्लश करना अपराध है? जानिए क्या है इसके पीछे का लॉजिक

switzerland Toilet Rules: इंटरनेट पर ये तथ्य काफी शेयर किया जाता है कि स्विटरलैंड में रात में फ्लश करना अपराध है.

स्विट्जरलैंड की जब भी बात होती है तो वहां की वादियों की चर्चा होती है. लोग अक्सर उसकी सुंदरता की बात करते हैं. इसके अलावा अगर स्विट्जरलैंड से जुड़ी खास बात जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च करते हैं तो स्विट्जरलैंड से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली बात पता चलती है. दरअसल, कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि स्विट्जरलैंड में रात के समय नहाना और टॉयलेट फ्लश करना बैन है. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसा नियम है और किस वजह से ये खास नियम बनाया गया है.

तो आज हम भी ये पड़ताल करते हैं कि आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है और किस वजह से रात में टॉयलेट फ्लश ना करने की बात कही जाती है. दरअसल, इसका लॉजिक जानने के बाद आप भी इसे सही बता सकते हैं, तो जानते हैं कि आखिर कहानी है क्या...

क्यों टॉयलेट फ्लश की मनाही?

दरअसल, स्विट्जरलैंड को शांत देशों में से गिना जाता है और जब रात की बात हो तो ये जगह और भी शांत हो जाती है. ऐसे में कोई भी हल्की आवाज रात में सुनाई देती है और अगर रात में टॉयलेट फ्लश इस्तेमाल किया जाए तो उसकी आवाज काफी तेज आती है. यहां के लोगों का मानना है कि अगर कोई शख्स रात में टॉयलेट फ्लश का इस्तेमाल करता है तो पड़ोसी फ्लैट वाले के घर में भी आवाज जाती है, जो गलत है. ऐसे में रात को टॉयलेट फ्लश करने को लोग ध्वनि प्रदूषण मानते हैं. 

इसके साथ ही अगर कोई रात में नहाता है तो उसे भी ध्वनि प्रदूषण ही माना जाता है. माना जाता है कि रात में जब कोई पड़ोसी देर तक वॉशरूम यूज करता है तो पड़ोसी को दिक्कत होती है, जो गलत है. इसलिए यहां रात में फ्लश करने के लिए मना किया जाता है.

क्या सही में है ये नियम?

अब बात करते हैं कि क्या सही में रात में टॉयलेट फ्लश करने की मनाही है. तो आपको बता दें कि सरकार की ओर से ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसके तहत फ्लश ना कर सके. लेकिन, यहां के लोग ऐसा करना गलत मानते हैं. इसके साथ ही कई अपार्टमेंट्स में लोग ऐसा ना करने की सलाह देते हैं और कई मकान मालिक किराएदारों के लिए ऐसे नियम बनाकर रखते हैं. मकानमालिकों को अपने घर में कुछ नियम बनाने की छूट है, जिस वजह से किराएदारों के लिए कई जगह ऐसे नियम हैं.

ये भी पढ़ें- ये हैं सबसे खतरनाक आइलैंड, यहां गए तो वापसी की कोई गारंटी नहीं! जानिए आखिर यहां ऐसा क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Electricity Supply History: भारत में कहां आई थी सबसे पहले बिजली, तब कितना आता था बिजली का बिल?
भारत में कहां आई थी सबसे पहले बिजली, तब कितना आता था बिजली का बिल?
Islamic Banking: जब इस्लाम में हराम है ब्याज लेना तो मुस्लिम देशों में कैसे जिंदा रहता है बैंकिंग सिस्टम? यहां जानिए
जब इस्लाम में हराम है ब्याज लेना तो मुस्लिम देशों में कैसे जिंदा रहता है बैंकिंग सिस्टम? यहां जानिए
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
Organ Donation: किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस
किस उम्र तक के लोगों को लगाए जा सकते हैं 7 साल के बच्चे के अंग? समझें पूरा प्रोसेस

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget