एक्सप्लोरर

क्या हेलिकॉप्टर खरीदने उसे चलाना आना जरूरी, क्या होता है इसका नियम?

कई लोग हेलिकॉप्टर खरीदने का सपना देखते हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि उसे खरीदने के लिए क्या उसे चलाना आना जरुरी होता है? चलिए जान लेते हैं.

आमतौर पर चुनाव प्रचार के दौरान हेलिकॉप्टर काफी डिमांड में रहते हैं, इस बार भी लोकसभा चुनाव 2024 में  कुछ ऐसा ही देखने को मिला. चुनाव अभियानों में हेलिकॉप्टर की जबरदस्त डिमांड रही, जिसे देखते हुए हेलिकॉप्टर्स ऑपरेटर्स ने इसके रेट में भी खासा इजाफा कर दिया. अब सवाल ये उठता है कि यदि कोई व्यक्ति खुद का हेलिकॉप्टर खरीदना चाहे तो उसके लिए क्या रूल्स होते हैं और क्या उसे हेलिकॉप्टर चलाना आना जरुरी है? चलिए जानते हैं.

हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए किन रूल्स को करना होता है फॉलो?

हेलिकॉप्टर वैसे तो कोई भी खरीद सकता है, लेकिन इसके लिए स्थानिय प्रशासन की अनुमति लेना जरुरी होता है. ऐसे में इसके लिए डीजिसीए ने कुछ नियम भी बनाए हुए हैं. यदि आप हेलिकॉप्टर खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले इसके लिए आपको स्थानिय प्रशासन से अनुमति लेनी होती है.

वहां से अप्रूवल मिलने के बाद ही कंपनी से हेलिकॉप्टर खरीदा जा सकता है. वहीं, यदि आप विदेश से हेलिकॉप्टर मंगवाना चाहते हैं तो आईईसी की भी आवश्यकता होती है, इसके बाद आप डीजीसीए के जरिए इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.

हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए उसे चलाना सीखना कितना जरुरी?

ऐसा नहीं है कि हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए आपको उसे चलाना सीखना जरुरी होता है, लेकिन जो उस हेलिकॉप्टर को चलाएगा उसका हेलिकॉप्टर प्राइवेट पायलेट लाइसेंस होना जरुरी होता है.

इसके अलावा इसे खरीदने के बाद उड़ाने को लेकर काफी नियमों को फॉलो करना होता है और हेलिकॉप्टर उड़ाने के लिए कलेक्टर आदि जिला प्रशासन से अनुमति लेनी आवश्यक होती है. जब लोग हेलिकॉप्टर हायर करते हैं तो भी पहले इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देनी होती है, इसके बाद ही हेलिकॉप्टर उड़ाया जा सकता है.

कितने में आता है हेलिकॉप्टर?

हेलिकॉप्टर खरीदने के नियम जानने से पहले आप जान लीजिए कि आखिर हेलिकॉप्टर कितने रुपये में खरीद सकते हैं. बता दें हेलिकॉप्टर की कीमत सीट और उसके मॉडल पर निर्भर करती है. जैसे हेलिकॉप्टर्स चॉपर, एयरबस आदि कई तरह के आते हैं. यदि लग्जरी एयरबस की बात करें तो इनकी कीमत 100 करोड़ तक भी हो सकती है. वहीं 2-4 सीटर चॉपर 10 करोड़ तक भी खरीदे जा सकते हैं. हमारे द्वारा बताई गई हेलिकॉप्टर की कीमत इंटरनेट में मौजूद जानकारी के आधार पर है.                                      

यह भी पढ़ें: क्या बारिश और भूकंप की तरह लैंड स्लाइड के बारे में भी पहले से पता लगाया जा सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget