एक्सप्लोरर

​अगर ट्रेन लेट है तो रेलवे की इस सुविधा से 40 रुपये में मिल जाएगा बढ़िया रूम​

Indian Railways: सर्दी के मौसम में ट्रेन 2, 4 या कभी-कभी तो 8 घंटे तक लेट हो जाती है. ऐसे में आप रेलवे की एक सुविधा का फायदा उठा कर मात्र 20 से 40 रुपये में अच्छे कमरे में स्टे कर सकते हैं.

Retiring Room At Railway Stations: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नए नए कार्य करता रहता है. रेल के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे ने यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं शुरू की हुई हैं. आज हम आपको भारतीय रेलवे की एक ऐसी ही सुविधा के बारे में बताएंगे, जिसका फायदा उठा कर आप अपने हजारों रुपये बचा सकते हैं. जी हां, सर्दी का मौसम है, कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट होती रहती हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत होती है. अगर आप भी हाल फिलहाल में ही ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है. क्योंकि आज हम आपको रेलवे की उस सुविधा के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए यात्री महज 20 से 40 रुपये में शानदार रूम पा सकते हैं. आइए जानते हैं...

ट्रेन लेट होने पर उठाएं फायदा
सर्दी के मौसम में यात्रियों को स्टेशन पहुंच कर पता चलता है कि ट्रेन 2, 4 या कभी-कभी तो 8 घंटे तक लेट है. ऐसे में कुछ लोग होटल में महंगा कमरा बुक कर लेते हैं, लेकिन बहुत से लोग वही स्टेशन पर ठंडी हवा में ट्रेन का इंतजार करते रहते हैं. ऐसे में आप रेलवे के रिटायरिंग रूम का फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए बस आपको PNR नंबर की जरूरत पड़ेगी और आप यहां 48 घंटे तक स्‍टे कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि यहां आपको बहुत ही कम चार्ज देना होता है. इसके लिए आपसे मात्र 20 रुपये से 40 रुपये का ही चार्ज लिया जाएगा.

कैसे बुक करें रिटायरिंग रूम?
दरअसल, इसके लिए आपके पास PNR नंबर होना जरूरी है. बड़े स्टेशनों पर आपको एसी और नॉन एसी (AC/Non AC) रूम भी मिल जाते हैं. इसकी बुकिंग करने के लिए आपको वेबसाइटपर https://www.rr.irctctourism.com/#/home पर विजिट करना होगा. ध्यान रहे! यह सुविधा केवल उन्‍हीं यात्रियों को मिल सकती है, जिनका टिकट कंफर्म या आरएसी (RAC) हो. 

जनरल टिकट पर वालो के लिए भी सुविधा 
अगर आप 500 किमी से ज्‍यादा दूरी का सफर करने वाले हैं तो जनरल टिकट पर भी इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है. गौरतलब है कि एक PNR नंबर से एक ही कमरा रजिस्‍टर कराया जा सकता है. यहां बुकिंग पहले आओ पहले पाओ सिस्टम के आधार होती है. ध्‍यान रखें ऑनलाइन बुकिंग के बाद वहां पहुंच कर आपसे सरकारी दस्‍तावेज जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड आदि मांगे जाएंगे.

यह भी पढ़ें - हिमालय पर्वत के ऊपर से क्यों नही उड़ते हवाई जहाज? इसके पीछे हैं कई कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
CJP Protest: भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?
भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?
Meerut Karait Snake: कोबरा से कितना जहरीला होता है कॉमन करैत, जिससे कटवाकर पत्नी ने ले ली पति की जान
कोबरा से कितना जहरीला होता है कॉमन करैत, जिससे कटवाकर पत्नी ने ले ली पति की जान
किस टेक्नोलॉजी पर बनी है क्रिस्टोफर नोलेन की ‘द ओडिसी’, जो दुनिया के सिर्फ 36 सिनेमाघरों में हुई फिट
किस टेक्नोलॉजी पर बनी है क्रिस्टोफर नोलेन की ‘द ओडिसी’, जो दुनिया के सिर्फ 36 सिनेमाघरों में हुई फिट

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget