एक्सप्लोरर

क्या कोई भी खरीद सकता है IPL टीम, कम से कम कितनी हिस्सेदारी होनी जरूरी?

IPL में जब भी कोई नई टीम बनती है या टीम का मालिक बदलता है तो नीलामी का आयोजन किया जाता है. यह नीलामी मुंबई या दिल्ली में आयोजित की जाती है. इस नीलामी में भाग लेने के लिए करोड़ों की जरूरत होती है.

IPL 2025: 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत हो रही है. आईपीएल का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. बता दें, क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा और महंगा टूर्नामेंट आईपीएल ही है. इसमें भाग लेने वाली टीमों की कीमत कई हजारों करोड़ रुपये तक होती है. इन टीमों को खरीदने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां बोली लगाती हैं. 

अब सवाल यह है कि IPL में नीलाम होने वाली टीमों को क्या कोई भी खरीद सकता है. इसकी नीलामी कहां होती है और एक टीम खरीदने के लिए आपके पास कितना पैसा और कितनी हिस्सेदारी होनी चाहिए? 

IPL टीम खरीदने के लिए लगती है बोली 

क्रिकेट के सबसे महंगे टूर्नामेंट आईपीएल में 10 टीमें खेलती हैं. इन टीमों को खरीदने के लिए नीलामी प्रक्रिया होती है, जिनका तरीका थोड़ा खास होता है. आईपीएल में जब भी कोई नई टीम बनती है या फिर किसी टीम का मालिक बदलता है तो नीलामी का आयोजन किया जाता है. यह नीलामी अक्सर मुंबई या दिल्ली में आयोजित की जाती है. इसमें बड़े-बड़े निवेशक और कंपनियां बोलियां लगाती हैं, सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति या कंपनी को उसका मालिकाना अधिकार मिल जाता है. 

BCCI से लेनी होती है अनुमति

बता दें, आईपीएल में किसी टीम को खरीदने के लिए होने वाली नीलामी में भाग लेने के लिए निवेशकों को BCCI से अनुमति होती है. इस दौरान अपनी वित्तीय स्थिति भी दिखानी होती है, जिसके बाद BCCI यह तय करता है कि आप टीम का प्रबंधन करने में सक्षम हैं या नहीं, इसके बाद ही आपको नीलामी में भाग लेने की अनुमति मिलती है. बता दें, एक आईपीएल टीम चलाने के लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत होती है. इसके लिए कम से कम 1500 करोड़ का शुरुआती निवेश करना पड़ सकता है. वहीं, अगर आप मुंबई या चेन्नई जैसी सफल टीमों के लिए बोली लगा रहे हैं तो जेब में 5000 से 6000 करोड़ रुपये तक होने चालिए. 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर से सरकार को मिला करोड़ों का टैक्स! जानें किस मंदिर में आता है सबसे ज्यादा पैसा

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
APJ Abdul Kalam Jayanti: मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान
मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget