एक्सप्लोरर

भारत में पहली वेब सीरीज कब बनाई गई? जिसने तोड़े थे कई रिकॉर्ड्स

आज के समय में वेब सीरीज मनोरंजन का खास साधन बन गई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में पहली वेब सीरीज कब बनाई गई थी?

First Web Series Of India: मिर्जापुर 3 का इसके फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो इसकी रिलीज के साथ पूरा हो चुका है. आज के समय में लोगों में वेब सीरीज की अलग ही दीवानगी है. जो समय के साथ बढ़ती ही जा रही है. वीकेंड्स पर या फिर खाली समय में लोग वेब सीरीज देखकर अपना टाइम पास करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली वेब सीरीज कौन सी थी? जो लोगों का खासा पसंद आई थी.

ये थी भारत की पहली वेब सीरीज

दर्शकों को मिर्जापुर 3 का बेसब्री से इंतजार था, जो अब पूरा हो चुका है. वहीं हाल ही में आई पंचायत 3 का भी लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. वहीं जब बात भारत की पहली वेब सीरीज की आती है तो उसका नाम ‘परमानेंट रूममेट्स’ है. ये वेब सीरीज टीवीएफ यानी द वायरल फीवर ने बनाई थी. इस सीरीज में सुमित व्यास और नीधि सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे. बता दें ये वेब सीरीज खासी पॉपुलर हुई थी.

यूट्यूब पर हुई थी रिलीज

परमानेंट रूममेट्स उस समय किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि यूट्यूब पर रिलीज हुई थी. इस सीरीज का पहला एपिसोड 31 अक्टूबर 2014 को रिलीज किया गया था. सीरीज में सुमित व्यास और निधि सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे. उस समय इस सीरीज को ज्यादातर लोगों ने पसंद किया था.

इसने समय बाद रीलीज हुआ तीसरा सीजन

‘परमानेंट रूममेट्स’ सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज किए जा चुके हैं. इसके पहले सीजन को साल 2014 में रिलीज हुआ था. पहले सीजन की सफलता के बाद साल 2016 में इसका दूसरा सीजन आय. फैंस को इसके तीसरे सीजन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा और इसके तीसरे सीजन को 7 साल बाद 2023 में रिलीज किया गया.

क्या थी कहानी?

‘परमानेंट रूममेट्स’ एक कपल की कहानी बताई गई थी. जिसमें कपल के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होनी वाली खट्टी-मीठी नोक-झोंक को दिखाया गया था. इसमें सुमित व्यास ने मिकेश का किरदार निभाया था. सीरीज में दिखाया गया था कि मिकेश कुछ समय बाद अपनी गर्लफ्रेंड निधि यानी तान्या से मिलने भारत आता है और लिव इन में रहने लगता है. ये कपल जब लिव इन में रहना शुरू करता है तो उनके बीच कई दिक्कतें आती हैं, जिसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और इसमें कई ट्विस्ट आते हैं.             

यह भी पढ़ें: ये बॉयसोबर होना क्या होता है? युवा लड़के लड़कियों के बीच इसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?
किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?
कितने रुपये में बन जाएगा सबसे सस्ता 3BHK? समझें हिसाब-किताब
कितने रुपये में बन जाएगा सबसे सस्ता 3BHK? समझें हिसाब-किताब
कौन हैं सिद्धार्थ बाबू? BRICS में एक पल भी नहीं छोड़ा पीएम मोदी का साथ
कौन हैं सिद्धार्थ बाबू? BRICS में एक पल भी नहीं छोड़ा पीएम मोदी का साथ
430 करोड़ का आईफोन! जानिए भारत में किसके पास है यह मोबाइल?
430 करोड़ का आईफोन! जानिए भारत में किसके पास है यह मोबाइल?

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ बिल के आगे नहीं झुकेगा भारत, कहा- 'जरूरी कदम उठाएंगे'
ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ बिल के आगे नहीं झुकेगा भारत, कहा- 'जरूरी कदम उठाएंगे'
अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?
अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?
CM विजय ने जन्मदिन पर की पीएम मोदी की तारीफ, 'मजबूत भारत बनाने के लिए...'
CM विजय ने जन्मदिन पर की पीएम मोदी की तारीफ, 'मजबूत भारत बनाने के लिए...'
पीएम मोदी को भाई मानती थीं लता मंगेशकर, कहा था- 'उनका ध्यान लोगों के लिए कुछ करने पर रहता है'
पीएम मोदी को भाई मानती थीं लता मंगेशकर, कहा था- 'वे बाकी नेताओं से अलग हैं'
बिना एक भी गेंद खेले बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचा, कैसे हुआ ये कमाल?
बिना एक भी गेंद खेले बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचा, कैसे हुआ ये कमाल?
PM मोदी को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, क्या आपने सुना ये सॉन्ग?
PM मोदी को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, क्या आपने सुना ये सॉन्ग?
दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी तक सफर सिर्फ 6 घंटे में, लखनऊ में बनेगा जंक्शन
दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी तक सफर सिर्फ 6 घंटे में, लखनऊ में बनेगा जंक्शन
RSS कार्यालय पर बम हमले से जुड़े केस में ED की रेड, चार राज्यों में एक्शन
RSS कार्यालय पर बम हमले से जुड़े केस में ED की रेड, चार राज्यों में एक्शन
Embed widget