एक्सप्लोरर

ये बॉयसोबर होना क्या होता है? युवा लड़के लड़कियों के बीच इसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है

बॉयसोबर प्रैक्टिस सुन कर अगर आप समझ रहे हैं कि ये सिर्फ लड़कों के लिए है तो गलत हैं आप. दरअसल, इस प्रैक्टिस को लड़के और लड़कियां दोनों आज के समय में अपना रहे हैं.

आज के समय में युवा किसी के साथ रिलेशनशिप में तेजी से आ जाते हैं, लेकिन उनके लिए उस रिलेशनशिप को लंबे समय तक चला पाना मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि बहुत से लोग आपको समाज में ऐसे मिल जाएंगे जो सिचुएशनशिप में फंसे हुए हैं.

हालांकि, दुनिया की तरह अब लोगों की सोच भी तेजी से बदल रही है. टॉक्सिक रिलेशनशिप, सिचुएशनशिप और डेटिंग ऐप्स पर घंटों बिताने वाले युवा अब इससे निकलने के लिए बॉयसोबर प्रैक्टिस को अपना रहे हैं. ये चलन आज के युवाओं में तेसी से बढ़ रहा है. लोग खुद को समय दे रहे हैं और अपने भविष्य और विकास के बारे में सोच रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये बॉयसोबर होता क्या है और ये आया कहां से.

बॉयसोबर प्रैक्टिस

बॉयसोबर प्रैक्टिस यानी आप टॉक्सिक रिलेशनशिप के साथ जीना छोड़ देते हैं. आप अपने आप को निखारने में समय लगाते हैं. कुछ नया सीखते हैं, अपना भविष्य बेहतर बनाते हैं. सीधी भाषा में कहें तो बॉयसोबर प्रैक्टिस का मतलब कि आप दूसरों से प्यार की अपेक्षा करना बंद कर देते हैं और खुद से प्रेम करने लगते हैं. इसे आप सेल्फ लव या सेल्फ केयर भी कह सकते हैं.

बॉयसोबर प्रैक्टिस सुन कर अगर आप समझ रहे हैं कि सिर्फ लड़कों के लिए है तो गलत हैं आप. दरअसल, इस प्रैक्टिस को लड़के और लड़कियां दोनों आज के समय में अपना रहे हैं. ये प्रैक्टिस फिलहाल युरोप और अमेरिका में ज्यादा की जा रही है. लेकिन भारतीय युवा भी अब इसे अपना रहे हैं. खासतौर से वो युवा जो शहरों में रहते हैं और मोटी सैलरी वाली नौकरी कर रहे हैं.

बॉयसोबर शब्द का मतलब

ये शब्द सबसे पहले इंटरनेट पर होप वुडार्ड ने इस्तेमाल किया. होप एक कॉमेडियन हैं जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं. साल 2024 में उन्होंने अपने एक टिकटॉक वीडियो में बॉयसोबर के रूल्स भी बताएं. उनके मुताबिक, बॉयसोबर के रूल्स हैं कि आप किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं करेंगे, किसी सिचुएशनशिप में नहीं फंसेंगे और ना ही आप किसी डेटिंग ऐप के चक्कर में पड़ेंगे. आप सिर्फ अपने आप को एक्सप्लोर करेंगे. वो चीजें बिना रोक टोक के करेंगे जो आपको खुशी दें.

ये भी पढ़ें: Justin Bieber: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं जस्टिन बीबर, एक शो के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget