एक्सप्लोरर

भारत के किन राज्यों से नहीं बने हैं एक भी प्रधानमंत्री? जान लीजिए नाम

देश में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश ने दिए. इसमें जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी जैसे नाम शामिल हैं. नरेंद्र मोदी भी यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से ही संसद पहुंचे हैं.

भारतीय राजनीति का गढ़ उत्तर प्रदेश को माना जाता है. कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है. देश की सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले इस राज्य की भूमिका हमेशा से प्रधानमंत्री चुनने में सबसे ज्यादा रहती है. यही कारण है कि उत्तर प्रदेश ने अब तक सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देश को दिए हैं. आंकड़ों को देखें तो उत्तर प्रदेश ने अब तक 9 प्रधानमंत्री देश को दिए हैं. यहां तक कि नरेंद्र मोदी भले ही गुजरात के रहने वाले हों, लेकिन अपने तीनों कार्यकाल में उन्होंने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से ही प्रधानमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय किया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सत्ता पर 2014 से काबिज हैं. उनसे पहले मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे. मनमोहन सिंह भले ही पंजाब के रहने वाले हों, लेकिन उन्होंने असम से राज्य सभा सांसद थे. वह सिख समुदाय से आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री थे. मनमोहन सिंह से पहले अलग-अलग राज्यों से आने वाले प्रधानमंत्रियों ने भी देश का नेतृत्व किया है. हालांकि, हम यहां आपको उन राज्यों के बारे में बताएंगे जहां से अभी तक एक भी प्रधानमंत्री नहीं बना है. 

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से बने प्रधानमंत्री

देश में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश ने ही दिए हैं. इसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, चंद्रशेखर, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी का नाम भी शामिल है. वहीं गुजरात से आने वाले नरेंद्र मोदी भी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं. 

अन्य राज्यों से कौन-कौन बना प्रधानमंत्री

उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों में पीवी नरसिम्हा राव का नाम सबसे पहले आता है. वह 1991 में देश के प्रधानमंत्री बने और दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश से आने वाले पहले प्रधानमंत्री थे. नरसिम्हा राव के बाद एचडी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने. वह कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं. इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंजाब के रहने वाले थे, लेकिन असम के रास्ते केंद्र की सत्ता पर काबिज हुए थे. पंजाब से आने वाले इंद्र कुमार गुजराल, गुलजारीलाल नंदा भी देश के प्रधानमंत्री रहे. वहीं गुजरात से संबंध रखने वाले मोरारजी देसाई भी देश के प्रधानमंत्री रहे. 

इन राज्यों से नहीं बना एक भी प्रधानमंत्री

जिन राज्यों से अब तक एक भी प्रधानमंत्री नहीं बना उनमें - राजस्थान, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, गोवा, तमिलनाडू, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार, केरल जैसे राज्य शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: पहली बार किस देश ने किया था केमिकल वेपन से हमला, उसमें कितने लोगों की हुई थी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर
अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर
भारत में बच्चा गोद लेने के क्या हैं नियम, मुस्कान मामले के बीच जानें जवाब?
भारत में बच्चा गोद लेने के क्या हैं नियम, मुस्कान मामले के बीच जानें जवाब?
हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर तक कैसे पहुंचते हैं मोबाइल, वहां से कैसे ऑपरेट होता है गैंग?
हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर तक कैसे पहुंचते हैं मोबाइल, वहां से कैसे ऑपरेट होता है गैंग?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget