एक्सप्लोरर

भारत से कितना ताकतवर है चीन, आज जान लीजिए इस बात का सटीक जवाब

भारत और चीन ऐसे देश हैं, जिनके पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है. दुनिया के ताकतवर देशों में चीन तीसरे नंबर पर आता है तो इस लिस्ट में भारत चौथे स्थान पर है. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन कितना ताकतवर है?

Indian Army and Chinese army Power: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच चीन एक बार फिर पाकिस्तान के समर्थन में आया है. चीन की ओर से कहा गया है कि वह पाकिस्तान की संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के प्रयासों का समर्थन करता है. चीन की ओर से जारी इस बयान का सीधा मतलब है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो चीन अपने पुराने दोस्त पाकिस्तान के समर्थन में खड़ा होगा. चीन के इस बयान ने भारत की चिंताओं को बढ़ा दिया है. दरअसल, चीन के साथ भी भारत के रिश्ते कुछ खास ठीक नहीं हैं. 

ऐसे में सवाल उठता है कि चीन भारत से कितना ताकतवर है. दोनों देशों की मिलिट्री पॉवर में कितना अंतर है. चीन और भारत की आर्मी के पास कौन-कौन से हथियाार हैं. अगर जंग होती है तो दोनों में से कौन भारी पड़ेगा? चलिए जानते हैं... 

तीसरा सबसे ताकतवर देश है चीन

दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की बात की जाए तो चीन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. उससे ऊपर अमेरिका और रूस हैं. चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है, जिसमें 3,170,900 सैनिक हैं. इसमें एक्टिव सैनिक 2035000 हैं. इसके अलाव चीन के पास 510000 रिजर्व सैनिक भी हैं. वहीं अगर चीन की एयरफोर्स की बात करें तो इसमें 400000 सैनिक हैं. वहीं, चीन के नेवी में 3,80,000 सैनिक हैं. चीन की सेना में 6800 टैंक, 2750 रॉकेट आर्टिलरी, 144,017 वाहन, 3309 एयरक्राफ्ट, 1212 फाइटर जेट्स, 281 अटैक हेलीकॉप्टर भी हैं. इसके अलावा चीन की नेवी में तीन एयरक्राफ्ट कैरियर्स, 50 डिस्ट्रॉयर और 61 सबमरीन हैं. 

भारत भी नहीं है पीछे

चीन अगर दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश है तो भारत भी ज्यादा पीछे नहीं है. इस लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर आता है और उसके पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थल सेना है. भारत के पास 5,137,550 सैनिक हैं, जिसमें 1455550 एक्टिव सैनिक, 1155000 रिजर्व सैनिक और 2527000 पैरामिलिट्री फोर्स है. भारत की एयरफोर्स में 310575 सैनिक, नेवी में 142252 सैनिक हैं. भारतीय सेना के पास 4201 टैंक, 148594 वाहन, 264 रॉकेट आर्टिलरी है. इसके अलावा वायु सेना में 2229 एयरक्राफ्ट, 513 फाइटर जेट्स, 80 अटैक हेलीकॉप्टर हैं. इंडियन नेवी में दो एयरक्राफ्ट कैरियर, 13 डिस्ट्रॉयर, 18 सबमरीन हैं. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की धरती में कैसे पनपा आतंक का बीज, जानें किसने बनाए मुजाहिद्दीन

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
Buried Treasure: पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट
भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट
राम मंदिर का नया 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड, जानिए क्या है ये नियम और किन पर होगा लागू
राम मंदिर का नया 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड, जानिए क्या है ये नियम और किन पर होगा लागू

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget