एक्सप्लोरर

एक अरब वोटर्स वाला देश बनने के रास्ते पर है भारत, मतदाताओं के मामले में कौन-सा देश सबसे छोटा?

भारत में 99 करोड़ वोटर्स हो चुके हैं. भारत आने वाले कुछ सालों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगा. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दुनियाभर में किस लोकतांत्रिक देश में सबसे कम वोटर्स है और कितने हैं.

अपना देश भारत आने वाले कुछ समय में एक अरब वोटर्स का आंकड़ा पार कर लेगा. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या मिलाकर देश में कुल 99 करोड़ मतदाता हो चुके हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया के किस देश में सबसे कम मतदाता है. आज हम आपको उस लोकतांत्रित देश के बारे में बताएंगे, जहां सबसे कम मतदाता हैं. 

भारत जल्द करेगा 100 करोड़ का आंकड़ा पार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि भारत जल्द ही 100 करोड़ मतदाताओं के आंकड़ा को पार कर लेगा. अभी देश में 99 करोड़ मतदाता हो चुके हैं. बता दें कि भारत की आबादी भी लगभग 150 करोड़ के पास है. वहीं 99 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं में से 50.7 करोड़ पुरुष हैं, 48.3 करोड़ महिलाएं हैं और 48,870 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं. चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में महिला मतदाताओं की संख्या पहली बार 48 करोड़ के पार पहुंची है. राजीव कुमार ने कहा कि यह चुनावी लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार हुआ है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा वोटर्स?

बता दें कि उत्तर-प्रदेश में सबसे ज्यादा 15.3 करोड़ वोटर हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 9.8 करोड़, बिहार में 7.8 करोड़, पश्चिम बंगाल में 7.6 करोड़ और तमिलनाडु में 6.3 करोड़ वोटर्स हैं. इसके अलावा नागालैंड, सिक्किम और चंडीगढ़ का डेटा अभी ड्राफ्ट में है. इन राज्यों का अंतिम डेटा आने के बाद कुल संख्या और बढ़ेगी.

किस लोकतांत्रिक देश में कितने वोटर्स?

 साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या 27 करोड़ है. वहीं इंडोनेशिया में वोटर की संख्या 20 करोड़ है. इसके अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका में 2024 के आंकड़ों के मुताबिक रजिस्टर्ड वोटर्स 16 करोड़ के आसपास है. ब्राजील में 21 करोड़ की आबादी है और 15 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता है. वहीं नाइजीरिया में रजिस्टर्ड मतदाता 9.3 करोड़ के आसपास हैं. 

इस लोकतांत्रित देश में सबसे कम वोटर्स

बता दें कि रिपब्लिक ऑफ नौरू में सबसे कम वोटर्स हैं. इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्शन सिस्टम की वेबसाइट के मुताबिक फरवरी 2019 तक वहां की कुल जनसंख्या 11,260 थी. वहीं रजिस्टर्ड वोटर्स 8,131 थे. आंकड़ों के मुताबिक सभी लोकतांत्रित देशों में सबसे कम वोटर्स नौरू में ही हैं.

ये भी पढ़ें:दिल्ली में सीएम आवास को लेकर बवाल, जानें मुख्यमंत्रियों को कैसे अलॉट होते हैं बंगले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोप टेस्ट से पायलटों के बारे में क्या चलता है पता, क्या जानकारी नहीं मिलती?
डोप टेस्ट से पायलटों के बारे में क्या चलता है पता, क्या जानकारी नहीं मिलती?
NASA Invite ISRO : दुनिया की किन स्पेस एजेंसियों संग काम कर चुका नासा, भारत को कब-कब मिला मौका?
दुनिया की किन स्पेस एजेंसियों संग काम कर चुका नासा, भारत को कब-कब मिला मौका?
India vs Pakistan Child Safety: किस देश में बच्चियां ज्यादा सुरक्षित... भारत या पाकिस्तान? आंकड़ों में जानें जवाब
किस देश में बच्चियां ज्यादा सुरक्षित... भारत या पाकिस्तान? आंकड़ों में जानें जवाब
Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े
Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget