एक्सप्लोरर

BSF और भारतीय सेना में क्या होता है अंतर, जानें युद्ध के समय किससे होता है दुश्मन का सामना?

भारत और पाकिस्तान की सीमा पर विवाद इस समय काफी बढ़ गया है. पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से अटैक किया गया है, जिसे एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है.

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल जो जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, अखनूर, जैसलमेर, जालंधर, फिरोजपुर और पोखरण को निशाना बनाने आ रहे थे, उन्हें हवा में ही मार गिराया है. भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अपने नाजुक दौर से गुजर रहे हैं. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर निर्दोष टूरिस्ट की मौत का बदला करीब 100 आतंकियों को मार कर लिया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत के सीमा वाले राज्यों में गोलीबारी, ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया जा रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान की सेना के सामने युद्ध कौन करता है आर्मी या बीएसएफ और दोनों में क्या अतंर होता है. 

बीएसएफ 
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1965 के जंग के बाद 1 दिसंबर 1965 को बीएसएफ की स्थापना की गई थी. 25 बटालियन के साथ इस फोर्स की स्थापना की गई थी. पाकिस्तान के साथ साथ बांग्लादेश की सीमा को सुरक्षित रखने वाले बीएसएफ में लगभग 2.57 लाख  से 2.65 लाख सैनिक हैं. साल 2024-25 में 28,231 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था. बीएसएफ दुनिया की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल है.

BSF के पास अभी 193 बटालियन हैं. इसका मुख्य काम भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा, भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा की सुरक्षा के साथ नक्सल विरोधी अभियानों में अपना योगदान देना है. यह एक मात्र CAPF है, जिसके पास एयर विंग, मरीन विंग और आर्टिलरी रेजिमेंट हैं. BSF घुसपैठ को रोकती है. सीमाओं की सुरक्षा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के साथ भारतीय सेना भी करती है. 

भारतीय सेना
जब बात युद्ध की हो तो भारतीय सेना मोर्चा संभालती है एक तरफ जहां बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बॉर्डर के अंदर सुरक्षा ऑपरेशन का जिम्मा उठाते हैं वहीं इंडियन आर्मी क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन को भी अंजाम देती है. आर्मी के जवानों को बीएसएफ के मुकाबले ज्यादा सुविधाएं दी जाती है जिसमें कैंटीन और आर्मी स्कूल शामिल हैं. भारतीय सेना के जवान बॉर्डर से दूर रहते हैं और दुश्मन के साथ जंग के लिए तैयार रहते हैं. बीएसएफ गृह मंत्रालय के आधीन आती है वहीं, इंडियन आर्मी रक्षा मंत्रालय के अंडर काम करती है. आर्मी में लेफ्टिनेंट, मेजर, कर्नल, ब्रिगेडियर, मेजर जर्नल का पोस्ट होता है. 

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान का भारत पर 'कामिकाजी अटैक', यही था जापान पर परमाणु बम गिराने की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?
भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?
गैंगरेप के मामलों में महिला पर कैसे दर्ज होगा केस, क्या हैं नियम?
गैंगरेप के मामलों में महिला पर कैसे दर्ज होगा केस, क्या हैं नियम?
इमरान खान के पास है OCI कार्ड, जानें इसमें मिलते हैं क्या-क्या अधिकार?
इमरान खान के पास है OCI कार्ड, जानें इसमें मिलते हैं क्या-क्या अधिकार?
अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?
अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget