एक्सप्लोरर

पाकिस्तान का भारत पर 'कामिकाजी अटैक', यही था जापान पर परमाणु बम गिराने की वजह

India Pakistan Attack News: पाकिस्तान की तरफ से भारत पर हमला किया गया है, पाकिस्तान ने भारत पर कामिकाजी ड्रोनों से हमला किया है. ये वही शब्द है जो जापान पर परमाणु बम गिराने से पहले सुनाई दिया था.

India Pakistan Attack News: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है. अब पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई इलाकों में हमले किए जा रहे हैं. ये हमले पाकिस्तान ऐसे ड्रोन्स से कर रहा है, जिन्हें आत्मघाती कहा जाता है. यानी ये ड्रोन विस्फोटक से लैस होते हैं और सीधे अपने टारगेट पर जाकर टकरा जाते हैं. इन्हें कामिकाजी ड्रोन भी कहा जाता है. ये शब्द दूसरे विश्व युद्ध से जुड़ा हुआ है और यही जापान पर परमाणु हमले की सबसे बड़ी वजह भी था. 

क्या होता है कामिकाजी?
कामिकाजी का मतलब आत्मघाती होता है, इस शब्द का इस्तेमाल उन जापानी पायलट्स के लिए किया जाता था, जिन्होंने अमेरिका की नाक में दम कर दिया. ये पायलट मौत का कफन बांधकर चलते थे और दुश्मन का जहाज या फिर सेना के जवानों को देखते ही सीधे उन पर क्रैश हो जाते थे. इनसे पायलट समेत वहां मौजूद कई जवानों की मौत हो जाती थी. 

जापान के शासक की तरफ से ऐसे कई पायलटों को लड़ने के लिए मजबूर किया गया, जिन्हें देश के लिए अपनी जान देनी पड़ती थी. बताया जाता है कि कामिकाजी पायलट एक दिन पहले काफी दुख में रहते थे और अपने परिवार और करीबियों को चिट्ठियां लिखा करते थे, क्योंकि उन्हें पता था कि अगली सुबह वो मौत को गले लगा लेंगे. 

अमेरिका को पहुंचाई चोट 
जापान के कामिकाजी पायलट्स ने अमेरिका को काफी ज्यादा चोट पहुंचाई. सबसे पहले जापान के इन सुसाइड फाइटर जेट्स ने अमेरिका के पर्ल हार्बर नौसेना बेस पर हमला कर दिया, जिसमें अमेरिका को काफी ज्यादा नुकसान हुआ. यही वजह थी कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने जापान के साथ जंग का ऐलान कर दिया. इसके बाद जब अमेरिकी सेना ने एक जापानी द्वीप पर हमला किया तो कामिकाजी पायलट्स ने युद्धपोतों को तबाह कर दिया. 

इस पूरे ऑपरेशन में अमेरिका की जीत तो हुई, लेकिन उसने 12 हजार से ज्यादा सैनिक खो दिए. आखिरकार अमेरिका ने तंग आकर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का फैसला लिया. अमेरिका ने 6 अगस्त 1945 को सुबह करीब आठ बजकर 15 मिनट पर हिरोशिमा पर परमाणु बम गिरा दिया. इसके बाद जापान को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन शासक ने इनकार कर दिया. जिसके बाद अमेरिका ने इसके तीन दिन बाद नागासाकी पर भी परमाणु हमला कर दिया. 

पाकिस्तान ने छेड़ दी चिंगारी?
अब पाकिस्ता ने भारत के रिहायशी इलाकों पर इसी कामिकाजी ड्रोन से अटैक किया है तो इसे एक बड़ी गलती मना जा रहा है. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान आग से खेल रहा है, अब भारत की तरफ से सैन्य कार्रवाई शुरू की जा सकती है. बताया गया है कि ये ड्रोन पाकिस्तान को ईरान की तरफ से मिले हैं. 

ये भी पढ़ें - हवा में उड़ रहा फाइटर जेट अपना है या दुश्मन का, जंग के दौरान ये कैसे पता चलता है?

मुकेश बौड़ाई पिछले 7 साल से पत्रकारिता में काम कर रहे हैं. जिसमें रिपोर्टिंग और डेस्क वर्क शामिल है. नवभारत टाइम्स, एनडीटीवी, दैनिक भास्कर और द क्विंट जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं. फिलहाल एबीपी न्यूज़ वेबसाइट में बतौर चीफ कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत, दुबई और फ्रांस में तापमान 40 डिग्री, कहां-कितना होगा फील? किन फैक्टर्स से होगा चेंज
भारत, दुबई और फ्रांस में तापमान 40 डिग्री, कहां-कितना होगा फील? किन फैक्टर्स से होगा चेंज
क्यों चौकोर ही होते हैं हर देश के झंडे, नेपाल क्यों है इन सबसे अलग? जानें इसका इतिहास
क्यों चौकोर ही होते हैं हर देश के झंडे, नेपाल क्यों है इन सबसे अलग? जानें इसका इतिहास
Rain Measurement Units: इंच, मिलीमीटर और सेंटीमीटर में क्यों गिनी जाती हैं बारिश की यूनिट, इनका क्या है मतलब?
इंच, मिलीमीटर और सेंटीमीटर में क्यों गिनी जाती हैं बारिश की यूनिट, इनका क्या है मतलब?
F35 Fighter Jet: आसमान का सिकंदर F-35, इसके तीनों वेरिएंट्स में क्या अंतर और यह क्यों है इतना घातक?
आसमान का सिकंदर F-35, इसके तीनों वेरिएंट्स में क्या अंतर और यह क्यों है इतना घातक?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget