एक्सप्लोरर

सीजफायर के बाद भी हमला कर दे पाकिस्तान तो क्या होगा अंजाम? भारत कहां कर सकता है शिकायत

भारत के हमलों से घबराकर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी सुलह की गुहार लगाई थी. पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को फोन कर सीजफायर की अपील की, जिसके बाद भारत भी इस पर राजी हो गया है. 

India Pakistan Ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के ताबड़तोड़ हमलों से पाकिस्तान 86 घंटों के अंदर ही बैकफुट पर आ गया है. पाकिस्तान ने भारत के साथ सीमारेखा पर सैन्य तनाव खत्म करने के लिए सीजफायर का ऐलान किया है. बता दें, भारत के हमलों से घबराकर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी सुलह की गुहार लगाई थी. जानकारी के मुताबिक, शनिवार यानी 10 मई को पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को फोन कर सीजफायर की अपील की, जिसके बाद भारत भी इस पर राजी हो गया है. 

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कोई नई बात नहीं है. जब से दोनों देश अलग हुए हैं, पाकिस्तान सीमारेखा पर कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है. अगर पाकिस्तान के चरित्र को देखें तो यह नई बात नहीं होगी कि पाकिस्तान एक बार फिर ऐसी हिमाकत करे. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर पाकिस्तान मिलिट्री द्वारा फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है तो भारत इसका क्या जवाब देगा? क्या भारत सीजफायर उल्लंघन के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा सकता है? इसको लेकर कहां शिकायत की जा सकती है? चलिए जानते हैं... 

सीजफायर के भी होते हैं नियम

जब भी किन्हीं दो देशों के बीच सीजफायर होता है तो कई नियम भी लागू होते हैं. दोनों देश आपस में नियम व शर्तें तय करतें और इन्हें मानने के लिए राजी होते हैं. जैसे- बॉर्डर पर सैन्य तैनाती घटाना और चिह्नित इलाकों पर गश्त को लेकर भी नियम बनाए जाते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच इस बार सीजफायर को लेकर क्या नियम तय हुए हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. हालांकि, दोनों देशों के बीच इस मुद्दे को लेकर 12 मई को बातचीत होगी, जिसके बाद यह स्पष्ट हो सकता है. 

क्या सीजफायर उल्लंघन की शिकायत हो सकती है?

अगर कोई देश सीजफायर के नियमों को बार-बार तोड़ता है तो दूसरा देश इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (UN) में उठा सकता है. भारत ने कई बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC) में उठाया है. ऐसे में अगर इस बार भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है तो भारत संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री ऑब्जर्वर ग्रुप के सामने इस मुद्दे को उठा सकता है. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र अपने सदस्य देशों पर कार्रवाई करने का अधिकार रखता है. संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र ऐसे देश के खिलाफ ठोस कदम उठा सकता है. 

यह भी पढ़ें: परमाणु हमला करने वाले देश का क्या होता है अंजाम? जानें क्या करते हैं बाकी देश

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह बतौर फीचर डेस्क शिफ्ट हेड के रूप में काम कर रहे हैं. अपने 10 साल के पत्रकारिता करियर में वह टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

प्रांजुल श्रीवास्तव के पास प्रिंट न्यूज़ में काम करने का भी अनुभव है. वह बतौर रिपोर्टर लखनऊ, रायबरेली , मुरादाबाद जैसे शहरों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है. वह AI संबंधित कोर्स भी कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?
चांद से कितनी मिट्टी आ चुकी है धरती पर, क्या इससे बन सकती है इमारत?
चांद से कितनी मिट्टी आ चुकी है धरती पर, क्या इससे बन सकती है इमारत?
एक ही व्यक्ति का दो जगह वोटर कार्ड कैसे बन जाता है, कहां होती है गलती?
एक ही व्यक्ति का दो जगह वोटर कार्ड कैसे बन जाता है, कहां होती है गलती?

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget