एक्सप्लोरर

परमाणु हमला करने वाले देश का क्या होता है अंजाम? जानें क्या करते हैं बाकी देश

पाकिस्तान की ओर से भारत को कई बार परमाणु हमले की धमकी दी जा चुकी है. भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा सैन्य संघर्ष शुरू होने से पहले भी पाकिस्तान के नेताओं ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात कही थी.

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष को देख दुनिया डरी हुई है. दरअसल, दोनों ही देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं और ऐसा पहली बार हो रहा है, जब दो न्यूक्लियर पॉवर देश सीधे तौर पर आपस में भिड़ गए हैं. ऐसे में अगर कोई भी देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो दुनिया के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा. दरअसल, परमाणु हथियारों को दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में गिना जाता है और यह देखते ही देखते पूरे शहर को तबाह कर सकते हैं. 

न्यूक्लियर बम इतने खतरनाक होते हैं कि अब तक दुनिया के सिर्फ 9 देश ही इसे बना पाए हैं. परमाणु हथियारों की विनाशकारी ताकत को देखते हुए इन हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और एक समझौते के तहत अन्य देश इन हथियारों को बना नहीं सकते. इतना ही नहीं परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच हुई डील में यह तय किया गया था कि कोई भी देश किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं करेगा. हालांकि, पाकिस्तान ने इस डील पर हस्ताक्षर नहीं किए थे. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कोई देश परमाणु हमला करता है तो उसका क्या अंजाम होता है और दुनिया के अन्य देश, इस स्थिति में क्या करते हैं? 

पाकिस्तान देता रहता है परमाणु हमले की धमकी

बता दें, पाकिस्तान की ओर से भारत को कई बार परमाणु हमले की धमकी दी जा चुकी है. भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा सैन्य संघर्ष शुरू होने से पहले भी पाकिस्तान के नेताओं ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात कही थी. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी आया है कि भारत की जवाबी कार्रवाई से डरे हुए पाक पीएम शहबाज शरीफ ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर फैसले लेने वाली देश की टॉप समिति की बैठक बुलाई है. ये खबरें इसलिए डराने वाली हैं, क्योंकि पाकिस्तान की परमाणु पॉलिसी 'फर्स्ट यूज' की है, यानी वह संकट की घड़ी में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है.

आसान नहीं है न्यूक्लियर वैपेन का इस्तेमाल

भले ही पाकिस्तान की परमाणु पॉलिसी 'फर्स्ट यूज' की हो, लेकिन इनका इस्तेमाल करना इतना भी आसान नहीं है. ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि रूस और यूक्रेन बीते तीन साल से युद्ध में उलझे हुए हैं. रूस कई बार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की चेतावनी दे चुका है, लेकिन उसने एक बार भी ऐसा करने की हिमाकत नहीं की. दरअसल, दुनिया के कई बड़े देश परमाणु हथियारों पर नजर रखते हैं और इनका इस्तेमाल न हो, इसके लिए कूटनीतिक और सैन्य दबाव भी बनाते हैं. 

परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हुआ तो क्या होगा अंजाम

मान लीजिए कोई देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर देता है, तो इसके परिणाम काफी विनाशकारी होंगे. भारत और पाकिस्तान के संबंध में यह और भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि प्रतिक्रिया स्वरूप भारत भी अपने परमाणु जखीरे का इस्तेमाल करने से नहीं चूकेगा और इसके बाद विश्वयुद्ध छिड़ने की आशंका भी सबसे ज्यादा होगी. इसके साथ ही पहले परमाणु बम इस्तेमाल करने वाले देश को कूटनीति के स्तर भी बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बाद कई देश उसके साथ व्यापारिक और राजनयिक रिश्ते खत्म कर ऐसे देश को अलग-थलग कर सकते हैं. इतना ही नहीं इंटरनेशनल कोर्ट में उस देश के खिलाफ मुकदमा भी चलाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर कब्जा कर सकता है भारत? जानें ये कितना मुमकिन

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोंगल त्योहार क्या होता है? PM मोदी ने केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचकर मनाया, बोले- 'तमिल दुनिया की प्राचीन सभ्यता'
पोंगल त्योहार क्या होता है? PM मोदी ने केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचकर मनाया, बोले- 'तमिल दुनिया की प्राचीन सभ्यता'
BMC चुनाव: बिना वोटर ID भी कर सकते हैं मतदान, ये 12 दस्तावेज आएंगे काम, जानिए वोटिंग से जुड़ी जरूरी बातें
BMC चुनाव: वोटर ID नहीं है तो ये 12 दस्तावेज भी आ जाएंगे काम, जानिए मतदान से जुड़ी जरूरी बातें
एमएस धोनी से रवींद्र जडेजा तक, किसी आलीशान महल से कम नहीं हैं इन 5 क्रिकेटर्स का बंगला
एमएस धोनी से रवींद्र जडेजा तक, किसी आलीशान महल से कम नहीं हैं इन 5 क्रिकेटर्स का बंगला
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?

वीडियोज

Lalit Prabhakar, Anant V Joshi और Harsh Mayar ने बताया क्यों देखनी चाहिए फिल्म One Two Cha Cha Chaa
DA 58% पर अटका, लेकिन 8th CPC दे सकता है Biggest Pay Jump| Paisa Live
आधुनिक Indian Army की ताकत देख कांप उठेगा चीन-पाकिस्तान ! | Indian Army | Breaking
Iran Protest :Trump ने तैयार कर लिया ईरान की बर्बादी का पूरा प्लान, मीटिंग में हो गई हमले की तैयारी!
America-Iran Tension: अमेरिका ने इमरजेंसी मीटिंग में हो गया कुछ बड़ा FINAL? | Trump | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोंगल त्योहार क्या होता है? PM मोदी ने केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचकर मनाया, बोले- 'तमिल दुनिया की प्राचीन सभ्यता'
पोंगल त्योहार क्या होता है? PM मोदी ने केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचकर मनाया, बोले- 'तमिल दुनिया की प्राचीन सभ्यता'
BMC चुनाव: बिना वोटर ID भी कर सकते हैं मतदान, ये 12 दस्तावेज आएंगे काम, जानिए वोटिंग से जुड़ी जरूरी बातें
BMC चुनाव: वोटर ID नहीं है तो ये 12 दस्तावेज भी आ जाएंगे काम, जानिए मतदान से जुड़ी जरूरी बातें
एमएस धोनी से रवींद्र जडेजा तक, किसी आलीशान महल से कम नहीं हैं इन 5 क्रिकेटर्स का बंगला
एमएस धोनी से रवींद्र जडेजा तक, किसी आलीशान महल से कम नहीं हैं इन 5 क्रिकेटर्स का बंगला
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
अब मिलेगा दो-दो बंगला! नीतीश कैबिनेट के फैसले पर चढ़ा सियासी पारा, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
अब मिलेगा दो-दो बंगला! नीतीश कैबिनेट के फैसले पर चढ़ा सियासी पारा, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
लोहड़ी-संक्रांति से लेकर पोंगल तक... हर राज्य में अलग-अलग क्यों हैं फसलों से जुड़े त्योहार के नाम?
लोहड़ी-संक्रांति से लेकर पोंगल तक... हर राज्य में अलग-अलग क्यों हैं फसलों से जुड़े त्योहार के नाम?
अब कब आएगा लाडकी बहिन योजना का पैसा? BMC चुनाव की वजह से लगी है रोक
अब कब आएगा लाडकी बहिन योजना का पैसा? BMC चुनाव की वजह से लगी है रोक
Embed widget