एक्सप्लोरर

भारत या पाकिस्तान... ड्रोन के मामले में कौन-सा देश आगे, जानें किसके पास कितने ड्रोन?

पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई राज्यों को ड्रोन से निशाना बनाया गया है. चलिए आपको बताते हैं कि ड्रोन के मामले में कौन सा देश सबसे आगे है और किस देश के पास कितना ड्रोन है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बीते 3 दिनों से बना हुआ सैन्य तनाव खत्म हो सकता है. दरअसल, दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं. इसकी पुष्टि भारत और पाकिस्तान, दोनों तरफ से की गई है. यह युद्धविराम सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत देने वाला है, क्योंकि बीते तीन दिनों से दोनों देशों की ओर से ड्रोन व मिसाइलों से हमला किया जा रहा था, जिसमें काफी नुकसान हुआ है. 

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम कर दिया था. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने भी पाकिस्तान के रफीकी, चकलाला, रहीमयार खान, मुरीद, सुक्कूर और चुनिया स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसको रोकने में पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम पूरी तरफ फेल रहा. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि भारत या पाकिस्तान किसके पास सबसे ज्यादा और कितने ड्रोन हैं.

जंग में बढ़ रही ड्रोन की भूमिका

कर्नल सोफिया कुरैशी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस बताया था कि पाकिस्तान की तरफ से 8 और 9 मई की रात में करीब 300-400 ड्रोन फायर किए गए थे. आधुनिक जंग में ड्रोन की एक बड़ी भूमिका है. ड्रोन नई तकनीक से लैस हैं जो लडाकू विमान से काफी कम कीमत पर आते हैं, लेकिन दुश्मन को बड़ा घाव देकर जाते हैं. इसके अलावा इसमें पायलट की जरूरत नहीं होती तो किसी तरह का कोई खतरा भी नहीं रहता. 

किसके पास कितना ड्रोन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के पास कई एडवांस किस्म के ड्रोन मौजूद हैं, जो दुश्मन के किसी भी ठिकाने को तबाह कर सकते हैं. बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत ने इजरायल के साथ ड्रोन को लेकर बड़ा सौदा किया था. बीबीसी ने रक्षा विशेषज्ञ ब्रिगेडियर शार्देंदु के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान के एक ड्रोन के मुकाबले भारत के पास तीन हैं. इससे भारत ड्रोन के मामलों में पाकिस्तान से काफी आगे है. भारत के पास हारोप, हिरोन मार्क-2 और स्काई-स्ट्राइकर, हार्पी और रूस्तम टाइप के ड्रोन मौजूद हैं. भारत ने इजरायल के हार्पी ड्रोन से पाकिस्तान में तैनात HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया था. पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान के पास स्वार्म ड्रोन है, जिससे उसने भारत पर हमला किया था. इसके अलावा शाहपार-2 ड्रोन, शाहपार-3, अकिन्सी ड्रोन और पाकिस्तान का खुद का र्राख ड्रोन भी है. 

टेकी.कॉम के मुताबिक के अनुसार, भारत के पास मीडियम ऊंचाई के 200 और 800 करीब छोटे यूएवी हैं, वहीं पाकिस्तान के पास 60 मीडियम ऑल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस MALE ड्रोन, 60 नौसेना के यूएवी, 70 वायुसेना के ड्रोन और 100 सेना के है.  हालांकि ये रिकॉर्ड ऑफिशियल नहीं है.

इसे भी पढ़ें- हमले के दौरान पैसेंजर प्लेन को उड़ा दिया तो क्या होता है? जानें ये कितना बड़ा अपराध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget