एक्सप्लोरर

हमले के दौरान पैसेंजर प्लेन को उड़ा दिया तो क्या होता है? जानें ये कितना बड़ा अपराध

भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में यात्री विमानों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया है. वह भारत के हवाई हमलों से बचने के लिए यात्री विमानों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है.

India Pakistan Conflict: पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत के रिहायशी इलाकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. भारत की तमाम चेतावनियों के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. नतीजतन, भारत ने भी दुश्मन देश के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है और पाकिस्तान में भयंकर तबाही मचाई है. भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे सैन्य डेवलपमेंट की जानकारी विदेश मंत्रालय और सेना की ओर से देश को दी जा रही है. 

इसमें सामने आया है कि भारत के हवाई हमलों से बचने के लिए पाकिस्तान अपने यात्री विमानों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है. दरअसल, पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में यात्री विमानों को उड़ने की इजाजत दे रहा है, जिससे इंडियन एयरफोर्स को पाकिस्तान पर अटैक करने में परेशानी आ रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अगर किसी देश ने दुश्मन देश पर हमले के दौरान पैसेंजर प्लेन को उड़ा दिया तो क्या होता है? जंग के दौरान यह कितना बड़ा अपराध होता है? 

यात्री विमानों को ढाल क्यों बना रहा पाकिस्तान?

भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच सामने आया है कि पाकिस्तान ने अपने सीमावर्ती इलाकों में यात्री विमानों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया है, जिससे भारत उस पर हमला न कर पाए. दरअसल, पाकिस्तान यह अच्छी तरह से जानता है कि भारत के हवाई हमले के दौरान अगर यात्री विमान किसी ड्रोन या मिसाइल का शिकार होता है तो कूटनीतिक तौर पर उसे बढ़त मिल सकती है और ऐसे में वह भारत पर यात्री विमान को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया सकता है. ऐसे में वह हवाई हमलों से बचने के लिए यात्री विमानों को ढाल बना रहा है. 

यात्री विमान को निशाना बनाना होगा वॉर क्राइम

कहते हैं कि युद्ध के भी अपने नियम होते हैं. जब दो देश युद्ध लड़ रहे होते हैं तो वे एक-दूसरे के सैनिकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हैं. इस दौरान यह ध्यान रखा जाता है कि आम नागरिक किसी भी हमले की चपेट में न आएं. अगर कोई देश आम नागरिकों पर हमला करता है तो इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन माना जाता है और इसे वॉर क्राइम घोषित किया जाता है. ऐसे में अगर पाकिस्तान को कोई यात्री विमान भारत के हवाई हमलों का शिकार होता है तो यह भी वॉर क्राइम की श्रेणी में आ सकता है और पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भुनाने की कोशिश कर सकता है, जिसके बाद दुनिया के कई बड़े देश भारत पर दबाव डाल सकते हैं. 

 यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर कब्जा कर सकता है भारत? जानें ये कितना मुमकिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget