एक्सप्लोरर

भारत में RSS तो नेपाल में कौन सा संगठन करता है हिंदुओं की वकालत, जान लीजिए उसका नाम और काम

नेपाल में हिंदुत्व की लहर चर्चा में है. भारत में तो आरएसएस है लेकिन नेपाल में कौन सा संगठन हिंदुओं की वकालत करता है. चलिए जानते हैं क्या है उसका नाम और वो क्या काम करता है.

भारत में RSS यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बहुत पहले से ही हिंदू एकता की वकालत करता रहा है. यह भारत का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन माना जाता है, जो हिंदू संस्कृति, धर्म और राष्ट्रीयता को बढ़ावा देने के लिए काम करता है. लेकिन आज हम बात करेंगे नेपाल में हिंदुओं की वकालत करने वाले प्रमुख संगठन की. चलिए जानते हैं कौन है ये और इसका क्या नाम है?.

हिंदू स्वयंसेवक संघ का परिचय

नेपाल में हिंदुत्व की वकालत करने वाले संगठन का नाम HSS यानी हिंदू स्वयंसेवक संघ है. हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) नेपाल में 1992 में स्थापित हुआ. यह संगठन भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से प्रेरित है. यह संगठन नेपाल के हिंदू समाज को संगठित करने, हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने और नेपाल मं कुछ राजनीतिक मोर्चों पर सक्रिय है. 

एचएसएस के प्रमुख कार्य

ये संगठन हिंदू पहचान को मजबूत करने, धर्मांतरण रोकने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं. HSS शाखाओं के जरिए युवाओं में हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाता है और सामुदायिक सेवा कार्यों में भाग लेता है. हाल के वर्षों में, HSS ने नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को समर्थन दिया है. इसके अलावा एचएसएस रामनवमी, हनुमान जयंती जैसे धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करता है. ये आयोजन हिंदू समुदाय को एकजुट करने और धार्मिक भावनाओं को प्रबल करने में मदद करते हैं. आज के समय में एचएसएस यानि हिंदू स्वयं सेवक संगठन गांव-गांव जाकर बच्चों और युवाओं को हिंदू राष्ट्र, धर्मांतरण रोकने और गोहत्या पर प्रतिबंध के लए प्रशिक्षित कर रहे हैं.

आरएसएस और एचएसएस का संबंध

आरएसएस और एचएसएस भले ही औपचारिक तौर पर एक होने की बात नहीं करते हों. लेकिन शाखाओं की कार्यशैली, गणवेश, प्रशिक्षण पद्धति और यहां तक कि शाखा-प्रार्थना लगभग एक जैसी ही है. बता दें कि नेपाल में हिंदुत्व की राजनीति का काफी पुराना इतिहास रहा है. आधुनिक नेपाल के निर्माता पृथ्वी नारायण शाह ने नेपाल को असली हिंदुस्थान माना था. 19वीं सदी में मराठी ब्राह्मणों के प्रभाव और 1925 में आरएसएस के गठन के साथ नेपाल में हिंदुत्व के विचारों को बल मिला. 

इसे भी पढ़ें- कितनी अभेद होती है पुतिन और ट्रंप की सिक्योरिटी, अलास्का में मुलाकात से पहले सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget