एक्सप्लोरर

भारत ने चीन-पाकिस्तान सीमा पर तैनात किया ये हथियार, क्या हमास जैसे अटैक को रोक पाएगा?

S-400 Vs Iron Dome: भारत ने एलओसी और एलएसी पर एस-400 मिसाइल सिस्टम को तैनात कर दिया है, ये मिसाइल सिस्टम किसी भी तरह के हवाई हमले को नाकाम कर सकता है.

S-400 Vs Iron Dome: फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास ने इजरायल पर इतनी मिसाइल फायर कर दीं कि उसका डिफेंस सिस्टम भी फेल हो गया. इजरायल का एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम हजारों मिसाइलों की बारिश को नहीं रोक पाया और कई जगहों पर नुकसान हुआ. इस हमले के बाद से ही दुनियाभर के देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा कड़ी कर रहे हैं. भारत ने भी पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर खास तैयारी शुरू कर दी है. भारत ने एलओसी और एलएसी पर एस-400 मिसाइल सिस्टम को तैनात कर दिया है, जो किसी भी हमले से निपटने के लिए बनाया गया है. आज हम आपको बताएंगे कि क्या ये डिफेंस सिस्टम हमास जैसे हमले को रोक सकता है?

भारत ने तैनात किया एस-400
हमास के पांच हजार से ज्यादा रॉकेट्स ने इजरायल के आयरन डोम को नाकाम कर दिया. ऐसे में तमाम बड़े देशों ने अपने एंटी मिसाइल सिस्टम पर काम शुरू कर दिया है. भारत को भी हाल ही में रूस की तरफ से ताकतवर मिसाइल सिस्टम एस-400 मिला है. जिसे अब पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है. 

कितना ताकतवर है एस-400?
अब उस सवाल पर आते हैं कि क्या एस-400 मिसाइल सिस्टम हमास जैसे किसी हमले को रोक सकता है? डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि एस-400 एक उन्नत किस्म का सिस्टम है, जो किसी भी मिसाइल हमले को रोक सकता है. हालांकि भविष्य के खतरे को देखते हुए ये सिस्टम आने वाले कुछ सालों में कमजोर दिख सकता है. इसके लिए डिफेंस एक्सपर्ट्स एस-500 खरीदने की सलाह देते हैं. जिसकी टक्कर का कोई एयर डिफेंस सिस्टम नहीं है.

एस-400 और आयरन डोम की ताकत
एस-400 की ताकत की बात करें तो ये एक बार में 36 मिसाइलों को गिरा सकता है. एक साथ इस सिस्टम से 72 मिसाइलें लॉन्च हो सकती हैं. आयरन डोम की ही तरह एस-400 भी हवा में ही मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर मार गिराता है. मिसाइल के अलावा ये हवा में उड़ने वाली किसी भी चीज को उड़ा सकते हैं. एस-400 बैलिस्टिक मिसाइलों को भी गिरा सकता है. आयरन डोम के मुकाबले एस-400 लंबी दूरी तक मिसाइलों को मार सकता है. यानी ये एक लॉन्ग रेंज डिफेंस सिस्टम है. 

आयरन डोम की ताकत की बात करें तो अगर एक हजार रॉकेट फायर करते हैं तो ये उनमें से 900 रॉकेट्स को मार गिरा सकता है. आयरन डोम का रडार सिस्टम ये भी देखता है कि मिसाइल कहां जाकर गिरेगी, अगर रिहायशी इलाके में ये मिसाइल गिरती है तो इसे खत्म करने के लिए इंटरसेप्टर मिसाइल फायर होती है. 

ये भी पढ़ें- अमेरिका क्यों बना रहा नया परमाणु बम, हिरोशिमा पर गिराए बम से 24 गुना ताकतवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangle History: महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां पहनना कब से किया शुरू, जानें क्या है इसका इतिहास?
महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां पहनना कब से किया शुरू, जानें क्या है इसका इतिहास?
Kanpur in Pakistan: पाकिस्तान में कहां है कानपुर, यहां कितने हिंदू रहते हैं? 
पाकिस्तान में कहां है कानपुर, यहां कितने हिंदू रहते हैं? 
Delhi First Hindu Emperor: कौन था दिल्ली का पहला हिंदू सम्राट, जानें कितने वक्त तक किया था राज?
कौन था दिल्ली का पहला हिंदू सम्राट, जानें कितने वक्त तक किया था राज?
Venezuela Earthquak: भूकंप से वेनेजुएला के किस शहर में सबसे ज्यादा हुई तबाही? जानें राजधानी कराकस के हालात
भूकंप से वेनेजुएला के किस शहर में सबसे ज्यादा हुई तबाही? जानें राजधानी कराकस के हालात

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पासपोर्ट भारत की नागरिकता का वैध प्रमाण है या नहीं? विवाद के बीच चुनाव आयोग ने क्या कहा?
पासपोर्ट भारत की नागरिकता का वैध प्रमाण है या नहीं? विवाद के बीच चुनाव आयोग ने क्या कहा?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
IND VS BAN: शेफाली ने 29 गेंद में ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को हराया, क्या सेमीफाइनल की राह हुई आसान?
IND VS BAN: शेफाली ने 29 गेंद में ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को हराया, क्या सेमीफाइनल की राह हुई आसान?
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget