एक्सप्लोरर

इस विदेशी महिला ने डिजाइन किया था परमवीर चक्र, उनके ही दामाद को मिला पहला पदक

क्या आपको मालूम है कि सेना का सर्वोच्च पुरस्कार परमवीर चक्र किसने डिजाइन किया था और सबसे पहला परमवीर चक्र देश के किस बहादुर को दिया गया था? अगर नहीं तो आइए जानते हैं.

बात आर्मी की हो, नौ सेना की या वायुसेना की, जब देश की सेवा करने के मामले में सर्वोच्च सम्मान देने का जिक्र हो तो सबसे पहले परमवीर चक्र का नाम लिया जाता है. यह भारतीय रक्षा सेनाओं को मिलने वाला सर्वोच्च शौर्य सम्मान है. यह पदक जल, थल और वायु में दुश्मनों के सामने दिखाई गई विशिष्ट वीरता, आत्म बलिदान के साहसिक और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया जाता है. क्या आपको मालूम है कि यह वीरता पदक किसने डिजाइन किया था और सबसे पहला परमवीर चक्र देश के किस बहादुर को दिया गया था? अगर नहीं तो आज इन दोनों सवालों के जवाब जान लीजिए. 

क्या है परमवीर चक्र की अहमियत?

भारतीय सेनाओं के लिए उच्चतम शौर्य सम्मान परमवीर चक्र (PVC) अदम्य साहस, शौर्य और शूरवीरता के लिए प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च सैन्य सम्मान है. यह सम्मान मरणोपरांत भी दिया जाता है. परम का अर्थ है सर्वोकृष्ट और वीर का अर्थ है साहसी. वहीं, चक्र का अर्थ है पहिया. ऐसे में परमवीर चक्र का मतलब होता है 'वीरों' में सर्वोत्तम को दिया जाने वाला चक्र या अलंकार. भारत में परमवीर चक्र यूनाइटेड किंगडम (UK) के विक्टोरिया क्रॉस और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) के पदक ऑफ ऑनर के बराबर है. भारत का यह सर्वोच्च सैन्य सम्मान अब तक 21 शूरवीरों को दिया गया है, जिनमें 14 मरणोपरांत हैं.

इस विदेशी महिला ने डिजाइन किया था परमवीर चक्र

परमवीर चक्र को डिजाइन करने वाली महिला सावित्री बाई खानोलकर थीं. कला-कौशल और भारतीय संस्कृति के बारे में गहरी रुचि रखने के कारण उन्हें पदकों का डिजाइन बनाने के लिए चुना गया था. परमवीर चक्र के अलावा उन्होंने युद्ध और शांति दोनों के लिए दिए जाने वाले प्रमुख पदक भी डिजाइन किए थे. इनमें अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र शामिल हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सावित्री बाई खानोलकर स्विट्जरलैंड की रहने वाली थीं. उनका असली नाम ईवावोन लिंडा मेदे दे मारोस था. वह कैडेट विक्रम राम जी खानोलकर से उस वक्त मिलीं, जब वह सैंडहर्स्ट यूनाइटेड किंगडम की रॉयल मिलिट्री अकैडमी की छुट्टियों के दौरान स्विटजरलैंड गए थे. दोनों को एक-दूसरे से मुहब्बत हो गई और उन्होंने शादी कर ली. इसके बाद ईवावोन ने अपना नाम सावित्री बाई खानोलकर रख लिया. उनका निधन 26 नवंबर 1990 को हुआ. 

उनके ही दामाद को मिला था पहला परमवीर चक्र

अहम बात यह है कि सावित्री बाई खानोलकर की बेटी कुमुदिनी शर्मा के देवर मेजर सोमनाथ शर्मा थे. वह 1947 के दौरान बडगाम की लड़ाई के बाद शहीद हो गए थे. उन्हें मरणोपरांत भारत के पहले परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. दरअसल, 3 नवंबर 1947 को बडगाम में जंग के दौरान गोला-बारूद खत्म होने वाला था. इसके बाद ब्रिगेड मुख्यालय से पीछे हटने का आदेश आया था, लेकिन मेजर सोमनाथ ने पीछे हटने से इनकार कर दिया.

मेजर शर्मा ने दिखाया था अदम्य साहस

बता दें कि मेजर शर्मा अपनी कंपनी के साथ श्रीनगर हवाई अड्डे की रक्षा के लिए तैनात थे. उस दौरान पाकिस्तानी कबायलियों और सैनिकों ने भारी संख्या में उन पर हमला बोला था. इस जंग में मेजर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन वह अपनी टुकड़ी का नेतृत्व करते रहे. उन्होंने दुश्मन को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी. अपने आखिरी संदेश में उन्होंने कहा था कि दुश्मन हमसे कई गुना है, लेकिन हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे. उनकी बहादुरी की वजह से भारत उस वक्त श्रीनगर हवाई अड्डे को बचाने में कामयाब रहा था.

ये भी पढ़ें: कुत्तों के कारण भारत में शामिल नहीं होना चाहते थे जूनागढ़ के राजा, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रतापगढ़ के रहने वाले सचिन मिश्रा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई की साथ ही Reuters से डिजिटल जर्नलिज़्म किया है. इसके अलावा उन्होंने दैनिक जागरण द्वारा Fact Check की ट्रेनिंग भी की है. वह पढ़ने-लिखने के साथ-साथ इतिहास और राजनीति में रुचि रखते  हैं. वर्तमान में वह एबीपी न्यूज़ में सोशल मीडिया टीम का हिस्सा हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासा का रेड अलर्ट, तेजी से बढ़ समंदर का जलस्तर; 2050 तक डूबने की कगार पर कई मशहूर शहर
नासा का रेड अलर्ट, तेजी से बढ़ समंदर का जलस्तर; 2050 तक डूबने की कगार पर कई मशहूर शहर
Challenger Deep: दुनिया का सबसे ऊंचा हिस्सा माउंट एवरेस्ट तो कौन-सा है सबसे डाउन पॉइंट, जानें उसकी गहराई कितनी?
दुनिया का सबसे ऊंचा हिस्सा माउंट एवरेस्ट तो कौन-सा है सबसे डाउन पॉइंट, जानें उसकी गहराई कितनी?
Balochistan Independence: चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
Highway Hypnosis: कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget