एक्सप्लोरर

तीसरा विश्व युद्ध शुरू हुआ तो कौन सा देश होगा सबसे ज्यादा सेफ? ये रहा जवाब

विश्व में कई देश आपस में लड़ रहे हैं, जिसे देखकर तीसरे विश्व युद्ध की भी संभावनाएं जताई जाती हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर तीसरा विश्व युद्ध होने पर सबसे ज्यादा सेफ कौन सा देश होगा.

दुनिया में कई देश आपस में टकराए हुए हैं. जहां एक ओर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी ओर इजरायल और गाजा में हो रहा युद्ध में लंबे समय से जारी है. ऐसे में कई लोग तीसरे विश्व युद्ध की संभावनाएं जताते रहते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि यदि तीसरा विश्व युद्ध शुरू होता है, तो कौन सा देश सबसे ज्यादा सुरक्षित रहेगा? चलिए आज हम जान लेते हैं.

स्विट्ज़रलैंड

स्विट्ज़रलैंड को हमेशा से तटस्थता और शांति के लिए जाना जाता है. इस देश ने पिछले कई दशकों से युद्ध में भाग नहीं लिया है और अपनी तटस्थ स्थिति को बनाए रखा है. गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड की भौगोलिक स्थिति जो कि पहाड़ी है, उसे प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करती है. इसके अलावा, यहां की सशस्त्र सेनाएं तैयार रहती हैं, जिससे आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है.

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड एक और ऐसा देश है जो अपनी भौगोलिक स्थिति और राजनीतिक तटस्थता के कारण सुरक्षित माना जा सकता है. इसका दूरस्थ स्थान और कम जनसंख्या घनत्व इसे किसी भी बड़े संघर्ष से अपेक्षाकृत दूर रखता है. इसके अलावा न्यूजीलैंड की सरकार ने हमेशा से अपने देश में इंसानियत और शांति को पहले रखा है.

कनाडा

कनाडा की विशाल भौगोलिक सीमाएं और कम जनसंख्या घनत्व इसे एक सुरक्षित जगह बनाते हैं. साथ ही कनाडा की सरकार ने स्थिरता और शांति की नीति अपनाई है. अमेरिका के साथ सीमाएं शेयर करने के कारण कनाडा के पास सुरक्षा के मजबूत उपाय हैं, जिससे ये वैश्विक संघर्षों के समय सुरक्षित रह सकता है.

आइसलैंड

आइसलैंड एक छोटा, लेकिन सुरक्षित देश है. इसकी भौगोलिक स्थिति और कम जनसंख्या इसे किसी भी बड़े युद्ध से दूर रखती है. आइसलैंड में न तो कोई सेना है और न ही किसी प्रकार का सैन्य संघर्ष. इसका तटस्थ रुख इसे वैश्विक युद्ध के दौरान एक सुरक्षित ठिकाना बनाता है.

यह भी पढ़ें: इस देश में मोटी लड़की से ही की जाती है शादी, बच्चियों को फैट कैंप में भेज देते हैं पेरेंट्स

स्वीडन

स्वीडन भी अपने तटस्थ रुख और मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र के कारण सुरक्षित देशों की लिस्ट में आता है. यहां की सरकार ने हमेशा से शांति और इंसानियत के मूल्यों को पहले रखती है. इसके अलावा स्वीडन का विकसित आर्थिक और सामाजिक ढांचा उसे वैश्विक संघर्षों के प्रभाव से बचाने में मदद करेगा.

फिनलैंड

फिनलैंड की भौगोलिक स्थिति और मजबूत सशस्त्र बल इसे सुरक्षा प्रदान करते हैं. यहां की सरकार ने हमेशा से सामरिक सुरक्षा को पहले रखा है. फिनलैंड की नीति भी तटस्थता पर आधारित है, जिससे यह वैश्विक संघर्षों के समय में सुरक्षित रह सकता है.

भूटान

भूटान की खास भौगोलिक स्थिति और कम जनसंख्या इसे सुरक्षित देश बनाते हैं. भूटान ने हमेशा से शांति और स्थिरता को प्राथमिकता दी है. यहां की सरकार का ध्यान पर्यावरण और सामाजिक भलाई पर होता है, जिससे यह वैश्विक युद्ध के प्रभाव से बचे रहने में सक्षम रह सकता है.

यह भी पढ़ें: हिजबुल्लाह पर चला 3 इंच का पेजर बम, क्या इससे भी छोटा बम बना है दुनिया में?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget