एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर हमले की हो रही मांग, जानें ऐसा होना कितना मुमकिन

How Will India Take Revenge To Pak: पहलगाम हमले के बाद लोगों का कहना है कि भारत को पाकिस्तान से बदला लेना चाहिए, उस पर हमला कर देना चाहिए. आखिर दोनों देशों के बीच युद्ध कितना मुमकिन है.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव फिर से बढ़ चुका है. हमले के बाद एक्शन लेते हुए भारत ने अटारी वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया है और सिंधु जल समझौते को भी रोक दिया है. भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तानियों की इस नापाक हरकत पर ऐसी कार्रवाई होगी, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा. वहीं लोगों में भी इस घटना के बाद से आक्रोश देखने को मिल रहा है. 

देश पर हुए इस हमले से सभी की भावनाओं को ठेस पहुंची है. ऐसे में लोगों का कहना है कि भारत को पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिए और पहलगाम का बदला लेना चाहिए. लेकिन क्या किसी देश पर डायरेक्ट हमला करना इतना आसान है. क्या इसमें मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है. आइए जान लेते हैं कि ऐसा होना कितना मुमकिन है. 

क्यों मुश्किल है सीधी जंग?

सबसे पहली और बड़ी बात तो यह जान लीजिए कि किसी देश पर इस तरह सीधा हमला करना इतना आसान काम नहीं है. हमला करने से पहले तमाम तरह की तैयारियां करनी होती हैं. भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उनके पास इस वक्त पर्याप्त मात्रा में हथियार हैं या नहीं. इसमें भले ही हम जंग जीत जाएं लेकिन बहुत भारी खर्चा आता है, जिसकी भरपाई कर पाना इतना आसान नहीं है. सालों साल तक ऐसे आर्थिक नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी. ऐसी स्थिति में देश कई साल पीछे भी चले जाते हैं, इसलिए सबसे पहले तो जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो जाए, तब तक जंग से बचने की कोशिश की जाती है. 

आतंकियों का पाकिस्तानी कनेक्शन साबित करना बाकी

पाकिस्तान पर अभी सीधी जंग इसलिए भी नहीं की जा सकती है, क्योंकि अभी यह बात साबित होनी बाकी है कि आतंकियों का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से था. भले ही इस हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली है, जो कि लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी संगठन है. इससे ISI का समर्थन तो मिलता है, लेकिन अभी सीधे तरीके से पाकिस्तान पर आरोप नहीं लगाया जदा सकता है. हमले के तरीकों से पता चला है कि पाकिस्तान के आर्मी जनरल असीम मुनीर के बयानों का भी इस पर असर है. 

भारत के पास जवाबी हमले के विकल्प

ऐसे मामलों में भारत सरकार टारगेट अटैक कर भी सकती है. ऐसे हालातों में भारत के पास पहलगाम हमले का जवाब देने के लिए चार विकल्प हैं. पहला है सर्जिकल स्ट्राइक, जिसमें लॉन्च पैड कमांडो एक्शन हो सकता है. दूसरा है एयरस्ट्राइक. इसमें राफेल, Su-30MKI, क्रूज मिसाइल से अटैक किया जा सकता है. तीसरा है आर्म्ड ड्रोन अटैक. इस हमले में हेरोन-टीपी, आर्चर-एनजी या कामिकेज ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं चौथा ऑप्शन है कोवर्ट डिकैपिटेशन स्ट्राइक. इसमें गोपनीय तरीकों से आतंकी सरगनाओं का खात्मा किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका के इन खतरनाक हथियारों को मात दे चुका है भारत, पूरी दुनिया में हुई थी किरकिरी

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लगभग 4 लाख साल पहले हुआ था दुनिया का पहला मर्डर, जानें कैसे हुई थी हत्या?
लगभग 4 लाख साल पहले हुआ था दुनिया का पहला मर्डर, जानें कैसे हुई थी हत्या?
नए प्लैनेट पर जीवन की उम्मीद, पृथ्वी से दूर मिला पृथ्वी जैस ग्रह!
नए प्लैनेट पर जीवन की उम्मीद, पृथ्वी से दूर मिला पृथ्वी जैस ग्रह!
चुनाव के बाद EVM का क्या होता है, क्या इन्हें जला सकता है चुनाव आयोग?
चुनाव के बाद EVM का क्या होता है, क्या इन्हें जला सकता है चुनाव आयोग?
क्या है स्मित मच्छार जाति का इतिहास, भारत में इनकी आबादी कितनी?
क्या है स्मित मच्छार जाति का इतिहास, भारत में इनकी आबादी कितनी?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget