एक्सप्लोरर

अमेरिका के इन खतरनाक हथियारों को मात दे चुका है भारत, पूरी दुनिया में हुई थी किरकिरी

India Defeated American Weapons: अमेरिका ने पाकिस्तान को कुछ ऐसे हथियार दिए थे, जिनको लेकर कहा जा रहा था कि उनको कभी नष्ट नहीं किया जा सकता है. लेकिन भारत ने उनको एक झटके में खत्म कर दिया.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस समय लोगों का कहना है कि भारत को पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिए और बदला लेना चाहिए. कुछ हद तक लोगों की बातें सही भी हैं, क्योंकि पाकिस्तान अक्सर इस तरीके की कायराना हरकत करता रहता है, ऐसे में भारत को पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है. क्योंकि इसके पहले भी जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया है तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिला है. पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्ते कभी अच्छे हुआ करते थे, लेकिन अब नहीं हैं. उस वक्त पाकिस्तान, अमेरिका से सैन्य हथियारों की खरीद भी करता था. 

अमेरिका ने कुछ ऐसे हथियार पाकिस्तान को दिए थे, जिसमें अमेरिका का दावा था कि इन हथियारों को कोई नहीं मार के गिरा सकता है. लेकिन भारत ने अमेरिका के दावों को फेल करते हुए उन हथियारों को मार के गिरा दिया. इससे न सिर्फ दुनियाभर में पाकिस्तान की थू-थू हुई, बल्कि अमेरिका का भी नाम पाकिस्तान ने खराब किया था. आइए जान लेते हैं वो कौन से हथियार हैं, जिनको भारत ने एक झटके में मार गिराया.

पैटन टैंक

दूसरे विश्व युद्ध के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच टैंकों से हुई 1965 की लड़ाई को दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई माना जाता है. पाकिस्तान के पास मॉर्डन अमेरिकी पैटन टैंक थे, जिसके मुकाबले भारत के पास ब्रिटेन में बने सेंचुरिअन और दूसरे विश्व युद्ध के शरमन टैंक ही थे. 1965 के युद्ध में पाकिस्तान की फर्स्ट आर्म्ड डिविजन ने करीब 200 टैंकों के साथ भारत पर हमला कर दिया था. दुश्मन के टैंक और सेना भारत के बॉर्डर में करीब 10-12 किलोमीटर तक आ गई थी. उस वक्त भारतीय सेना ने पाकिस्तान को खदेड़-खदेड़कर मारा था. वीर अब्दुल हमीद ने तो पाकिस्तान के इन कभी न ध्वस्त होने वाले टैंक को अपनी आरसीएल जीप से उड़ा दिया था. जिससे दुनिया भी हैरत में रह गई थी.

पीएनएस गाजी

दिसंबर 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग का एलान हो चुका था. दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने थीं. ये जंग सिर्फ आसमान और जमीन में ही नहीं बल्कि समंदर में भी लड़ी जा रही थी. उस वक्त पाकिस्तान के पास एडवांस सबमरीन पीएनएस गाजी थी, जो कि पाक को अमेरिका ने लीज पर दी थी. यह पाकिस्तान की इकलौती लॉन्ग रेंज सबमरीन थी. इसको नेस्तनाबूद करने के लिए भारत के एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत को भेजा गया था. लेकिन बाद में गाजी को चकमा देने के लिए इंडियन नेवी ने अपने पुराने आईएनएस राजपूत को समंदर में भेजा था. आईएनएस राजपूत के जरिए समंदर के अंदर ऐसा प्रहार किया कि पाकिस्तान की सबसे एडवांस सबमरीन हमेशा के लिए समा गई. इसमें पाकिस्तान के 93 सैन्य ऑफिसर मारे गए थे. 

एफ- 16

भारतीय वायुसेना के 1970 के मिग 21 ने डॉग फाइट में पाकिस्तान के एफ -16 को मारकर गिरा दिया था. अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 फाइटर जेट दिए थे, लेकिन उसने इसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया. विंग कमांडर अभिनन्दन ने तीसरी पीढ़ी के मिग 21 से चौथी पीढ़ी के विमान एफ-16 को मारकर गिरा दिया था. 

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान ही नहीं ये देश भी हैं एक दूसरे के दुश्मन, नहीं निभाया जाता किसी भी तरह का रिश्ता

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget