एक्सप्लोरर

दिल्ली में कितनी पार्किंग है और कितनी की जरूरत, कितने साल में पूरी हो पाएगी यह कमी?

दिल्ली में घनी पार्किंग होने के बाद भी पार्किंग की कमी एक बड़ी समस्या है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर दिल्ली में अब कितनी पार्किंग की जरुरत है? चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं.

दिल्ली जैसे महानगर में बढ़ती जनसंख्या और वाहनों की संख्या के कारण पार्किंग की समस्या एक गंभीर मुद्दा बन गया है. सीमित जगह और बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण लोगों को पार्किंग के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

अवैध पार्किंग के कारण सड़कें जाम हो जाती हैं और यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है. दरअसल दिल्ली में लाखों वाहन रोज सड़कों पर दौड़ते हैं, लेकिन पर्याप्त पार्किंग स्पेस का अभाव इसे और भी परेशानी भरा बना देता है. सरकारी रिपोर्ट्स और अध्ययन से ये सामने आया है कि शहर में पार्किंग स्पेस की कमी तेजी से बढ़ रही है, और इस समस्या से समाधान के लिए बड़ी प्लानिंग की जरूरत है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर दिल्ली में और कितनी पार्किंग की जरुरत है.

यह भी पढ़ें: जब दुनिया में Hello इस्तेमाल नहीं होता था, तब लोग कैसे करते थे एक-दूसरे का अभिवादन?

दिल्ली में मौजूदा समय में कितनी है पार्किंग?

दिल्ली में आजकल कुल 1.5 लाख से ज्यादा पार्किंग स्पेस उपलब्ध हैं, जो खासतौर पर शहरी इलाकों और व्यावसायिक क्षेत्रों में मौजूद है. हालांकि, राजधानी में वाहनों की संख्या इस आंकड़े से कई गुना ज्यादा है. आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में करीब 1.4 करोड़ से ज्यादा वाहन हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. इसका परिणाम यह है कि कई जगहों पर वाहन सड़क किनारे या अवैध पार्किंग की समस्या पैदा कर रहे हैं, जिससे यातायात पर असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: क्या पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स से बात कर सकते हैं उम्मीदवार? जान लीजिए नियम

दिल्ली में और कितनी पार्किंग की जरुरत है?

दिल्ली में पार्किंग की जरूरत का अनुमान अलग-अलग रिसर्च और सिटी प्लानिंग रिपोर्ट्स पर आधारित है. यदि दिल्ली को भविष्य में एक व्यवस्थित शहर बनाना है तो इसे लगभग 5 लाख पार्किंग स्थानों की जरुरत होगी. यही नहीं, पार्किंग की यह कमी खासकर सेंट्रल दिल्ली, औद्योगिक क्षेत्रों और खास बाजारों में ज्यादा महसूस होती है. बढ़ते वाहन, छोटे पार्किंग स्थल और अव्यवस्थित पार्किंग से समस्या और बढ़ जाती है.

हालांकि दिल्ली सरकार ने इस परेशानी को खत्म करने के लिए कई प्लानिंग बनाई हैं. मल्टी-लेवल पार्किंग और अंडरग्राउंड पार्किंग जैसी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, ताकि सड़कों पर कम जगह घेरने वाले पार्किंग स्थल उपलब्ध कराए जा सकें. इसके अलावा, ऑटोमेटेड पार्किंग सिस्टम को लागू करने की योजना भी बनाई गई है, जो ज्यादा पार्किंग क्षमता उपलब्ध कराएंगे. अगर सरकार इन योजनाओं को समय पर लागू करती है, तो अनुमानित रूप से अगले 5 से 7 सालों में पार्किंग की कमी पूरी हो सकती है. हालांकि, इसमें भूमि अधिग्रहण, तकनीकी चुनौती और बुनियादी ढांचे के विकास में समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें: अपने केस में सुनवाई कर रहे जज को भी बदल सकते हैं आप, जान लें ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी पक्षियों की बीट से रातोंरात चमका था इस देश का भाग्य, जानिए आज वहां कैसी हैं परिस्थितियां
कभी पक्षियों की बीट से रातोंरात चमका था इस देश का भाग्य, जानिए आज वहां कैसी हैं परिस्थितियां
Bengal Rajya Sabha Bypolls 2026: TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
Satellite Computer: क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?
क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?
Space Effects On Brain: स्पेस में शरीर ही नहीं दिमाग पर भी पड़ता है असर, जानें क्या आता है बदलाव?
स्पेस में शरीर ही नहीं दिमाग पर भी पड़ता है असर, जानें क्या आता है बदलाव?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget