एक्सप्लोरर

एक बाइक बेचकर कितने रुपये कमाती है कंपनी, जानें जीएसटी कट से कितनी कम होगी कमाई?

बाइक न सिर्फ आम आदमी का सबसे पसंदीदा वाहन है, बल्कि कंपनियों के लिए भी कमाई का बड़ा जरिया है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि जीएसटी की नई दरों के लागू होने पर एक बाइक बेचकर कंपनियां कितना कमाई करेंगी?

बाइक का जबरदस्त क्रेज युवाओं में देखने को मिलता है. त्योहारी सीजन आते ही बाइक की डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है. इस दौरान कंपनियां जमकर मुनाफा कमाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बाइक बेचकर कोई कंपनी कितने रुपये कमाती है?

भारत में बाइक का अरबों का कारोबार

भारत में दोपहिया वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. बाइक बनाने वाली कंपनियां हर साल लाखों बाइकें बेचकर अरबों रुपये का कारोबार करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बाइक बेचकर कंपनी वास्तव में कितना मुनाफा कमाती है और हालिया जीएसटी दरों में बदलाव से उनकी कमाई पर क्या असर पड़ेगा? चलिए जानते हैं.

भारत का दोपहिया बाजार दुनिया में सबसे आगे

बता दें कि भारत के जीडीपी में ऑटोमोबाइल सेक्टर की हिस्सेदारी 6 से 7.1 प्रतिशत तक है. जबकि मैन्युफैक्चरिंग में यह सेक्टर 49 फीसदी का योगदान देता है. ऐसे में वाहनों की बिक्री से देश की आर्थिक गतिविधियों को बल मिल रहा है. भारत का दोपहिया बाजार दुनिया का सबसे बड़ा है. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में 19.6 मिलियन बाइक्स बिकीं, जो पिछले साल से 9.1% ज्यादा है. हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, टीवीएस और होंडा जैसी कंपनियां इस बाजार की रीढ़ हैं.

कंपनियों को कितना फायदा होता है?

SIAM के मुताबिक शोरूम में बिकने वाले वाहनों पर कंपनियों को 3 से 9 फीसदी तक का मुनाफा होता है जबकि सरकार ने 350 cc से कम क्षमता वाले दोपहिया वाहनों पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. भारत में बाइक का बाजार मुख्य रूप से 350cc से कम क्षमता वाली मॉडल्स पर टिका है, जो कुल बिक्री का करीब 98 प्रतिशत हिस्सा हैं. उदाहरण के लिए, हीरो की स्प्लेंडर या बजाज की पल्सर जैसी बाइकें इनकी एक्स-शोरूम कीमत औसतन 80,000 से 1.5 लाख रुपये के बीच होती है. लेकिन कंपनी की कमाई सिर्फ बिक्री मूल्य से नहीं, बल्कि उत्पादन लागत, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और मार्जिन से तय होती है.

जीएसटी कटौती के बाद फायदा या नुकसान?

एक तरफ कम जीएसटी से बिक्री बढ़ेगी. विशेषज्ञों का अनुमान है कि फेस्टिव सीजन में दोपहिया बिक्री 15-20 प्रतिशत उछाल ले सकती है. हीरो और बजाज जैसी कंपनियां, जो 80 प्रतिशत से ज्यादा कम्युटर बाइकें बेचती हैं इन्हें वॉल्यूम बढ़ने से कुल मुनाफा बढ़ेगा. कम जीएसटी से उत्पादन लागत पर असर कम पड़ेगा, क्योंकि ऑटो पार्ट्स पर भी अब 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा . इससे सप्लाई चेन सस्ती होगी और आईटीसी का फायदा बढ़ेगा. नतीजतन, प्रति बाइक मुनाफा 1,000-2,000 रुपये बढ़ सकता है. हालांकि बड़ी बाइक कंपनियां जैसे रॉयल एनफील्ड को नुकसान हो सकता है उनके 350cc+ मॉडल पर 40% जीएसटी से कीमत 6-7% बढ़ेगी, जिससे बिक्री घट सकती है.

इसे भी पढ़ें: आखिर शुक्रवार को ही रिलीज क्यों होती है फिल्म, इसके लिए क्यों नहीं चुना गया शनिवार और रविवार?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gender Guidebook: कोर्ट और पुलिस की भाषा बदलेगी, 'चरित्रहीन' जैसे शब्दों पर रोक; जानें जेंडर गाइडबुक में क्या-क्या बदला?
कोर्ट और पुलिस की भाषा बदलेगी, 'चरित्रहीन' जैसे शब्दों पर रोक; जानें जेंडर गाइडबुक में क्या-क्या बदला?
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मौत हो जाए तो क्या सरकार के खिलाफ हो सकता है मुकदमा, क्या ऐसा भी है कोई नियम?
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मौत हो जाए तो क्या सरकार के खिलाफ हो सकता है मुकदमा, क्या ऐसा भी है कोई नियम?
Bank Licence: क्या आम आदमी भी खोल सकता है अपना बैंक, इसके लिए कितने पैसे की जरूरत?
क्या आम आदमी भी खोल सकता है अपना बैंक, इसके लिए कितने पैसे की जरूरत?
दो दिन खाना न खाएं तो शरीर में क्या होता है, कितने दिन की एनर्जी स्टोर रखती है हमारी बॉडी?
दो दिन खाना न खाएं तो शरीर में क्या होता है, कितने दिन की एनर्जी स्टोर रखती है हमारी बॉडी?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget