एक्सप्लोरर

आखिर शुक्रवार को ही रिलीज क्यों होती है फिल्म, इसके लिए क्यों नहीं चुना गया शनिवार और रविवार?

भारत में कुछ खास फिल्में खास मौकों जैसे दीवाली, ईद या क्रिसमस पर रिलीज होती हैं, जो किसी भी दिन हो सकती है. लेकिन ज्यादातर फिल्में शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं? चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण

भारत में फिल्म देखने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है. आप में से कई ऐसे लोग फिल्मों के शौकीन होंगे जिन्हें शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार होता है कि कब शुक्रवार को थियेटर में कोई नई फिल्म लगे और देखने का मौका मिले. लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि फिल्में सिर्फ शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं. चलिए जानते हैं इसका जवाब.

शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती है फिल्मे

भारतीय सिनेमा में ज्यादातर फिल्में शुक्रवार के दिन ही रिलीज होती हैं. फिल्मों का शुक्रवार को रिलीज होने के पीछ कई बड़े कारण हैं. दरअसल, शुक्रवार को लोग अपने काम से फ्री होकर वीकेंड की शुरुआत करते हैं. शुक्रवार लास्ट वर्किंग डे होता है जिसके चलते इस दिन लोग थकान मिटाने या परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए सिनेमाघरों का रुख करते हैं. शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने से दर्शकों को पूरे तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार मिलते हैं जब वे फिल्म देख सकते हैं. ये तीन दिन सिनेमाघरों में भीड़ जुटाने के लिए सबसे अच्छे होते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग इन दिनों छुट्टी पर होते हैं. छुट्टी होने के चलते फिल्म के कलेक्शन पर भी असर पड़ता है.

शनिवार या रविवार को क्यों नहीं रिलीज होती फिल्में

अब आप सोच रहे होंगे कि शनिवार या रविवार को रिलीज क्यों नहीं होती? इसका जवाब है फिल्म की कमाई. अगर फिल्म शुक्रवार को रिलीज होती है, तो उसे तीन दिन का पूरा वीकेंड मिलता है. ये तीन दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करते हैं. अगर फिल्म शनिवार को रिलीज हो, तो सिर्फ दो दिन शनिवार और रविवार मिलते हैं और अगर रविवार को रिलीज हो, तो केवल एक दिन का समय मिलता है. रविवार के बाद सोमवार से कामकाजी दिन शुरू हो जाते हैं, जब लोग सिनेमाघरों में कम जाते हैं. इसलिए, शुक्रवार को रिलीज करने से फिल्म को ज्यादा दर्शक और ज्यादा कमाई का मौका मिलता है.

ये भी कारण हैं

एक और कारण है फिल्म का प्रचार. शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म का प्रचार कई दिन पहले से शुरू हो जाता है. ट्रेलर, गाने, पोस्टर और सितारों के इंटरव्यू के जरिए लोगों में उत्साह जगाया जाता है. जब फिल्म शुक्रवार को रिलीज होती है, तो वीकेंड के दौरान लोग इसे देखते हैं और सोशल मीडिया या दोस्तों के बीच इसकी चर्चा करते हैं. अगर फिल्म अच्छी हुई, तो यह चर्चा और फैलती है, जिससे लोग सिनेमाघरों में आते हैं. 

इसे भी पढ़ें-एक-दो नहीं डोनाल्ड ट्रंप की फैमिली करती है इतने बिजनेस, गिनते-गिनते हो जाएगी रात

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
Insect Without Head : बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget