एक्सप्लोरर

क्रिकेटर जो पानी पीते हैं उसकी कीमत कितनी? एक बोतल पानी की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

क्या आप जानते हैं कि कुछ क्रिकेटरों की पानी की एक बोतल की कीमत आपकी पूरी महीने की ग्रॉसरी से ज्यादा हो सकती है? चलिए जानें कि उस बोतल की कितनी कीमत होती है.

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी जितना ध्यान अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस पर देते हैं, उतनी ही गंभीरता से वे अपनी डाइट और हाइड्रेशन का भी ध्यान रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ क्रिकेटरों का पानी भी किसी लग्जरी आइटम से कम नहीं होता? कोई विदेशी ब्रांड का मिनरल वाटर पीता है, तो कोई खास ब्लैक वाटर, जिसकी कीमत सुनकर आम आदमी के होश उड़ जाएं. आइए जानते हैं कि क्रिकेटरों की बोतल में आखिर कैसा पानी होता है, जो हजारों रुपये तक का बिकता है.

विराट कोहली की बॉटल का पानी

हर खिलाड़ी अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए खास डाइट और ड्रिंक फॉलो करता है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने फिटनेस रूटीन के लिए जाने जाते हैं. वे Evian नाम के मिनरल वाटर का इस्तेमाल करते हैं, जो फ्रेंच आल्प्स की पहाड़ियों से निकलता है. इसकी कीमत लगभग 3000 से 4000 रुपये प्रति लीटर तक होती है. वे अक्सर ब्लैक वाटर भी पीते हैं, जिसमें प्राकृतिक खनिज और पीएच बैलेंस्ड एलिमेंट्स होते हैं, जो शरीर के एसिड लेवल को नियंत्रित रखते हैं.

क्यों इतना महंगा होता है ये पानी?

इन लग्जरी वॉटर ब्रांड्स की कीमत सिर्फ नाम की वजह से नहीं होती, बल्कि उनके स्रोत और निर्माण प्रक्रिया के कारण भी होती है. Evian जैसे पानी को प्राकृतिक ग्लेशियरों से फिल्टर किया जाता है, जिससे इसमें मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स का सही संतुलन बना रहता है. वहीं ब्लैक वाटर की खासियत इसका एल्कलाइन नेचर है, जो शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है.

महंगे पानी के बीच सादगी का उदाहरण

जहां कुछ खिलाड़ी हजारों का पानी पीते हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी आज भी साधारण बोतलबंद पानी पर भरोसा करते हैं. वे स्थानीय ब्रांड का 20 रुपये वाला सामान्य मिनरल वाटर पीना पसंद करते हैं. 

ब्रांड्स का खेल और फिटनेस का असर

महंगे पानी का सेवन करने वाले खिलाड़ी दावा करते हैं कि यह उनके शरीर को बेहतर हाइड्रेशन और एनर्जी देता है. वहीं, कई न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर पानी शुद्ध और साफ है, तो ब्रांड का फर्क उतना मायने नहीं रखता. आखिर में जरूरी है कि शरीर को समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी मिले.

यह भी पढ़ें: Afghanistan History: पहले अमेरिका फिर पाकिस्तान! जानें परमाणु शक्ति न होते हुए भी दुश्मनों को कैसे धूल चटाता है अफगानिस्तान?

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Election Laws: क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
DNPA ACT: क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
Dubai luxury Property: दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
Karwa Chauth 2026: देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग
देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget