एक्सप्लोरर

हाथी दिनभर में कितना खा जाता है? इतने लीटर पानी पी जाता है ये विशालकाय जीव

आमतौर पर हाथी पत्ते, टहनियां, छाल, जड़, फल, फूल आदि खाते हैं. आइए जानते हैं एक दिन में इस जीव को कितने किलोग्राम भोजन और पानी की आवश्यकता होती है.

Elephant: अगर किसी शहर में हाथी आ जाए, तो बच्चों सहित बड़ों में भी उसे देखने का उत्साह भर जाता है. ऐसा होना भी लाजमी है, क्योंकि इस विशालकाय जानवर की बनावट बिल्कुल अलग होती है. यह एक बड़े आकार का जीव है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि हाथी आखिर खाता क्या होगा और कितना खाता होगा? आज इस आर्टिकल में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि हाथी की डाइट कितनी होती है. आमतौर पर यह कितने खा लेता है और कितना पानी गटक जाता है.

क्या खाता है हाथी?

WWF के अनुसार, हाथी का खाना मौसम और उनकी आदत पर निर्भर करता है. वैसे आमतौर पर हाथी पत्ते, टहनियां, छाल, जड़, फल, फूल आदि खाते हैं. यहां तक के जब मौसम में नमी कम होती है, तो लकड़ी वाला भाग भी खाने की कोशिश करते हैं. कभी-कभी तो ये पूरा पेड़ खाने की कोशिश करते हैं. लेकिन हां, यह तय है कि हाथी हमेशा शाकाहारी भोजन ही करता है. भारत में पाए जाने वाले पालतू हाथी रोटी भी खा लेते हैं. इसके अलावा, 
हाथी के भोजन में गन्ना, भूसा और केले आदि भी शामिल हैं.

एक दिन में कितना खा सकता है?

कोई इंसान जितना खाना महीनों में खा पाएगा, उतना खाना हाथी एक ही दिन में चट कर सकता है. हाथी स्वाभाविक रूप से शुद्ध शाकाहारी होते हैं यानी ये पौधे, झाड़ियां, फल आदि ही खाते हैं. विशाल शरीर होने के कारण, इन्हे पोषण के लिए खाना भी अधिक ही चाहिए होता है. WWF के अनुसार, हाथी को रोजाना औसतन 150 किलोग्राम खाने की जरूरत होती है. अधिक भूखा होने के स्थिति में यह इसकी दोगुनी मात्रा में भी खा सकता है.

कितना पानी पीता है?

वहीं, बात अगर पानी की करें, तो हाथी एक दिन में करीब 45-50 लीटर पानी पी जाता है. भोजन की मात्रा हाथी के ठिकाने, भोजन की उपलब्धता आदि पर भी निर्भर करती है. गर्म इलाकों में हाथी ज्यादा पानी पीता है. आपको बता दें कि पत्तों और झाड़ियों पर निर्भर रहने वाले हाथी भोजन और पानी की तलाश में रोजाना 10 से 20 किमी आसानी से चल जाते हैं. नामीबिया की एक रिपोर्ट तो यहां तक भी कहती है कि वहां भोजन और पानी की तलाश में हाथी 100 किमी तक चले जाते हैं. हाथी के दिन का ज्यादातर समय खाने में ही जाता है.

यह भी पढ़ें - कंस्ट्रक्शन साइट पर बिल्डिंग्स को हरे रंग के कपड़े से क्यों ढका जाता है? जानिए इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
Embed widget