एक्सप्लोरर

एक पूरी ट्रेन बनने में रेलवे का होता है मोटा पैसा खर्च, इतनी होती है डिब्बे और इंजन की कीमत

रेलवे की वजह से हम दूर का सफर भी कम पैसों में तय कर लेते हैं. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि जो ट्रेन आपका सफर सस्ता बनाती है, उस ट्रेन को बनाने में कितना पैसा खर्च किया जाता है?

सफर छोटा हो या लंबा, ट्रेन का सफर ही सबसे अच्छा माना जाता है. वर्तमान समय में, हमारे देश में लगभग 15 हजार ट्रेनें चलती है, ताकि रेलवे की कनेक्टिविटी भारत के प्रत्येक शहर से गांवों तक पहुंच सके. आपको बता दें कि भारतीय रेलवे को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क माना जाता है. रेलवे की वजह से हम दूर का सफर भी कम बजट में तय कर लेते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि जो ट्रेन आपका सफर सस्ता बनाती है, उस ट्रेन को बनाने में कितना पैसा खर्च किया जाता है? हालांकि इसका जवाब आपके पास भी नहीं होगा. आइए आज हम आपको बताते हैं कि एक ट्रेन को बनाने में रेलवे कितना पैसा खर्च करती है और प्रत्येक ट्रेन की कीमत एक ही होती है या नहीं? 

ट्रेन को बनाने में आता है कितना खर्चा? 

एक ट्रेन में कई तरह के कोच बने होते हैं, जिनमे जनरल कोच, स्लीपर कोच और एसी कोच होता है. सबसे पहले बात करते हैं जनरल कोच की, एक जनरल कोच को तैयार करने में 1 करोड़ रुपए का खर्चा आता है. एक स्लीपर कोच को तैयार करने में 1.5 करोड़ रुपए का खर्चा आता है. एक ऐसी कोच को तैयार करने में 2 करोड़ रुपए का खर्चा आता है. कोच के अलावा अगर इंजन की बात की जाए तो केवल 1 इंजन की कीमत 18 से 20 करोड़ रुपए होती है. इसी तरह 24 बोगी वाली एक पूरी ट्रेन बनाने मे रेलवे का लगभग 60 से 70 करोड़ रुपए खर्च हो जाता है.

भिन्न प्रकार की ट्रेनों की लागत 

24 बोगी वाली एक पूरी ट्रेन बनाने मे रेलवे का लगभग 60 से 70 करोड़ रुपए खर्च हो जाता है. इसी के साथ आपको बता दें कि प्रत्येक ट्रेन को बनाने में एक जैसा खर्चा नहीं होता है, बल्कि अलग अलग ट्रेनों में अलग अलग ही लागत आती है. MEMU 20 डब्बे वाली सामान्य टाइप ट्रेन की लागत 30 करोड़ रुपए है. कालका मेल 25 डब्बे वाली ICF टाइप ट्रेन की लागत 40.3 करोड़ रुपए है. हावड़ा राजधानी 21 डब्बे वाली LHB टाइप ट्रेन की लागत 61.5 करोड़ रुपए है. अमृतसर शताब्दी 19 डब्बे वाली LHB टाइप ट्रेन की लागत 60 करोड़ रुपए है. यह लागत इंजन समेत बतायी गयी है. 

वंदे भारत ट्रेन की कीमत

एक नॉर्मल ट्रेन की कीमत तो लगभग 60 से 70 करोड़ रुपए तक होती है. भारत में चलने वाली 'वंदे भारत ट्रेन' की लागत जानकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे. भारत में 13 रूटों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की लागत लगभग 110 से 120 करोड़ रुपए तक है.

ये भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: तूफान आते ही बादल सफेद से काले कैसे हो जाते हैं, इनके रंग बदलने के पीछे की साइंस समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी
क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget