एक्सप्लोरर

Cyclone Biparjoy: तूफान आते ही बादल सफेद से काले कैसे हो जाते हैं, इनके रंग बदलने के पीछे की साइंस समझिए

जब तूफान आता है तो अपने साथ तेज हवाओं को भी लाता है. ये हवाएं आसमान में मौजूद सभी बादलों को एक साथ एक तरफ धकेलती हैं और इसी वजह से आपको तूफान के समय आसमान में ढेर सारे काले बादल नजर आते हैं.

Biparjoy Cyclone : बिपरजॉय तूफान भारत में प्रवेश कर गया है. इसकी रफ्तार इतनी तेज है कि इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जा रही है. हालांकि, आज हम आपको बिपरजॉय तूफान के बारे में नहीं बल्कि इस बारे में बताने आए हैं कि आखिर जब भी कोई तूफान आता है तो उसके आने के बाद आसमान में दिखने वाले सफेद बादल अचानक से काले कैसे हो जाते हैं, आखिर इसके पीछे की साइंस क्या है? 

कैसे काले हो जाते हैं बादल

अक्सर आपने देखा होगा कि नीले आसमान में सफेद बादल होते हैं, लेकिन बारिश या तूफान के समय ये बादल काले हो जाते हैं और आसमान का नीला रंग भी गायब हो जाता है. लेकिन ऐसा होता कैसे है और क्यों होता है. इसके पीछे की मेन वजह क्या है?  चलिए आपके सवालों का जवाब देते हैं. दरअसल, तूफान के समय वाष्पीकरण की प्रक्रिया के जरिए बादल तेजी से बनते हैं और जब पानी भाप बनकर ऐसे घने बादलों का निर्माण करता है तो इन बादलों में पानी की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है तो इसकी वजह से इन बादलों का घनत्व भी बहुत ज्यादा होता है. इसकी वजह से सूरज की रोशनी बादलों के आर-पार नहीं जा पाती और यही वजह के बारिश वाले बादल काले दिखाई देते हैं.

बादलों के बनने की प्रक्रिया क्या होती है?

बादल कैसे बनते हैं, ये बात तो आपको स्कूल में ही कक्षा 10वीं से पहले बताई गई थी. हालांकि, कई लोग शायद इसे भूल गए होंगे. तो उन्हें बता दूं कि बादलों के बनने की प्रक्रिया में तापमान और जल वाष्प का मुख्य योगदान होता है. दरअसल, बढ़े हुए तापमान की वजह से धरती से जलवाष्प ऊपर की ओर उठता है और ऊपर आसमान में जाकर वह ठंडा हो जाता है. जैसे ही ठंड के कारण संघनन की प्रक्रिया आरम्भ होती है वाष्प पानी की बूंदों में बदल जाती है और इन्हीं से बादलों का निर्माण होता है.

तूफान के समय बादल तेज क्यों बनते हैं?

दरअसल, जब तूफान आता है तो अपने साथ तेज हवाओं को भी लाता है. ये हवाएं आसमान में मौजूद सभी बादलों को एक साथ एक तरफ धकेलती हैं और इसी वजह से आपको तूफान के समय आसमान में ढेर सारे काले बादल नजर आते हैं. वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि  तूफान के समय समुद्र से पानी तेजी से वाष्पीकरण की प्रक्रिया के जरिए आसमान में जाता है और इसी वजह से वहां तेजी से ढेर सारे बादल बनते हैं.

ये भी पढ़ें: ये हैं वो देश जहां पर चैन से कटती है लोगों की जिंदगी! कभी नहीं आता कोई तूफान...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में 100 किलो चीनी खरीदकर रख ली तो क्या सजा मिलेगी? जानें कानून
घर में 100 किलो चीनी खरीदकर रख ली तो क्या सजा मिलेगी? जानें कानून
बांग्लादेश के अलावा किन-किन देशों को बिजली बेचता है भारत, कितनी होती है कमाई?
बांग्लादेश के अलावा किन-किन देशों को बिजली बेचता है भारत, कितनी होती है कमाई?
मनुस्मृति में महिलाओं के बारे में क्या लिखा, कितना सच्चा राहुल गांधी का दावा?
मनुस्मृति में महिलाओं के बारे में क्या लिखा, कितना सच्चा राहुल गांधी का दावा?
भारत में कौन तय करता है चीनी की कीमत, सरकार या किसानों का कितना रोल?
भारत में कौन तय करता है चीनी की कीमत, सरकार या किसानों का कितना रोल?

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget