एक्सप्लोरर

घर में कितना कैश रख सकते हैं आप? जान लीजिए नियम 

भारत में घर पर कैश रखना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन बड़ी रकम का सोर्स बताना जरूरी है. इनकम टैक्स विभाग किसी भी समय जांच कर सकता है. बैंक ट्रांजैक्शन, प्रॉपर्टी डील और कैश गिफ्ट खास नियम लागू होते हैं.

आज के समय में ज्यादातर लेनदेन ऑनलाइन हो चुके हैं. बिजली का बिल भरने से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक लगभग हर काम डिजिटल पेमेंट से निपट जाता है. इसके बावजूद नकद पैसों की जरूरत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. शादी-ब्याह, मेडिकल इमरजेंसी या रोजमर्रा के खर्चों के लिए लोग घर में कैश रखना जरूरी समझते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि घर में कितनी नकदी रखना कानूनी तौर पर सही है. 

क्या घर में कैश रखने की कोई लिमिट है 

इनकम टैक्स विभाग ने घर में नकद रखने के लिए कोई तय सीमा नहीं बनाई है. यानी आप चाहें तो लाखों-करोड़ों रुपये कैश अपने पास रख सकते हैं. कानून इसकी मनाही नहीं करता. लेकिन यहां एक शर्त बहुत जरूरी है, आपको यह साबित करना होगा कि यह पैसा वैध तर‍ीके से आया हुआ है. 

सोर्स का सबूत होना जरूरी 

अगर आपके पास बड़ी रकम कैश के रूप में है और इनकम टैक्स विभाग पूछताछ करता है तो आपको इसका सोर्स बताना होगा. यह रकम सैलरी बिजनेस, प्रॉपर्टी की बिक्री या बैंक से निकाले गए पैसों की हो सकती है. इसके सबूत जैसे बैंक स्टेटमेंट, आईटीआर, सैलरी स्लिप या ट्रांजैक्शन की रसीदें आपके पास होना जरूरी है. 

कानून क्या कहता है?

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 68 से 69बी तक के अनुसार अगर आप किसी रकम का सोर्स नहीं बता पाते तो उसे अघोषित आय माना जाता है. ऐसे मामलों में न सिर्फ टैक्स देना पड़ता है बल्कि 78% तक जुर्माना भी लगाया जा सकता है. 

कब आ सकती है मुसीबत? 

  • अगर आयकर विभाग को बड़ी नकदी मिले और आप उसका प्रमाण न दे पाएं. 
  • कैश आपके आईटीआर या अकाउंट बुक्स में दर्ज रकम से मेल न खाए. 
  • अगर आपने 2 लाख रुपये से ज्यादा का कैश गिफ्ट लिया या प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में इतना कैश इस्तेमाल किया तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा.

किन लेनदेन पर है सख्‍ती?

  • बैंक में 50 हजार से ज्यादा कैश जमा या निकासी पर पैन कार्ड जरूरी है 
  • एक वित्तीय वर्ष में 20 लाख रुपये से ज्यादा कैश जमा करने पर पैन और आधार कार्ड दोनों देना पड़ता है. 
  • 30 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी कैश डील पर जांच हो सकती है.
  • क्रेडिट कार्ड से 1 लाख से ज्यादा का भुगतान भी आयकर विभाग की नजर में आता है 

इसका मतलब है कि भारत में घर में कैश रखना गैर कानूनी नहीं है. लेकिन अगर रकम बड़ी है तो उसका हिसाब किताब होना बहुत जरूरी है. सही दस्तावेज और पारदर्शिता आपके लिए ढाल का काम करते हैं. वरना अघोषित आय के मामले में टैक्स और भारी जुर्माने का खतरा बना रहता है.

ये भी पढ़ें- कैसे होती है भिखारियों की जनगणना, जानिए किस राज्य में सबसे ज्यादा हैं उनकी संख्या?

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
Moon Land: चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget