एक्सप्लोरर

क्या प्रॉपर्टी दूसरे के नाम करके एलिमनी देने से बच सकते हैं, कितना कारगर हार्दिक का तरीका?

हार्दिक पांड्या और नताशा अब ऑफिसियल तरीके पर अलग हो रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्दिक अपनी पत्नी नताशा को कितना एलिमनी देंगे, इसके लिए क्या नियम है.

किक्रेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्तांकाविक ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की घोषणा की है. लेकिन अब सवाल ये है कि क्या हार्दिक और नताशा के बीच तलाक होने के बाद हार्दिक को एलिमनी देना पड़ेगा. क्या पति-पत्नी में तलाक होने के बाद पति को एलिमनी देना जरूरी होता है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर तलाक के बाद नियम क्या कहते हैं.

हार्दिक और नताशा

 बता दें कि बीते कुछ समय से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा की शादीशुदा जिंदगी में अनबन होने की खबरें जोरों पर थी. इसी बीच दोनों ने इंस्टाग्राम पर तलाक की खबरों पर मोहर लगाते हुए एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें हार्दिक ने लिखा कि  'चार साल एक साथ रहने के बाद मैंने और नताशा ने अलग होने का फैसला किया है. हमने एक साथ रहने की बहुत कोशिश की और अपना सब कुछ दिया, लेकिन हमें यह लगता है कि हमारा अलग होना ही सही फैसला है.

क्या नताशा को मिलेगा एलिमनी

अब सवाल ये है कि हार्दिक पांड्या और नताशा के अलग होने पर नताशा को एलिमनी मिलेगी? ये सवाल इसलिए बार-बार उठ रहा है क्योंकि हार्दिक पांड्या के सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल होता है, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका घर और कार उनकी मां के नाम पर है. हालांकि यह साल 2017 का वीडियो है. इस वीडियो में हार्दिक को कहते हुए सुना गया, 'मेरे पिता के खाते में मम्मी का नाम है, भाई के खाते में भी और मेरे खाते में भी...सब उनके नाम पर है. कार होने से लेकर घर होने तक...सब कुछ'.

क्या होता है एलिमनी?

पहले तो सवाल ये है कि एलिमनी क्या होता है? बता दें कि तलाक के कारण महिलाओं को काफी सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में तलाक के बाद महिला अपना गुजर-बसर कर सके, इसके लिए वह एलिमनी की मांग कर सकती है. आसान भाषा में एलिमनी का मतलब गुजारा भत्ता होता है. यानी तलाक के बाद या पहले कोई महिला अपनी गुजर-बसर के लिए पति से गुजारा भत्ता मांग सकती है. पति गुजारा भत्ता देने के लिए कानूनी तौर पर बाध्य होता है. हालांकि गुजारा भत्ता कितना होगा यह पति और पत्नी दोनों के इंटरेस्ट को ध्यान में रखकर तय किया जाता है.

जानकारी के मुताबिक एलिमनी मुख्यतः दो प्रकार की होती है. पहली जब पति-पत्नी के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा होता है, तब पति अपनी पत्नी को मेंटेनेंस अमाउंट देता है. दूसरा जब पति-पत्नी का तलाक हो जाता है, तब एक साथ, मासिक या तिमाही आधार पर एक निश्चित रकम पति अपनी पत्नी को देता है.

क्या पति को भी मिलता है एलिमनी?

बता दें कि आमतौर पर पति अपनी पत्नी को एलिमनी देता है, लेकिन कुछ मामलों में पत्नी भी अपने पति को एलिमनी देती है. यह स्थिति तब होती है, जब पति की कमाई कम या बेरोजगार होता है और पत्नी की कमाई अधिक होती है.

कैसे तय होती है एलिमनी?

पति अपनी पत्नी को कितनी एलिमनी देगा यह कोर्ट तय करता है. इसके लिए कोर्ट पांच बातों का खास ध्यान रखता है. पहला पति की सैलेरी,दूसरा पति की संपत्ति,तीसरी बच्चों की पढ़ाई,चौथा पति के घरवालों का खर्च और पांचवां यदि बच्चे हैं, तो वह किसके साथ रहते हैं. कोर्ट इन सब चीजों को ध्यान में रखकर ही एलिमनी की रकम तय करता है.

हार्दिक-नताशा केस में क्या होगा?

हार्दिक-नताशा अगर एक समझौते को मानते हुए अलग होते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन अगर नताशा मामला कोर्ट में ले जाकर एमिमनी की मांग करती हैं, उस स्थिति में कोर्ट का फैसला मान्य होगा. हार्दिक और नताशा दोनों को कोर्ट का फैसला मानना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: National Football Day: पाकिस्तान में बनती है दुनिया की सबसे बेहतरीन फुटबॉल, इतनी होती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget