एक्सप्लोरर

बच्चों के लिए कितने घंटे मोबाइल चलाना सेफ रहता है? इससे ज्यादा चलाने दिया तो हो सकता है बड़ा नुकसान!

Smartphone Using Guidline: पिछले एक दशक से भारत में स्मार्टफोन का विस्तार तेजी से हुआ है. आज देश के ज्यादातर लोगों तक स्मार्टफोन पहुंच चुका है. साथ ही बच्चों का स्क्रीन टाइम भी बढ़ गया है.

Smartphone Using Guidline For Children: हाल ही में राजस्थान के अलवर में एक ऐसी घटना हुई, जिससे हर मां-बाप को सबक लेना चाहिए. वहां ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते एक 14 साल के बच्चे का मानसिक संतुलन इतना बिगड़ गया कि उसे स्पेशल बच्चों के हॉस्टल में रखना पड़ रहा है. आपने एक कहावत सुनी होगी कि कभी-कभी वरदान भी अभिशाप बन जाता है, यह कहावत स्मार्टफोन को पूरी तरह से सूट करती है. हालांकि, स्मार्टफोन ने हमारे रोजमर्रा के कई कामों को बेहद आसान कर दिया है, लेकिन इसके दुष्प्रभावों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. बच्चे उतने समझदार नहीं होते कि इसके खतरे को भांप सकें. ऐसे में बेहद जरूरी है कि अगर बच्चा स्मार्टफोन इस्तेमाल करता है तो उसका बच्चे पर बुरा असर न पड़े. इसीलिए आइए जानते हैं कि बच्चों को कितने समय तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहिए.

ऑनलाइन क्लासेज से बढ़ गया स्क्रीन टाइम

पिछले एक दशक से भारत में स्मार्टफोन का विस्तार तेजी से हुआ है. आज देश के ज्यादातर लोगों तक स्मार्टफोन पहुंच चुका है. स्मार्टफोन मनोरंजन का सबसे बढ़िया साधन है, इसलिए अगर घर में कोई फोन होता है तो बच्चे भी उसे इस्तेमाल करते हैं. कोरोना के दौरान जब ऑनलाइन क्लासेज का दौर शुरू हुआ, तब बच्चों में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का सिलसिला और तेजी से बढ़ा. बच्चों ने घर पर ही रहकर कई-कई घंटों स्क्रीन पर पढ़ाई की. जिससे उनका स्क्रीन टाइम बढ़ा. साथ ही वो ऑनलाइन गेमिंग की गिरफ्त में भी आते गए. ऐसे में जरूरी है कि बच्चों का स्क्रीन टाइम निश्चित और सुरक्षित हो.

बच्चों को कितनी देर तक मोबाइल इस्तेमाल करना चाहिए?

आसान भाषा में कहें तो बच्चा 24 घंटों में से जितने घंटे टीवी, लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल आदि उपकरण इस्तेमाल करता है, उसे स्क्रीन टाइम कहते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने स्मार्टफोन तकनीक का उपयोग करने वाले बच्चों से जुड़े जोखिम को पहचानना शुरू कर दिया है. वाशिंगटन पोस्ट (Washington Post) ने डब्ल्यूएचओ (WHO) की रिपोर्ट पर आधारित एक लेख प्रकाशित किया, जिसमें कहा गया है कि दो से चार साल के बच्चों का एक दिन में एक घंटा स्क्रीन टाइम होना चाहिए. चार से अधिक साल के बच्चों के लिए दो घंटे हर दिन सही है. इससे अधिक स्क्रीन का इस्तेमाल करने से आंखों के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है.

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (American Academy of Pediatrics) ने बच्चों के स्क्रीन टाइम के संबंध में कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनके अनुसार

  • 18 महीने से कम उम्र के बच्चों को स्क्रीन यूज़ नहीं करनी चाहिए.
  • 18 से 24 महीने के बच्चों को केवल उच्च गुणवत्ता वाले प्रोग्राम ही दिखाएं.
  • 2 से 5 साल के बच्चों को एक घंटे से अधिक स्क्रीन का इस्तेमाल न करने दें.
  • 6 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करना चाहिए. उनके पास सोने, शारीरिक गतिविधि और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पर्याप्त समय होना चाहिए.

सरकार की पहल

हालांकि, वर्तमान में स्थिति अलग है. बच्चे स्कूली कक्षाओं के अलावा असाइनमेंट, शोध और मनोरंजन के लिए भी मोबाइल और लैपटॉप का उपयोग कर रहे हैं. इससे उनका स्क्रीन टाइम बहुत बढ़ गया है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मानव विकास संसाधन मंत्रालय ने बच्चों पर डिजिटल शिक्षा के शारीरिक और मानसिक प्रभावों को देखते हुए "प्रज्ञाता" नामक दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसमें ऑनलाइन कक्षाओं की संख्या और समय को सीमित करने के लिए सुझाव हैं.

  • प्री-प्राइमरी (टॉडलर्स) - पेरेंट्स के साथ बातचीत करने और उनके मार्गदर्शन के लिए 30 मिनट का सत्र.
  • पहली से आठवीं कक्षा - हर दिन 30 से 45 मिनट की दो कक्षाएं.
  • नौंवीं से बारहवीं कक्षा - हर दिन 30 से 45 मिनट की चार कक्षाएं.

यह भी पढ़ें - ये है दुनिया का सबसे महंगा देश, यहां एक रात होटल में रुकने का औसत किराया भी 25 हजार के आसपास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

F35 Fighter Jet: आसमान का सिकंदर F-35, इसके तीनों वेरिएंट्स में क्या अंतर और यह क्यों है इतना घातक?
आसमान का सिकंदर F-35, इसके तीनों वेरिएंट्स में क्या अंतर और यह क्यों है इतना घातक?
Salary Word Origin: कभी पैसों की जगह सैलरी में मिलता था 'नमक'! जानिए कैसे पड़ा आपकी तनख्वाह का नाम 'सैलरी'?
कभी पैसों की जगह सैलरी में मिलता था 'नमक'! जानिए कैसे पड़ा आपकी तनख्वाह का नाम 'सैलरी'?
इंडोनेशिया और मोनाको के एक जैसे क्यों हैं झंडे, क्या है दोनों देशों के बीच विवाद की जड़?
इंडोनेशिया और मोनाको के एक जैसे क्यों हैं झंडे, क्या है दोनों देशों के बीच विवाद की जड़?
Monsoon Word Origin: कहां से आया मानसून शब्द? जानिए किसने पहली बार इसे कहा था, क्या है इसका इतिहास?
कहां से आया मानसून शब्द? जानिए किसने पहली बार इसे कहा था, क्या है इसका इतिहास?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget