एक्सप्लोरर

कितने रन बनाने पर बैटर को एक पॉइंट देता है ICC, जानें कैसे तय होती है रैंकिंग?

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्वाइंट्स देता है और उसी हिसाब से उसकी रैंकिंग डिसाइड होती है. आइये जानते हैं कि ICC बैटर को प्वाइंट कैसे देता है.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड यानी ICC की ओर से क्रिकेट खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ICC खिलाड़ियों की रैंकिंग कैसे तय करता है? कितने रन बनाने पर बल्लेबाज को पॉइंट्स मिलते हैं? चलिए आपको बताते हैं ICC रैंकिंग सिस्टम का पूरा गणित.

ICC रैंकिंग का फॉर्मूला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से रैंकिंग 0 से 1000 पॉइंट्स के पैमाने पर आधारित होती है, जो खिलाड़ी के प्रदर्शन को दर्शाती है. लेकिन सवाल यह है कि ये पॉइंट्स मिलते कैसे हैं?  तो आपको बता दें कि ICC रैंकिंग पूरी तरह से एक एल्गोरिदम के आधार पर होती है. यह एल्गोरिदम खिलाड़ी के प्रदर्शन को कई पहलुओं के आधार पर आंकता है.
प्वाइंट्स खिलाड़ियों के प्रदर्शन से निर्धारित होता है. अगर कोई खिलाड़ी अपना प्रदर्शन  पिछले महीने या साल के मुकाबले अच्छा करता है तो उसका अंक बढ़ जाता है साथ ही उसकी रैंकिंग भी ऊपर हो जाती है. इसके उलट अगर खिलाड़ी का प्रदर्शन पहेल की तुलना में कम होता है तो उसकी रैंकिंग कम प्वाइंट्स के चलते गिर भी जाती है. 

रन और विकेट

बल्लेबाजों के लिए रन और गेंदबाजों के लिए विकेट के आधार पर प्वाइंट्स मिलते हैं. अगर बल्लेबाज ने मजबूत गेंदबाज किसी स्ट्रांग टीम के सामने की है तो ज्यादा पॉइंट्स मिलते हैं. कठिन पिच या दबाव की स्थिति में रन बनाने पर बोनस पॉइंट्स दिए जाते हैं. अगर बल्लेबाज की पारी से टीम जीतती है, खासकर मजबूत टीम के खिलाफ तो अतिरिक्त पॉइंट्स मिलते हैं.

बल्लेबाजों को पॉइंट्स कैसे मिलते हैं? 

ICC यह देखता है कि बल्लेबाज ने रन कितनी मुश्किल परिस्थितियों में बनाए. उदाहरण के लिए लो-स्कोरिंग मैच में 100 रन बनाने वाले बल्लेबाज को हाई स्कोरिंग मैच में 100 रन बनाने वाले से ज्यादा पॉइंट्स मिलेंगे. अगर बल्लेबाज नॉट आउट रहता है तो उसे बोनस पॉइंट्स मिलते हैं. दूसरी पारी में रन चेज करते समय ज्यादा रन बनाने पर अतिरिक्त पॉइंट्स मिलते हैं. अगर बल्लेबाज ने टीम को हार से बचाया या जीत दिलाई तो उसे ज्यादा पॉइंट्स मिलते हैं.

कितने रन पर पॉइंट?

ICC में पॉइंट्स की गणना एल्गोरिदम के आधार पर होती है, जो रन, परिस्थितियों और विपक्षी टीम की ताकत को मिलाकर तय करता है. ICC टेस्ट रैंकिंग को हर टेस्ट मैच के बाद (12 घंटे के भीतर), वनडे रैंकिंग को सीरीज खत्म होने पर और T20 रैंकिंग को अपडेट करता है. यह सिस्टम खिलाड़ी के हर रन और विकेट को परिस्थितियों के साथ जोड़कर उनकी असली काबिलियत को सामने लाता है. 

इसे भी पढ़ें- बंटवारे के बाद पाकिस्तान में लगे थे ये नारे, सुनकर आज भी खौल जाएगा खून

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget