एक्सप्लोरर

सुलझ गई मर के जिंदा होने वालों की गुत्थी, वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया क्यों होता है ऐसा

ब्रिटेने के एक शोधकर्ता हैं डॉ. चार्ल्‍स ब्रूस ग्रेसन. उन्होंने ऐसे बहुत से लोगों के किस्से सुने हैं जो मर के वापस आए हैं. यही वजह रही कि उन्होंने इस पर रिसर्च करने की ठानी.

हमारे गांव में एक दादी हुआ करती थीं, अब वह इस दुनिया में नहीं हैं. हालांकि, आजे से लगभग 4 साल पहले एक बार सुबह-सुबह हल्ला मचा की उनकी मौत हो गई. गांव के ज्यादातर लोग उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए, उनके घर वाले लोग रो रहे थे...उनके अंतिम विदाई की तैयारी शुरू कर दी गई थी. लेकिन जैसे ही उन्हें शमशान ले जाने के लिए उठाया गया...उनका शरीर हिलने लगा. पहले तो लोग डरे, लेकिन फिर जल्दी से उन्हें खोला गया और कफन हटाया गया तो पता चला कि वो जिंदा हैं उनकी सांसें चल रही हैं. कुछ घंटों बाद जब ये पूरा हंगामा खत्म हुआ और वो थोड़े होश में आईं तो उन्होंने जो कहानी बताई उसे सुनकर सब हैरान रह गए.

क्या थी वो कहानी

उन्होंने बताया की उनकी मृत्यु हो चुकी थी वो स्वर्ग में पहुंग गई थीं. लेकिन भगवान ने उनसे कहा कि उनकी मृत्यु अभी नहीं लिखी है, इसलिए उन्हे पृथ्वी पर वापस जाना होगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वहां ऊपर वह अपने पुर्वजों से भी मिलीं. यानी उनके माता पिता और दादी से. हालांकि, दादी की इस बात को सबने हंस के मजाक में टाल दिया. लेकिन अब जब वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च किया और खुलासा किया तो रिपोर्ट पढ़ कर सब हैरान हैं.

क्या है यह रिसर्च

ब्रिटेने के एक शोधकर्ता हैं डॉ. चार्ल्‍स ब्रूस ग्रेसन. उन्होंने ऐसे बहुत से लोगों के किस्से सुने हैं जो मर के वापस आए हैं. यही वजह रही कि उन्होंने इस पर रिसर्च करने की ठानी. इस रिसर्च के दौरान उन्होंने ऐसे कई लोगों से बात की जो ये कहते हैं कि वो मर के वापस आए हैं. इस बातचीत और कहानियों के आधार पर उन्होंने एक किताब लिखी 'आफ्टर: ए डॉक्‍टर एक्‍सप्‍लोर व्‍हाट नीयर डेथ एक्‍सपीरियंस रिवील अबाउट लाइफ एंड बीयॉन्‍ड’ इस किताब में उन्होंने जिन कहानियों का जिक्र किया है...वो हूबहू वैसी ही हैं जैसा की गांव वाली दादी बताया करती थीं. डॉ. चार्ल्‍स ब्रूस ग्रेसन ने जितने भी लोगों से इस पर बात की सब ने एक कॉमन चीज बताई कि उन्होंने वहां अपने पुर्वजों से मुलाकात की और उनको वापस पृथ्वी पर भेजा गया यह कह के कि उनका अभी समय नहीं हुआ है.

मरते समय लोग ऐसा क्यों महसूस करते हैं

डॉ. चार्ल्‍स ब्रूस ग्रेसन का कहना है कि जब कोई इंसान मर रहा होता है तो वह खुद को सभी तकलीफों से आजाद महसूस करता है. उसे लगता है कि वह काफी सहज और सामान्य स्थिति में है. यहां तक कि कुछ लोग अपने शरीर से आत्मा को निकलते हुए भी देखते हैं. इसके बाद जब ये लोग उस स्थिति में पहुंचते हैं कि उन्हें मृत्युलोक दिखाई दे और वहां वह अपने पूर्वजों से मिल रहे हों लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा हो कि वो फिर से जिंदा हो जाएं इस पूरे समय को और अनुभव को नियर डेथ एक्‍सपीरियंस कहा जाता है. ऐसा बहुत कम लोगों के साथ होता है. लेकिन जितने भी लोग जो इस अनुभव से गुजर चुके हों...वो जो कुछ भी कहते हैं उसे वह महसूस कर चुके होते हैं. यानी वो लोग सिर्फ बातें नहीं बना रहे होते हैं.

ये भी पढ़ें: मुगल ऐसे खेलते थे होली... रंग वाले हौदियों में भरवा देते थे शराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?
भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?
गैंगरेप के मामलों में महिला पर कैसे दर्ज होगा केस, क्या हैं नियम?
गैंगरेप के मामलों में महिला पर कैसे दर्ज होगा केस, क्या हैं नियम?
इमरान खान के पास है OCI कार्ड, जानें इसमें मिलते हैं क्या-क्या अधिकार?
इमरान खान के पास है OCI कार्ड, जानें इसमें मिलते हैं क्या-क्या अधिकार?
अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?
अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget