एक्सप्लोरर

कितना खतरनाक होता है पेपर स्प्रे, आखिर इसमें क्या भरा जाता है, जिससे हो सकती है दिक्कत?

पेपर स्प्रे अक्सर महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखने की सलाह दी जाती है. तो चलिए आज जानते हैं कि आखिर इसमें होता क्या है और इसे पास रखने की सलाह क्यों दी जाती है.

जब भी कोई महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए सलाह दे रहा होता है तो वो उन्हें पेपर स्प्रे अपने पास रखने के लिए कहता है, कई बार इसका इस्तेमाल पुलिस भी करती है. इसे हवा में ही छिड़क दिया जाए तो इंसान परेशान हो सकता है. कुछ समय के लिए उसे दिखना तक बंद हो सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर ये पेपर स्प्रे होता क्या है.

कितना खतरनाक होता है पेपर स्प्रे?

यदि पेपर स्प्रे को हवा में स्प्रे कर दिया जाए तो आंखें बेहद जलने लगती हैं, वहां मौजूद लोगों का आंखें खोले रखना मुश्किल हो जाता है. साथ ही सांस लेने में मुश्किल महसूस होने लगती है. खांसी आती है. यदि किसी के चेहरे या आंखों के सामने इसे स्प्रे कर दिया जाए तो वो इंसान जलन और दर्द के चलते कुछ भी करने में असमर्थ हो जाता है.

पेपर स्प्रे में क्या भरा जाता है?

पेपर स्प्रे को आसान भाषा में समझें तो आप इसे मिर्च वाला स्प्रे भी कह सकते हैं. वैसे इसके कई इस्तेमाल होते हैं. हालांकि लोगों के इस्तेमाल के लिए ये कम प्रेशर वाले कैन में आता है. ऐसे में सवाल यही उठता है कि आखिर इसमें भरा क्या जाता है? दरअसल इस स्प्रे में सबसे जरूरी तत्व कैप्सेसिन होता है. जो कैप्सिकम से निकला है. कैप्सिम को हम शिमला मिर्च के नाम से जानते हैं. अंग्रेजी में इसे बेल पेपर या सिर्फ पेपर के नाम से भी जाना जाता है. वहीं जो हरी मिर्च होती है उसे चिली पेपर कहा जाता है. इसी को कूट-पीसकर पेपर स्प्रे तैयार किया जाता है. यही वजह है कि इसे पेपर स्प्रे के नाम से भी जाना जाता है.

आप जब मिर्च काटकर गलती से भी यदि आंखों में हाथ लगा लेते हैं तब आंखों में जलन के कारण आपका हाल बुरा हो जाता है. ऐसे में पेपर्स को कूटकर जो तेल निकलता है उसे ओलेयोरेसिन कैप्सिकम कहते हैं. आपकी आंखों में महसूस होने वाली जलन का कारण यही होता है. इसी का इस्तेमाल पेपर स्प्रे में किया जाता है. कई बार पुलिस भीड़ को काबू करने के लिए भी इस पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करती है. वहीं राह चलते यदि कोई व्यक्ति अटैक कर दे तो इस स्प्रे की मदद से उसे पीछे हटने पर मजबूर भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: पृथ्वी की तरफ आ रहा है 2 एयरप्लेन जितना बड़ा एस्टेरॉइड... अगर टकरा गया तो क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांद पर हथौड़ा और पंख एक साथ गिराए जाएं तो क्या पहले गिरेगा, जानें ग्रैविटी का खेल?
चांद पर हथौड़ा और पंख एक साथ गिराए जाएं तो क्या पहले गिरेगा, जानें ग्रैविटी का खेल?
LPU के मालिक अशोक मित्तल कितने अमीर, जानें उनकी नेटवर्थ?
LPU के मालिक अशोक मित्तल कितने अमीर, जानें उनकी नेटवर्थ?
एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?
एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?
मुगल काल में 1 रुपये में क्या-क्या मिल जाता था, आज कितने बढ़ गए दाम?
मुगल काल में 1 रुपये में क्या-क्या मिल जाता था, आज कितने बढ़ गए दाम?

वीडियोज

प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget