एक्सप्लोरर

दोबारा कैसे रिलीज होती हैं फिल्में? जानें किसे जाता है टिकट की कमाई का पैसा

पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड सामने आया है, जिसमें पुरानी फिल्मों को फिर से रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इनसे जो कमाई होती है उसका पैसा किसे मिलता है.

आज के समय में पुरानी फिल्मों को री-रिलीज करने का ट्रेंड चल गया है. जहां वीर जारा, तुम्बाड़, लैला मजनू, राजा बाबू, रॉकस्टार, हम आपके हैं कौन, सोले, घिल्ली जैसी फिल्मों को री-रिलीज करके अच्छी खासी कमाई की जा रही है. देश भर में 100 से ज्यादा मल्टीप्लेक्स चलाने वाले आईनॉक्स (inox) और आईमैक्स (IMAX) की रिपोर्ट के अनुसार, अब सिनेमाघरों में दर्शक कम हो रहे हैं. ऐसे में पुरानी फिल्मों का टिकट प्राइज कम होता है और उन्हें देखने ज्यादा दर्शक आते हैं. ऐसे में उनके जरिये कुछ कमाई भी हो जाती है, लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर इन फिल्मों से जो कमाई होती है उसका पैसा किसके पास जाता है? चलिए इस सवाल का जवाब जान लेते हैं.

यह भी पढ़े: Hydrogen Train: हाइड्रोजन से कैसे चलेगी ट्रेन, जानें बाकी ट्रेनों के मुकाबले क्या-क्या होगा अलग

फिल्मों को दोबारा क्यों जा रहा है रिलीज?

कई बार ऐसी फिल्में जो रिलीज के समय उतनी सफल नहीं होती, बाद में किसी कारणवश हिट हो जाती हैं. जैसे कि फिल्म के गाने या उनके सीन का वायरल होना या फिर फिल्म की कहानी में लोगों का इंटरेस्ट बढ़ना. ऐसे में निर्माता सोचते हैं कि फिल्म को फिर से रिलीज किया जाए ताकि उसकी कमाई बढ़ सके. इसके अलावा कभी-कभी फिल्मों को खास मौकों पर या जश्न के रूप में दोबारा रिलीज किया जाता है. जैसे किसी एक्टर या निर्देशक की सालगिरह पर या फिर किसी खास तारीख पर या फिर फिल्म को फिर से सिनेमा हॉल में दिखाने के उद्देश्य से. साथ ही कई फिल्में नई तकनीकों जैसे 3D, IMAX, या Dolby Atmos के साथ दोबारा रिलीज होती हैं. इससे दर्शकों को एक नया अनुभव मिलता है और फिल्म को एक नई जिंदगी मिलती है.

यह भी पढ़े: कितनी जल्दी जमीन से आसमान में पहुंच जाता है फाइटर प्लेन? जान लीजिए जवाब

री-रिलीज से टिकट की कमाई से मिले पैसे किसे मिलते हैं?

फिल्म की कमाई का बंटवारा कई हिस्सों में होता है. फिल्म की सबसे बड़ी कमाई निर्माता और वितरक को जाती है. निर्माता फिल्म का निर्माण करता है और वितरक इसे सिनेमा हॉल्स में बेचते हैं. दोनों को इनकम का बड़ा हिस्सा मिलता है. इसके अलावा सिनेमा हॉल के मालिक भी फिल्म की टिकट बिक्री से अपना हिस्सा मिलता है. हालांकि, यह हिस्सा निर्माता और वितरक के साथ सहमति के आधार पर तय होता है. आमतौर पर बंटवारा 50-50 या 60-40 का होता है. साथ ही फिल्म की कमाई का कुछ हिस्सा मर्चेंडाइज, साउंडट्रैक और अन्य अधिकारों से भी आता है. जैसे अगर फिल्म का संगीत बेचा जाता है, तो उसका कुछ हिस्सा भी निर्माता और वितरक को जाता है.

यह भी पढ़े: सांसद बनने के बाद प्रियंका गांधी को कितने दिन में मिलेगा सरकारी बंगला? जानें क्या हैं नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget