एक्सप्लोरर

ट्रेन डिरेल होने के बाद पटरी पर कैसे चढ़ाए जाते हैं कोच, क्या तरीका आता है काम?

हाल ही में ट्रेन के डिरेल होने की कुछ खबरें सामने आई हैं, ऐसे में सवाल ये उठता है कि यदि ट्रेन पटरी से उतर जाती है तो वापस उसे पटरी पर कैसे चढ़ाया जाता है? चलिए जानते हैं.

ट्रेन हादसे, खासकर डिरेलमेंट, न केवल यात्रियों और माल के लिए बल्कि रेलवे संचालन के लिए भी एक बड़ी चुनौती होते हैं. जब एक ट्रेन पटरी से उतर जाती है, तो उसे वापस पटरी पर लाने के लिए एक जटिल और कुशल ऑपरेशन की जरुरत होती है. इस प्रक्रिया में कई कारक शामिल होते हैं, जैसे कि डिरेलमेंट की गंभीरता, ट्रेन की लंबाई और वजन, मौसम की स्थिति और उपलब्ध संसाधन. ऐसे में चलिए जानते हैं कि यदि कोई ट्रेन डिरेल हो जाती है तो उसके कोच फिर पटरी पर कैसे चढ़ाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: बरमूडा ट्रायंगल ने अब तक कितने जहाजों को निगला है, क्या किसी का मलबा मिला है?

डिरेलमेंट के बाद क्या होता है?

डिरेलमेंट के बाद सबसे पहले रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाता है. घायलों को निकाला जाता है, मृतकों को बरामद किया जाता है और खतरे को कम करने के लिए सभी जरुरी कदम उठाए जाते हैं. इसके बाद डिरेलमेंट के कारणों की जांच शुरू होती है. यह जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त या अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा सकती है. फिर एक बार जब इलाका सुरक्षित हो जाता है, तो डिरेल हुए कोचों को पटरी से हटाने का काम शुरू होता है.

यह भी पढ़ें: काला या लाल नहीं बल्कि ये हुआ करता था कोका कोला का असली रंग, जानकर नहीं होगा यकीन

डिरेल होने के बाद ट्रेन के कोच को फिर पटरी पर कैसे चढ़ाया जाता है?

कोचों को पटरी पर चढ़ाने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं.

क्रेन का उपयोग: यह सबसे आम तरीकों में से एक है. एक बड़ी क्रेन का उपयोग करके डिरेल हुए कोच को उठाया जाता है और फिर से पटरी पर रखा जाता है.

हाइड्रॉलिक जैक: हाइड्रॉलिक जैक का उपयोग करके कोच को धीरे-धीरे उठाया जाता है और फिर पटरी पर रखा जाता है.

लेवलिंग जैक: लेवलिंग जैक का उपयोग करके कोच को समतल किया जाता है और फिर इसे पटरी पर धकेला जाता है.

ट्रेन का उपयोग: कभी-कभी एक और ट्रेन का उपयोग करके डिरेल हुए कोच को खींचकर पटरी पर लाया जाता है.

एयर बैग्स: कुछ मामलों में, एयर बैग्स का उपयोग करके कोच को उठाया जाता है और फिर पटरी पर रखा जाता है.

ये परेशानियां आती हैं सामने

कोचों को पटरी पर चढ़ाने के दौरान कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं. जैसे डिरेलमेंट के बाद जितनी जल्दी हो सके कोचों को पटरी से हटाना जरुरी होता है ताकि रेलवे लाइन को फिर से चालू किया जा सके. इसके अलावा इस प्रक्रिया में सुरक्षा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. साथ ही इस काम के लिए विशेष उपकरणों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता होती है और खराब मौसम इस प्रक्रिया को और अधिक कठिन बना सकता है.

यह भी पढ़ें: रिवॉल्वर से फायर के बाद कितनी होती है गोली की रफ्तार, क्या भागकर बच सकते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget