एक्सप्लोरर

खजुराहो के मंदिर पर बनी तस्वीरों की क्या कहानी है? वहां ऐसी आकृति क्यों बनाई गई हैं?

बताया जाता है, चंदेल वंश के राजाओं के शासनकाल में खजुराहो में तांत्रिक समुदाय की उपासनामार्गी शाखा का अत्याधिक बोलबाला हुआ करता था. इस समुदाय के लोग योग और भोग दोनों को ही मोक्ष का साधन माना करते थे.

Khajuraho Temples: भारत देश मे, मध्यप्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो का बहुत पुराना इतिहास (History) रहा है. यह विश्व धरोहर में शामिल है. यहां भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की बेमिसाल कलाकारी देखने को मिलती है. जिसे देखने के लिए हर साल हजारों देशी-विदेशी पर्यटक यहां आते हैं. चंदेल राजाओं ने यहां जो कामुक प्रतिमाएं मंदिरों में बनवाई थीं, उनका रहस्य आज भी बरकरार है. आज भी हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर मंदिरों में रतिक्रीड़ा, आध्यात्म, नृत्य मुद्राओं और प्रेम रस की प्रतिमाओं को क्यों बनाया गया? जिसके बारे में विद्वानों के अलग-अलग मत हैं. आइए जानते हैं.

ये मान्यता है प्रचलित

बताया जाता है, चंदेल वंश के राजाओं के शासनकाल में खजुराहो में तांत्रिक समुदाय की उपासनामार्गी शाखा का अत्याधिक बोलबाला हुआ करता था. इस समुदाय के लोग योग और भोग दोनों को ही मोक्ष का साधन माना करते थे. खजुराहो के मंदिरों में बनीं ये मूर्तियां उनके क्रिया-कलापों की ही देन हैं.

अब भी यह रहस्य बना हुआ है 

बुंदेलखंड में, खजुराहो के मंदिर के निर्माण के संबंध में  एक जनश्रुति प्रचलित है. कहा जाता हैं कि एक बार राजपुरोहित हेमराज की सुपुत्री हेमवती शाम के समय झील में स्नान करने पहुंची. उस समय चंद्रदेव ने स्नान करती अति सुंदर हेमवती को देखा तो चंद्रदेव पर उनके प्रेम की धुन सवार हो गयी. उसी क्षण चंद्रदेव अति सुन्दर हेमवती के सामने प्रकट हुए और उनसे विवाह का  निवेदन किया. कहा जाता हैं कि उनके मधुर संयोग से एक पुत्र का जन्म हुआ और उसी पुत्र ने चंदेल वंश की स्थापना की थी. हेमवती ने समाज के डर के कारण उस पुत्र को वन में करणावती नदी के तट पर पाला था. पुत्र को चंद्रवर्मन नाम दिया.

हेमवती ने चंद्रवर्मन के स्वप्न मे क्यों दिए दर्शन 

अपने समय मे चंद्रवर्मन एक प्रभावशाली राजा माना गया. चंद्रवर्मन की माता हेमवती ने उसके स्वप्न में दर्शन दिए और ऐसे मंदिरों के निर्माण के लिए कहा, जो समाज को ऐसा संदेश दें जिससे समाज मे कामेच्छा को भी जीवन के अन्य पहलुओं के समान अनिवार्य समझा जाए और कामेच्छा को पूरा करने वाला व्यक्ति कभी दोषी न हो.

स्वप्न के बाद कुल कितने मंदिर बने 

माता हेमवती के स्वप्न मे दर्शन देने के पश्चात्‌ चंद्रवर्मन ने मंदिरों के निर्माण के लिए खजुराहो को चुना. खजुराहो को अपनी राजधानी बनाकर उसने यहां 85 वेदियों का एक विशाल यज्ञ किया. बाद में 85 वेदियों के स्थान पर ही 85 मंदिर बनवाए थे, जिन मंदिरों का निर्माण चंदेल वंश के आगे के राजाओं ने जारी रखा. 85 मंदिरों में से आज यहां केवल 22 मंदिर ही बाकी हैं. 14वीं शताब्दी में चंदेल खजुराहो से प्रस्थान कर दिए थे और उसी के साथ वह दौर खत्म हो गया.

यह भी पढ़े - ये हैं दुनिया की वो जगहें, जहां अक्सर दिखते रहते हैं एलियंस! उठाकर ले जाते हैं लोगों की गायें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget