एक्सप्लोरर

बिहार में कब हुआ था पहला चुनाव? जानें कौन सी पार्टी को मिली थी सबसे ज्यादा सीटें

First Election In Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस राज्य में पहला चुनाव कब लड़ा गया और किस पार्टी की जीत हुई.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. सभी पार्टियों के द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है. बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव अक्टूबर या नवंबर में हो सकते हैं. बीते दिन निर्वाचन आयोग ने राज्य के 200 से ज्यादा बूथ लेवल एजेंटों को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है. यहां सत्ता में काबिज नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार वापस आ सकती है वहीं विपक्ष गठबंधन भी अपना दम दिखाने की कोशिश करेगा. इसी क्रम में चलिए जानते हैं कि बिहार में पहला चुनाव कब हुआ था और किस पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं. 

राजनीति का केंद्र है बिहार

क्षेत्रफल के लिहाज से बिहार देश का 13वां सबसे बड़ा राज्य है. बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली पार्टी के लिए देश का प्रधानमंत्री चुनना आसान हो जाता है. बिहार राजनीति के केंद्र में भी पहले नंबर पर ही रहता है. देश की राजनीति में बड़े बदलाव बिहार की धरती से ही संभव हो पाए हैं. 1975 में आपातकाल के विरोध में जेपी आंदोलन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष के रूप में सिफारिशें ये दोनों बिहार की धरती से ही हुए थे. यही वह राज्य है जहां नील की खेती करने वाले किसानों के शोषण के खिलाफ महात्मा गांधी ने बिहार के चंपारण से आंदोलन की शुरुआत की थी. राजनीतिक रूप से बिहार को काफी जागरूक राज्य माना जाता है. 

कब हुआ था बिहार का पहला लोकसभा चुनाव

आजादी के बाद पहली बार 1951 में चुनाव हुए थे. इस दौरान कई पार्टियों ने हिस्सा तो लिया था, लेकिन उस दौरान कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी. इस दौरान कांग्रेस को 322 में से 239 सीटें मिली थीं. उस वक्त देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बने थे. इसके बाद बिहार 1952 में जब विधानसभा चुनाव हुए तो भी जीत कांग्रेस पार्टी की ही हुई थी. उस वक्त श्री कृष्ण सिन्हा बिहार के पहले मुख्यमंत्री थे. उस वक्त संयुक्त बिहार से 44 सांसद चुनकर लोकसभा में पहुंचे थे. तब के चुनाव में सीटों का बंटवारा इस तरह था कि किसी जिले से पांच सांसद और किसी जिले से तीन या चार सांसद चुने गए थे. 

किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं

आज का झारखंड 1952 में बिहार का ही हिस्सा हुआ करता था. 1952 में कुल 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. उस दौरान कुल मतदाता 18080181 थे और कुल वोट 9995451 उस दौरान वोटिंग प्रतिशत 55.3% था और 13 दल चुनाव लड़ने के लिए उतरे थे. इस साल बिहार में सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी की जीत हुई थी. उस वक्त कुल 330 सीटें हुआ करती थीं, जिसमें से कांग्रेस ने 239 पर जीत हासिल की थी. झारखंड पार्टी ने 32 सीटें जीती थीं. सोशलिस्ट के खाते में 23 सीटें, सीएनएसपीजेपी की 11 सीटें, एलएसएस 7 सीटें, स्वतंत्र की 14 सीटें और अन्य के खाते में 4 सीटें आई थीं. 

यह भी पढ़ें: क्या होती है चार्जशीट, इसके कितने दिन बाद सुनाई जा सकती है सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget