एक्सप्लोरर

नए साल के पहले दिन जानिए, कैलेंडर में एक तारीख किसने डाली थी

आज पूरी दुनिया में जिस कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है, उसका आधार अगर देखा जाए तो वह रोमन सम्राट जूलियस सीजर का ईसा पूर्व के पहली शताब्दी में बनाया गया कैलेंडर ही है.

आज नए साल यानी 2023 का पहला दिन है. हर तरफ लोग बाहें फैला कर इसका स्वागत कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस नए साल के पहले दिन को आप इतने हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं उसको कैलेंडर में पहली बार किसने डाला था, यानी वो कैलेंडर में कब और कैसे आया था. तो चलिए आज साल के पहले दिन आपको इसी से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं. इसके साथ ही आपको बताते हैं कि कैलेंडर का इतिहास क्या है और यह कब अस्तित्व में आया था.

कैलेंडर शब्द कैसे बना

कैलेंडर शब्द और उसकी उत्पत्ति को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं, लेकिन जो सबसे ठोस है, वह यूनानी सभ्यता को लेकर है. कहते हैं कि चीन की युनानी सभ्यता में कैलेंड्स का अर्थ होता है चिल्लाना. यानी पुराने युनानी सभ्यता में कुछ लोग होते थे जिनका काम होता था मुनादी पीट कर ये बताना कि कल कौन सा दिन, तिथि और त्योहार है. ये लोग चिल्ला कर ही प्राकृतिक आपदा के बारे में भी लोगों को सूचित करते थे. इन्हीं लोगों के नाम पर ही कैलेंडर शब्द बना. जिसका अंग्रेजी में अर्थ हुआ, 'दैट हू कैलेंड्स इज कैलेंडर'. जबकि लैटिन भाषा में कैलेंड्स का अर्थ होता है हिसाब किताब करने का दिन. इसी हिसाब से दिन, महीनों और वर्षों का हिसाब किताब करने वाले को कैलेंडर कह दिया गया.

किसने बनाया था पहला कैलेंडर

आज पूरी दुनिया में जिस कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है, उसका आधार अगर देखा जाए तो वह रोमन सम्राट जूलियस सीजर का ईसा पूर्व के पहली शताब्दी में बनाया गया कैलेंडर ही है. यानी इसी कैलेंडर के हिसाब से साल का पहला दिन एक जनवरी भी बना. कहते हैं सीजर ने इस कैलेंडर को बनाने के लिए ज्योतिषी सोसिजिनीस की सहायता ली थी और इसे ईसा के जन्म से 46 साल पहले लागू किया गया था.

महीना और वर्ष कैसे बना

महीने के बनने के पीछे चंद्रमा का बहुत बड़ा रोल है. चंद्रमा का एक चक्र साढ़ें उनत्तीस दिन में पूरा होता है. इसी के हिसाब से महीने का निर्माण हुआ. वहीं सूर्य के चारों मौसम को मिलाकर एक वर्ष का निर्माण हुआ, जिसमें अब 365 दिन होते हैं. आपको बता दें हर जगह का कैलेंडर एक ही तरह का नहीं होता, क्योंकि पूरे पृथ्वी के अलग-अलग जगहों पर दिन और रात में बहुत भिन्नता होती है, इसी हिसाब से हर जगह के लोगों ने अपने हिसाब से कैलेंडर का निर्माण कराया. जबकि वर्ष की शुरुआत के लिए किसी बेहद महत्वपूर्ण घटना को आधार बनाया गया. जैसे विक्रम संवंत एक राजा के गद्दी पर बैठने की घटना से प्रभावित है तो वहीं एडी और बीसी ईसा के जन्म से प्रभावित है.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं सबसे पहली आईसक्रीम कैसी थी? चावल से ऐसे बनाई गई थी..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget