एक्सप्लोरर

अहमदिया मुस्लिमों को बिरादरी से क्यों अलग करते हैं बाकी मुस्लिम समुदाय, भारत में इतनी है संख्या

Ahmadiyya Muslims: भारत के अलावा दुनिया के तमाम मुस्लिम देशों में भी अहमदिया मुसलमानों को उनकी कौम के लोग अलग मानते हैं और इनके साथ बहुत भेदभाव किया जाता है. लेकिन ऐसा क्यों होता है.

साल 2023 में आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड का एक फरमान बहुत चर्चा में था. इस फरमान के बाद अहमदिया मुसलमानों की चर्चा जोरों पर होने लगी थी. उस दौरान वक्फ बोर्ड ने अहमदिया मुसलमानों को काफिर बताया और कहां कि वे असल में मुसलमान नहीं हैं. हालांकि अहमदिया मुसलमान के प्रति यह सोच सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कई इस्लामिक देशों में भी मुसलमान उनको अपनी बिरादरी से बाहर का मानते हैं. आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड ने कहा था कि अहमदिया मुसलमानों को मुस्लिम नहीं माना जाएगा, लेकिन केंद्र का कहना था कि उनको काफिर घोषित करना गलत और गैर-कानूनी है. पर यह सवाल है कि आखिर अहमदिया मुसलमानों पर आम मुसलमान इस तरीके से भौहें क्यों तान लेते हैं. उनको वो आखिर क्यों अपनी बिरादरी का नहीं मानते हैं. 

कौन हैं अहमदिया मुसलमान

अहमदिया समुदाय को बनाने वाले मिर्जा गुलाम अहमद थे. यही वजह है कि कई बार उनको मानने वाले खुद को कादियानी भी कहते हैं. मार्च 1889 में गुलाम अहमद ने लुधियाना में एक बैठक रखी थी, यहां पर उन्होंने अपने खलीफा होने का एलान किया था. तभी वहां पर कई लोगों ने गुलाम अहमद की बात मानी और तब वहां पर अहमदिया की जमात बढ़ती चली गई. अहमदिया लोगों का मानना रहा है कि मिर्जा गुलाम अहमद खुद एक नबी का अवतार थे, हालांकि वो खुद कोई नई शरीयत नहीं लाए थे, लेकिन उनको नबी का दर्जा दिया गया था. जबकि बाकी मुसलमानों का मानना है कि पैगंबर मुहम्मद के बाद कोई नबी नहीं आया. 

देश में इनकी कितनी आबादी है

अलग-अलग आंकड़ों की मानें तो दुनिया में करीब 10-20 मिलियन अहमदिया होंगे. ये मुस्लिम आबादी का 1 प्रतिशत आंकड़ा है. पाकिस्तान में इनकी आबादी सबसे ज्यादा है, वहां पर ये 40-60 लाख के आसपास हैं. इसके बाद नाइजीरिया और फिर तंजानिया है. भारत-पाकिस्तान में इनका बहुत विरोध होता है, इसलिए बहुत सारे अहमदिया अफ्रीका में भी हैं. कहा जाता है कि पाकिस्तान में अहमदियों पर इतनी सख्ती है कि वहां शायद अपनी पहचान छिपाकर रखते हैं. 

भारत में कितने अहमदिया

भारत के मुसलमानों में अहमदिया समुदाय से नफरत उतनी तो नहीं है, लेकिन है जरूर. 90 के दशक में देवबंद समेत तमाम जगहों पर इनसे दूरी बरतने की अपील की जा चुकी है. इन पर हज जाना भी आधिकारिक तौर पर बैन है, क्योंकि सऊदी अरब भी उनको मुस्लिम नहीं मानता है. भारत में अहमदिया मुसलमानों के बारे में कोई सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन 2011 की जनगणना के अनुसाल भारत में उनकी संख्या 1 लाख के आसपास बताई गई थी. भारत में ज्यादातर अहमदिया मुसलमान पंजाब के कादियान कस्बे में रहते हैं, जो कि इनका एतिहासिक केंद्र है. 

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में बैठे पैसेंजर कब खोल सकते हैं इमरजेंसी गेट? यहां बैठने वाले यात्रियों को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget